
MI Vs CSK Highlight Updates, IPL 2025: आईपीएल 2025 के 38वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने चेन्नई सुपर किंग्स को करारी शिकस्त दे दी है। मुंबई की इस जीत के हीरो रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव रहे। ये दोनों बल्लेबाज ताबड़तोड़ अंदाज में अर्धशतक के साथ नाबाद रहे। मुकाबले से पहले मुंबई के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीता। टॉस जीतकर हार्दिक पांड्या ने चेन्नई सुपर किंग्स को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई ने स्कोर बोर्ड पर 176 रन लगाए। मुंबई इंडियंस ने इस स्कोर को 15.4 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर चेज कर लिया।
मुंबई इंडियंस की इस जीत के हीरो रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव रहे। इन दोनों बल्लेबाजों के चलते मुंबई ने चेन्नई को एकतरफा अंदाज में शिकस्त दे दी। रोहित शर्मा ने इस मुकाबले में सीजन का पहला अर्धशतक लगाया। उन्होंने 45 गेंदों में 168 की स्ट्राइक रेट के साथ कुल 76 रन बनाए। दूसरी तरफ सूर्यकुमार यादव ने भी रोहित का भरपूर साथ दिया। सूर्यकुमार यादव ने 30 गेंद में 226 की स्ट्राइक रेट के साथ 68 रन बनाए। इन दोनों की विस्फोटक बल्लेबाजी के दम पर मुंबई ने चेन्नई के द्वारा दिए गए स्कोर को 26 गेंद शेष रहते हासिल कर लिया। वहीं विकेटकीपर बल्लेबाज ने मुकाबले में 24 रन बनाए। उन्हें रवींद्र जडेजा ने आउट किया।
A perfect way to wrap a dominant victory and seal back-to-back home wins 💙@mipaltan sign off tonight by winning round 2⃣ against their arch rival 🥳 Scorecard ▶ https://t.co/v2k7Y5tg2Q#TATAIPL | #MIvCSK pic.twitter.com/u2BDXfHpXJ — IndianPremierLeague (@IPL) April 20, 2025
20 Apr 2025 11:12 PM (IST)
मुंबई इंडियंस ने चेन्नई सुपर किंग्स को मुकाबले में शिकस्त दे दी है। मुंबई के लिए इस जीत के लिए रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव ने अहम योगदान दिया। दोनों बल्लेबाज मैच खत्म होने तक क्रीज पर रहे और विस्फोटक अंदाज में अर्धशतक लगाया।
20 Apr 2025 10:05 PM (IST)
मुंबई इंडियंस को विकेटकीपर बल्लेबाज रियान रिकल्टन के रूप में पहला झटका लग गया है। उन्हें 24 रन के स्कोर पर स्पिन गेंदबाज रवींद्र जडेजा ने अपना शिकार बनाया। उनके बाद बल्लेबाजी करने के लिए सूर्यकुमार यादव मैदान पर आए हैं। दूसरे छोर पर रोहित शर्मा 41 रन के स्कोर पर खेल रहे हैं। इस वक्त मुंबई का स्कोर 7.1 ओवर में 66-1 विकेट है।
Wankhede stadium is buzzing 🥳
Rohit Sharma is depositing them into the second tiers 🔥
Updates ▶ https://t.co/v2k7Y5sIdi#TATAIPL | #MIvCSK | @ImRo45 | @mipaltan pic.twitter.com/BAFtGG3DB1
— IndianPremierLeague (@IPL) April 20, 2025
20 Apr 2025 09:41 PM (IST)
चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस के सामने जीत के लिए 177 रन का लक्ष्य रखा। चेन्नई के लिए शिवम दुबे में शानदार फिप्टी लगाई। पारी के अंत में रवींद्र जडेजा ने नाबाद 53 रन बनाए। वहीं मुंबई के लिए सबसे ज्यादा 2 विकेट जसप्रीत बुमहार ने लिए। इसके अलावा दीपक चाहर, अश्वनी कुमार और मिचेल सेंटरन ने 1-1 विकेट लिया।
There came the celebration ⚔
Ravindra Jadeja led the #CSK innings with a crucial and his maiden fifty of the season 👏
He remained unbeaten on 53 from 35 deliveries 🔥
Updates ▶ https://t.co/v2k7Y5sIdi#TATAIPL | #MIvCSK | @imjadeja pic.twitter.com/Xm7vqL6PIZ
— IndianPremierLeague (@IPL) April 20, 2025
20 Apr 2025 08:58 PM (IST)
चेन्नई सुपर किंग्स को शिवम दुबे के रूप में चौथा झटका लग गया है। उन्हें मुंबई के स्टार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने पवेलियन का रास्ता दिखाया। मुकाबले में दुबे के बल्ले से कुल 50 रन निकले। इस वक्त टीम का स्कोर 16.3 ओवर के बाद 142-4 विकेट है। उसके बाद बल्लेबाजी करने के लिए मैदान पर कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आए हैं।
𝙎𝙚𝙣𝙨𝙖𝙩𝙞𝙤𝙣𝙖𝙡 𝙎𝙝𝙞𝙫𝙖𝙢 🔥
Maiden FIFTY of the season for the hard-hitting Shivam Dube 💪
How well he can finish here for #CSK? 🤔
Updates ▶ https://t.co/v2k7Y5sIdi#TATAIPL | #MIvCSK pic.twitter.com/9RkMZbiZFm
— IndianPremierLeague (@IPL) April 20, 2025
20 Apr 2025 08:16 PM (IST)
चेन्नई को इस वक्त कम वक्त में दो झटके लग चुके हैं। आयुष म्हात्रे के बाद अब शेख रशीद भी आउट हो चुके हैं। उन्हें मुंबई के स्पिन गेंदबाज मिचेल सेंटरन ने स्टंप आउट कराया। अब चेन्नई का स्कोर 8.1 ओवर के बाद 64-3 विकेट है। अब शिवम दुबे बल्लेबाजी करने के लिए मैदान पर आए हैं।
20 Apr 2025 08:09 PM (IST)
चेन्नई सुपर किंग्स को उनका दूसरा झटका लग चुका है। इस दौरान चेन्नई के लिए डेब्यू करने वाले युवा खिलाड़ी आयुष म्हात्रे को दीपक चाहर ने पवेलियन का रास्ता दिखाया। उनका कैच मिचेल सेंटनर के पकड़ा। इस वक्त चेन्नई सुपक किंग्स का स्कोर 7.1 ओवर में 60-2 विकेट है।
20 Apr 2025 07:48 PM (IST)
चेन्नई सुपर किंग्स को मुकाबले में पहला झटका लग चुका है। ओपनर बल्लेबाज रचिन रवींद्र को अश्वनी कुमार ने विकेटकीपर के हाथों कैच कराकर पवेलियन का रास्ता दिखाया।
20 Apr 2025 07:15 PM (IST)
मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने मुकाबले में टॉस जीत लिया है। उन्होंने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। इस मैच में चेन्नई सुपर किंग्स पहले बल्लेबाजी करेगा। अब धोनी एंड कंपनी स्कोरबोर्ड पर ज्यादा से ज्यादा रन डालने की कोशिश करेगा।
🚨 Toss 🚨@mipaltan won the toss and elected to bowl against @ChennaiIPL in Mumbai.
Updates ▶ https://t.co/v2k7Y5sIdi#TATAIPL | #MIvCSK pic.twitter.com/o62WJevedv
— IndianPremierLeague (@IPL) April 20, 2025
20 Apr 2025 07:11 PM (IST)
चेन्नई सुपर किंग्स: शेख रशीद, रचिन रवींद्र, आयुष म्हात्रे, रवींद्र जड़ेजा, शिवम दुबे, विजय शंकर, जेमी ओवरटन, एमएस धोनी (विकेटकीपर/कप्तान), नूर अहमद, खलील अहमद, मथीशा पथिराना।
मुंबई इंडियंस: रियान रिकेल्टन (विकेटकीपर), विल जैक्स, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), नमन धीर, मिशेल सेंटनर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रित बुमरा, अश्विनी कुमार।
20 Apr 2025 07:04 PM (IST)
मौसम पूर्वानुमान के अनुसार मुंबई में सामान्य गर्मी का दिन रहेगा, क्योंकि शहर में अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। मैच के दौरान बारिश की कोई संभावना नहीं है।
20 Apr 2025 07:03 PM (IST)
मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच अब तक 38 मुकाबले खेले गए हैं। जिसमें 20 मुकाबलों में मुंबई ने जीत दर्ज की है। वहीं 18 में चेन्नई ने जीत हासिल की है। चेन्नई ने इस सीजन की पहली जीत मुंबई को हराकर हासिल की थी। अब देखना होगा कि मुंबई का बदला चुकता कर पाती है या नहीं।
20 Apr 2025 07:03 PM (IST)
मुंबई इंडियंस ने पिछली बार वानखेड़े में लखनऊ सुपर जायंट्स पर जीत दर्ज करके 200 रन का अतिरिक्त स्कोर बनाया था और जब CSK मैदान में उतरेगी तो वे स्टेडियम के हाई-स्कोरिंग नेचर का फ़ायदा उठाना चाहेंगे।






