- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- T20 World Cup 2026 Glenn Maxwell Breaks Silence On Retirement After Australia Early Exit
World Cup 2026 के बीच ऑस्ट्रेलिया स्टार ग्लेन मैक्सवेल के बड़ा बयान, अपने रिटायरमेंट पर तोड़ी चुप्पी
Glenn Maxwell Retirement: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में लीग स्टेज से बाहर होने के बाद ऑस्ट्रेलिया की आलोचना तेज है। 37 वर्षीय खिलाड़ी ने संन्यास की अटकलों पर चुप्पी तोड़ते हुए बड़ा बयान दिया है।
- Written By: संजय बिष्ट

ग्लेन मैक्सवेल (फोटो- सोशल मीडिया)
Glenn Maxwell big statement T20 WC: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ऑस्ट्रेलिया का प्रदर्शन उम्मीदों पर खरा नहीं उतर सका। टीम लीग स्टेज से ही बाहर हो गई और सुपर 8 में भी जगह नहीं बना पाई। इस निराशाजनक अभियान के बाद 37 वर्षीय ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल के भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गईं, लेकिन उन्होंने संन्यास की अटकलों पर खुद प्रतिक्रिया दी है।
लीग स्टेज में ही खत्म हुआ सफर
ऑस्ट्रेलियाई टीम इस बार टूर्नामेंट में लय हासिल नहीं कर सकी। बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों विभागों में निरंतरता की कमी साफ दिखी। नतीजतन टीम सेमीफाइनल की दौड़ से काफी पहले बाहर हो गई। यह प्रदर्शन क्रिकेट विशेषज्ञों और प्रशंसकों के लिए चौंकाने वाला रहा।
मैक्सवेल का प्रदर्शन और बढ़ी चर्चा
ग्लेन मैक्सवेल भी इस टूर्नामेंट में बड़ी पारी खेलने में असफल रहे। उन्होंने 9, 31 और 22 रन की पारियां खेलीं, लेकिन कोई मैच जिताऊ योगदान नहीं दे सके। इसके बाद उनके संन्यास को लेकर अटकलें लगनी शुरू हो गईं। हालांकि, मैक्सवेल ने साफ कर दिया है कि वह फिलहाल ऐसा कोई फैसला लेने के मूड में नहीं हैं।
सम्बंधित ख़बरें
अहमदाबाद में तिलक का शतक और अश्वनी के 4 विकेट, GT 100 रन पर हो गई ढेर, मुंबई ने 99 रनों से दर्ज की बड़ी जीत
PGA Tour: अक्षय भाटिया 16वें स्थान पर रहे, थीगाला टी-25 पर, फिट्जपैट्रिक ने जीता खिताब
नरेंद्र मोदी स्टेडियम में तिलक वर्मा का तूफान, खेली विस्फोटक शतकीय पारी, GT को जीत के लिए बनाने होंगे 200 रन
मैदान पर अय्यर की अजीब मांग! LSG के खिलाफ जीत के बाद श्रेयस को अचानक चाहिए था जूता, देखें वीडियो
मैक्सवेल ने दिया स्पष्ट संकेत
ऑस्ट्रेलिया में पत्रकारों से बातचीत करते हुए मैक्सवेल ने कहा कि “मुझे लगता है कि अपने भविष्य के बारे में कोई फैसला न लेना शायद अगले 12 महीनों में होने वाली घटनाओं पर आधारित है। विश्व कप के दौरान मुझे ऐसा लगा कि मेरा प्रदर्शन लगातार बेहतर होता गया। मैं शायद विकेट और रनों से जुड़े आंकड़ों की तुलना में मैदान पर अपनी दौड़ और अपनी भावनाओं के आधार पर अपने प्रदर्शन का अधिक आकलन करता हूं। मुझे लगा कि मैं मैचों में आसानी से आगे बढ़ पा रहा था। मैं अपनी भूमिका को यथासंभव अच्छे से निभा रहा था और मुझे महसूस होता है कि मेरे पास अभी भी बहुत कुछ देने को है।” उनके इस बयान से साफ है कि वह अभी अपने करियर को आगे बढ़ाना चाहते हैं।
ये भी पढ़ें: ‘अगले दो मैच…’, T20 World Cup 2026 के सेमीफाइनल से पहले भारतीय कोच का बड़ा बयान
रिकी पोंटिंग की भविष्यवाणी
इससे पहले पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग ने मैक्सवेल के भविष्य को लेकर बड़ा बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि 2028 लॉस एंजिल्स ओलंपिक में मैक्सवेल शायद ऑस्ट्रेलियाई टीम का हिस्सा नहीं होंगे और उनका करियर समाप्ति की ओर बढ़ रहा है। हालांकि, मौजूदा हालात को देखकर लगता है कि मैक्सवेल पोंटिंग की भविष्यवाणी को गलत साबित करने के इरादे से मैदान पर उतरेंगे। फिलहाल वह टी20 क्रिकेट में लंबी पारी खेलने के मूड में नजर आ रहे हैं।
T20 world cup 2026 glenn maxwell breaks silence on retirement after australia early exit
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
नेपाल में गिर जाएगी बालेन शाह की सरकार…एक ही महीने में आई गृह मंत्री के इस्तीफे की नौबत, मचा हड़कंप
Apr 21, 2026 | 12:59 PMRG कर जैसी घटनाओं ने पूरे बंगाल को शर्मसार किया…अमित शाह बोले- BJP सरकार आने पर करेंगे न्याय
Apr 21, 2026 | 12:58 PMपुणे में निजी-PPP अस्पतालों पर धोखाधड़ी के आरोप, सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा
Apr 21, 2026 | 12:56 PMदीदी को हटाने का समय आ गया है… बंगाल में गरजे अमित शाह; संदेशखाली-गोरखा से चाय बागानों तक के लिए किया ये वादा
Apr 21, 2026 | 12:55 PMनासिक TCS कांड: प्लेयर और जीरो फिगर जैसे भद्दे कमेंट्स, हिंदू देवी-देवताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी, पढ़ें रिपोर्ट
Apr 21, 2026 | 12:55 PMGSTR-3B की आखिरी तारीख पर सिस्टम ठप: जीएसटी पोर्टल फेल, व्यापारी परेशान-सरकार और इंफोसिस पर सवाल
Apr 21, 2026 | 12:50 PMIPL 2026 Points Table: मुंबई ने लगाई लंबी छलांग, पॉइंट्स टेबल का बदला समीकरण; टॉप-4 में इन टीमों का दबदबा
Apr 21, 2026 | 12:48 PMवीडियो गैलरी

मजदूरी मांगने पर ईंट भट्ठा मालिक की हैवानियत, मजदूर को बेरहमी से पीटने के बाद समझौते का बनाया दबाव
Apr 20, 2026 | 11:41 PM
‘भारत की आस्था को दुनिया की कोई भी ताकत डिगा नहीं पाई..,’ योगी आदित्यनाथ ने सनातन आस्था को बताया शाश्वत
Apr 20, 2026 | 11:10 PM
पटना में महिला आरक्षण को लेकर NDA कार्यकर्ताओं का आक्रोश, विपक्ष पर जमकर गरजी महिलाएं
Apr 20, 2026 | 10:33 PM
चुनाव है तो क्या सीट तुम्हारी हो गई? ट्रेन में महिला की रिजर्व सीट पर दबंगई, जवाब सुनकर हो जाएंगे हैरान
Apr 20, 2026 | 10:25 PM
फरसा लहराने वालों को मेरठ डिप्टी एसपी की सख्त चेतावनी, VIDEO हुआ वायरल; सोशल मीडिया पर हो रही तारीफ
Apr 20, 2026 | 10:17 PM
DM ने रिश्वत में लिया 1.75 लाख का iPhone, फिरोजाबाद तहसीलदार राखी शर्मा का सनसनीखेज खुलासा! ऑडियो क्लीप वायरल
Apr 20, 2026 | 10:05 PM














