-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Ind Vs Eng Semi Final Gautam Gambhir Message To Indian Cricket Team Players T20 World Cup 2026
प्रेशर का सामना करो, उससे भागो मत…सेमीफाइनल मैच से पहले कोच गंभीर ने खिलाड़ियों को दिया जीत का मंत्र
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
Indian Cricket Team: टी20 वर्ल्ड कप के नॉकआउट से पहले गौतम गंभीर ने कहा कि घर पर खेलना दबाव बढ़ाता है, लेकिन टीम को इस प्रेशर को सकारात्मक सोच के साथ स्वीकार कर बेहतर प्रदर्शन करना चाहिए।

कोच गोतम गंभीर व टीम इंडिया के खिलाड़ी (फोटो- सोशल मीडिया)
Gautam Gambhir to Indian Cricket Team Players: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में भारत का सामना दो बार की चैंपियन इंग्लैंड से होना है। यह मुकाबला मुंबई के प्रतिष्ठित वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। डिफेंडिंग चैंपियन टीम इंडिया के लिए यह मुकाबला बेहद अहम है। मैच से पहले मुख्य कोच गौतम गंभीर ने खिलाड़ियों को नॉकआउट मुकाबले के दबाव को सकारात्मक रूप से लेने की सलाह दी।
प्रेशर से भागना नहीं, उसे अपनाना है- गौतम गंभीर
2007 टी20 और 2011 वनडे वर्ल्ड कप विजेता टीम का हिस्सा रहे गंभीर ने माना कि घरेलू मैदान पर नॉकआउट खेलना अतिरिक्त दबाव लेकर आता है। हालांकि उन्होंने स्पष्ट किया कि टीम को इससे घबराने की नहीं, बल्कि इसे स्वीकार कर बेहतर प्रदर्शन करने की जरूरत है। बीसीसीआई द्वारा साझा वीडियो में उन्होंने खिलाड़ियों को खुलकर खेलने और इस बड़े मंच का आनंद लेने का संदेश दिया।
कोच गौतम गंभीर ने कहा कि “एक बात बहुत साफ है, पक्का करें कि हम प्रेशर से भागें नहीं। हम इसे अपनाएं, हम इसका सामना करें, और अगर कभी हमें लगे कि हम प्रेशर में हैं, तो पक्का करें कि हम पॉजिटिव रास्ता अपनाएं। इस गेम का मजा लें, आप इसी के लिए यह गेम खेलते हैं, इस स्पोर्ट के लिए, आपने अपनी पूरी जिंदगी यही खेला है।”
सम्बंधित ख़बरें
Asian Games 2026: टीम इंडिया में चंडीगढ़ की इस जांबाज खिलाड़ी की एंट्री, भारत को करेगी रिप्रेजेंट!
Nitish Kumar Reddy Injury Update: क्या भारत-इंग्लैंड वनडे सीरीज खेल पाएंगे ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी?
वेस्टइंडीज को रौंदकर 8वीं बार फाइनल में पहुंची ऑस्ट्रेलिया, फाइनल खेलने पर कप्तान ने दिया बड़ा अपडेट
IND vs ENG 1st T20: आयरलैंड का जख्म भूल इंग्लैंड पर पलटवार करने उतरेगी टीम इंडिया, वैभव सूर्यवंशी पर नजर
इसके आगे उन्होंने कहा कि “घर पर इस तरह के मैच, नॉकआउट जैसा मैच, इसलिए पक्का करें कि हम जोश में हों, किसी प्रेशर में नहीं। अगले 40 ओवर में कभी भी, अगर आपको प्रेशर महसूस हो, तो पक्का करें कि हम पॉजिटिव रास्ता अपनाएं। ठीक है, हिम्मत वाले बनो, इसका मजा लो, देश के लिए खेलने का मजा लो, और सबसे जरूरी बात, एक-दूसरे के लिए खेलने का मजा लो। ठीक है, गुड लक। स्किप। अच्छी एनर्जी है। चलो, लड़कों, चलो। चलो।”
यह लगातार तीसरा टी20 वर्ल्ड कप है जब भारत और इंग्लैंड सेमीफाइनल में आमने-सामने हैं। 2022 में इंग्लैंड ने भारत को 10 विकेट से हराया था, जबकि 2024 में भारत ने 68 रन से जीत दर्ज कर हिसाब बराबर किया। अब एक बार फिर दोनों टीमें फाइनल में जगह बनाने के लिए भिड़ेंगी।
रिंकू सिंह के लिए भावुक संदेश
टीम मीटिंग से पहले गंभीर ने रिंकू सिंह का खास तौर पर हौसला बढ़ाया। रिंकू अपने पिता के निधन के एक दिन बाद टीम से जुड़े थे। इस कठिन समय में कोच ने उन्हें भरोसा दिलाया कि पूरी टीम उनके साथ खड़ी है।
ये भी पढ़ें: 6, 4, 4, 4, 4..! फिन एलन ने कॉर्बिन बॉश की उधेड़ी बखिया, एक ओवर में कूट डाले 22 रन, बने साउथ अफ्रीका के शतकवीर
उन्होंने कहा- “दोस्तों, शुरू करने से पहले, रिंकू, टीम में आने और शामिल होने के लिए बहुत हिम्मत चाहिए। एक बात याद रखें: आप अकेले नहीं हैं। इस समय पूरी टीम आपके साथ खड़ी है, इसलिए मजबूत रहें।” सेमीफाइनल से पहले गंभीर का यह संदेश टीम में आत्मविश्वास और एकजुटता बढ़ाने वाला साबित हो सकता है।
Ind vs eng semi final gautam gambhir message to indian cricket team players t20 world cup 2026
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
जून में कार बाजार में बंपर उछाल, Maruti नंबर-1, Tata निकली Mahindra से आगे, Hyundai को लगा बड़ा झटका
Jul 02, 2026 | 04:09 AMAaj Ka Rashifal 02 July 2026: सिंह-कन्या को मिलेगा लाभ, धनु-मकर रहें सतर्क, पढ़ें सभी 12 राशियों का राशिफल
Jul 02, 2026 | 12:08 AMEXCLUSIVE: राजधानी भोपाल में रिहायशी इलाकों के बीच गौस गोदाम, फायर सेफ्टी के नाम पर फेल व्यवस्थाएं- VIDEO
Jul 01, 2026 | 11:49 PMसलमान खान की क्रिएटिविटी का खुला राज, ‘दबंग 3’ के डायलॉग्स और वन-लाइनर्स खुद करते थे इम्प्रोवाइज
Jul 01, 2026 | 11:23 PMJammu & Kashmir: राज्य का दर्जा बहाल करने के लिए विपक्ष को साथ लाएगी नेशनल कॉन्फ्रेंस, सभी पार्टियों को बुलाव
Jul 01, 2026 | 11:14 PMनागपुर में झमाझम बारिश का धमाका: 2 घंटे की मूसलाधार बारिश ने उमस को किया छूमंतर, पारे में भारी गिरावट
Jul 01, 2026 | 11:11 PM‘वेलकम टू द जंगल’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, छठे दिन 85 करोड़ के पार पहुंचकर बनाए 6 बड़े रिकॉर्ड
Jul 01, 2026 | 11:10 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














