Ashes: इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम घोषित, हेजलवुड और कमिंस बाहर

Australia unchanged for Brisbane Test: एशेज टेस्ट सीरीज के दूसरे मैच के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम का ऐलान कर दिया गया है। पैट कमिंस और जोश हेजलवुड को इस टेस्ट में भी शामिल नहीं किया गया है।
australia test team
Published on
Updated on

Australia squad for 2nd Test: एशेज सीरीज 2025-26 की शुरुआत हो चुकी है। इस सीरीज का पहला मुकाबला ऑस्ट्रेलिया ने महज दो दिनों में जीत लिया। पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में ऑस्ट्रेलिया ने 1-0 से बढ़त बना ली है। वहीं इस सीरीज का दूसरा टेस्ट 4 दिसंबर से 8 दिसंबर तक ब्रिस्बेन में खेला जाएगा। यह मुकाबला पिंक बॉल से खेला जाएगा। इस टेस्ट मैच के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम का ऐलान कर दिया गया है। हालांकि इस टीम में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

दूसरे टेस्ट मैच के लिए भी ऑस्ट्रेलिया की टीम में पैट कमिंस और जोश हेजलवुड को शामिल नहीं किया गया है। दूसरे टेस्ट में भी पैट कमिंस टीम के साथ ट्रेवल करेंगे। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के बयान के अनुसार, कमिंस अपनी रिकवरी प्रोसेस को तेज करने के लिए टीम के साथ ट्रैवल करेंगे। वहीं इस मैच में भी स्टीव स्मिथ कप्तानी करते दिखेंगे।

चोट के बाद उस्मान ख्वाजा को मिली टीम में जगह

वहीं उस्मान ख्वाजा को भी इस टीम में बरकरार रखा गया है। पहले टेस्ट में उस्मान ख्वाजा के पीठ में खिचांव आ गई थी। जिसके कारण वो पर्थ के दूसरे पारी में बल्लेबाजी करने नहीं आए। वहीं पहली पारी में सिर्फ 1 रन ही बना सके। पहले टेस्ट के दौरान कैच लेने की कोशिश में वो अजीब तरह से गिरे। जिसके बाद वो बल्लेबाजी के लिए नहीं उतर सके। cricket.com.au के मुताबिक, बाएं हाथ के बैट्समैन को रविवार को ब्रिस्बेन में टीम के इकट्ठा होने पर अपनी फिटनेस साबित करनी होगी।

ऑस्ट्रेलिया के हेड कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड ने क्या कहा?

ऑस्ट्रेलिया के हेड कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड के मुताबिक, मेज़बान टीम को दूसरे टेस्ट के लिए अपने बैटिंग ऑर्डर को लेकर बहुत कुछ सोचना है और हेड ने कहा कि वह किसी भी पोज़िशन में बल्लेबाजी करने के लिए तैयार हैं। अगर ख्वाजा नहीं खेल पाते हैं, तो हेड इनिंग की शुरुआत कर सकते हैं और इससे ऑस्ट्रेलिया को जोश इंग्लिस या ब्यू वेबस्टर को मिडिल-ऑर्डर बैट्समैन के तौर पर शामिल करने का मौका मिलेगा।

दूसरे टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम

स्टीव स्मिथ (कप्तान), स्कॉट बोलैंड, एलेक्स कैरी, ब्रेंडन डॉगेट, कैमरून ग्रीन, ट्रेविस हेड, जोश इंग्लिस, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, नाथन लियोन, माइकल नेसर, मिशेल स्टार्क, जेक वेदरल्ड, ब्यू वेबस्टर

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com