कम पैसों में मिलेगा समझदार AI, OpenAI का नया ChatGPT 5.3 Instant क्या आपकी रोज़मर्रा की मुश्किलें करेगा आसान?

ChatGPT 5.3 Instant: AI की दुनिया में एक बड़ा अपडेट सामने आया है। टेक कंपनी OpenAI ने अपना नया मॉडल ChatGPT 5.3 Instant लॉन्च कर दिया है। कंपनी का दावा है कि यह नया वर्जन पहले से ज्यादा सटीक है।
Get intelligent AI for less money, OpenAI's new ChatGPT 5.3 Instant will make your daily tasks easier?
ChatGPT 5.3 Instant (Source. ChatGPT)
Published on
Updated on

AI Hallucination Reduction: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की दुनिया में एक बड़ा अपडेट सामने आया है। टेक कंपनी OpenAI ने अपना नया मॉडल ChatGPT 5.3 Instant लॉन्च कर दिया है। कंपनी का दावा है कि यह नया वर्जन पहले से ज्यादा सटीक, संतुलित और इंसानों जैसा संवाद देने में सक्षम है। खास बात यह है कि इसमें बातचीत को सहज और भरोसेमंद बनाने पर विशेष ध्यान दिया गया है, ताकि आम यूजर्स को रोजमर्रा के कामों में बेहतर मदद मिल सके।

पहले से ज्यादा नेचुरल और ऑन-पॉइंट जवाब

कंपनी के मुताबिक, ChatGPT 5.3 Instant को इस तरह डिजाइन किया गया है कि यह अनावश्यक लंबी-चौड़ी बातों से बचे और सीधे मुद्दे पर जवाब दे। पहले के वर्जन में कई बार AI का टोन जरूरत से ज्यादा नाटकीय या ओवर-एक्सप्लेनिंग महसूस होता था। अब इस कमी को दूर करने की कोशिश की गई है। OpenAI का कहना है कि नए मॉडल में बेवजह के डिस्क्लेमर और ओवर-ड्रामेटिक भाषा को कम किया गया है, जिससे बातचीत ज्यादा स्मूद और प्राकृतिक लगेगी। खासकर स्टूडेंट्स, नौकरीपेशा लोगों और छोटे कारोबारियों के लिए यह अपडेट काफी उपयोगी साबित हो सकता है।

हैलुसिनेशन में 26.8% तक कमी का दावा

AI की सबसे बड़ी चुनौती गलत या भ्रामक जानकारी देना रही है, जिसे तकनीकी भाषा में "हैलुसिनेशन" कहा जाता है। कंपनी का दावा है कि नए वर्जन में वेब सर्च के दौरान हैलुसिनेशन की समस्या में लगभग 26.8 प्रतिशत तक कमी आई है। वहीं, अपने नॉलेज बेस से जवाब देते समय भी गलत जानकारी की दर करीब 19.7 प्रतिशत तक घटी है। इसका सीधा मतलब है कि यूजर्स को अब पहले की तुलना में ज्यादा भरोसेमंद और तथ्यात्मक जानकारी मिल सकती है।

बदला हुआ टोन, नहीं होगा क्रिंज अनुभव

OpenAI ने माना कि पुराने वर्जन GPT-5.2 Instant का टोन कभी-कभी जरूरत से ज्यादा भावुक या अनुमान लगाने वाला लग सकता था। अब इस व्यवहार को नियंत्रित किया गया है। कंपनी ने यह भी स्पष्ट किया है कि मॉडल अब "Stop. Take a breath." जैसे अनावश्यक वाक्यों का इस्तेमाल कम करेगा। लक्ष्य साफ है AI की पर्सनैलिटी को स्थिर रखना और हर बातचीत में संतुलित अनुभव देना।

Gemini से बढ़ी टक्कर

AI बाजार में प्रतिस्पर्धा भी तेज हो गई है। गूगल का Gemini मॉडल इमेज जनरेशन और एडवांस फीचर्स के लिए चर्चा में है। ऐसे में ChatGPT 5.3 Instant के जरिए OpenAI ने साफ संकेत दिया है कि वह इस दौड़ में पीछे रहने वाला नहीं है। कुल मिलाकर, यह अपडेट उन यूजर्स के लिए राहत भरी खबर हो सकती है जो कम समय में सटीक और सरल जवाब चाहते हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com