-
बुध, 8 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Mehbooba Mufti Praised Jammu Kashmir Cricket Team For Reaching Their First Ever Ranji Trophy Final
‘आप सभी ने स्वर्णिम अध्याय लिख डाला’, जम्मू-कश्मीर की टीम ने रचा इतिहास; तो महबूबा मुफ्ती ने दी बधाई
- Written By: उज्जवल सिन्हा
Mehbooba Mufti on Jammu & Kashmir Team: रणजी ट्रॉफी 2025-26 सेमीफाइनल में जम्मू कश्मीर ने बंगाल को हराया। महबूबा मुफ्ती ने रणजी ट्रॉफी के फाइनल में पहुंचने पर जम्मू-कश्मीर टीम को बधाई दी है।

जम्मू-कश्मीर टीम (फोटो-सोशल मीडिया)
Mehbooba Mufti Praised Jammu & Kashmir Cricket Team: जम्मू कश्मीर ने रणजी ट्रॉफी के सेमीफाइनल मुकाबले में बंगाल को हराते हुए इतिहास रच डाला। पारस डोगरा की अगुवाई में जम्मू कश्मीर ने पहली बार फाइनल में अपनी जगह पक्की की है। जम्मू कश्मीर की इस ऐतिहासिक जीत के नायक आकिब नबी दार रहे, जिन्होंने 9 विकेट लेने के साथ-साथ बल्ले से भी 42 रनों की अहम पारी खेली। जम्मू कश्मीर की यादगार जीत के बाद पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने टीम को बधाई दी है।
जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “रणजी ट्रॉफी के सेमीफाइनल मुकाबले में मिली शानदार जीत के लिए जम्मू कश्मीर की क्रिकेट टीम को बहुत-बहुत बधाई। आप सभी ने इतिहास रच दिया है। धैर्य, साहस और अटूट भरोसे के दम पर आपने जम्मू कश्मीर की खेल यात्रा में एक स्वर्णिम अध्याय लिख डाला है।”
Heartfelt congratulations to the J&K Cricket Team on their magnificent victory in the Ranji Trophy semi final. History created! With grit, courage, and unbreakable belief, you’ve written a golden chapter in J&K’s sporting journey. May AllahTallah bless you with even greater… pic.twitter.com/IxNcFhNccl — Mehbooba Mufti (@MehboobaMufti) February 18, 2026
महबूबा मुफ्ती से पहले जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने जम्मू-कश्मीर रणजी टीम को सेमीफाइनल में जीत और पहली बार रणजी ट्रॉफी फाइनल के लिए क्वालीफाई करने पर बधाई दी। यह बड़ी कामयाबी टीम के पक्के इरादे, अनुशासन और जम्मू-कश्मीर में बढ़ते खेल संस्कृति को दिखाती है। मुख्यमंत्री ने टीम के कप्तान पारस डोगरा को रणजी ट्रॉफी में 10,000 से ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय घरेलू सर्किट के दूसरे खिलाड़ी बनने पर और आकिब नबी को सेमीफाइनल में 9 विकेट लेने पर बधाई दी, जिससे उनके सीजन की 16 पारियों में कुल 55 विकेट हो गए।
Chief Minister congratulated J&K Cricket Team on their historic victory over Madhya Pradesh in the Ranji Trophy, which has secured them a place in the semi-finals. He extended his best wishes to the team for their semi-final match scheduled on 15 February. — Office of Chief Minister, J&K (@CM_JnK) February 9, 2026
मुकाबले का हाल
सेमीफाइनल मुकाबले की पहली पारी में बंगाल ने 328 रन बनाए थे, जिसके जवाब में जम्मू कश्मीर की पूरी टीम 302 रन बनाकर सिमट गई थी। हालांकि, दूसरी इनिंग में आकिब नबी और सुनील कुमार ने शानदार गेंदबाजी करते हुए बंगाल की पूरी टीम को महज 99 रनों पर ढेर कर डाला। इसके बाद 126 रनों के लक्ष्य को जम्मू कश्मीर ने 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया। टीम की तरफ से वंशज शर्मा ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 43 रनों की नाबाद पारी खेली, जबकि अब्दुल समद 30 रन बनाकर नॉटआउट रहे।
यह भी पढ़ें: Ranji Trophy: ‘उम्मीद है कि J&K के खिलाड़ी…’ फाइनल में पहुंचने पर जम्मू-कश्मीर के CM बड़ा बयान
सम्बंधित ख़बरें
IND vs ENG: भारत ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, रवि बिश्नोई टीम से बाहर; देखें प्लेइंग XI
जम्मू-कश्मीर में संगठन को मजबूत करने पर जोर, नितिन नबीन ने बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं को दिए निर्देश
IND vs ENG 3rd T20: सीरीज में बने रहने के लिए टीम इंडिया का करो या मरो का मुकाबला, कौन लेगा आज बिश्नोई की जगह
IND vs ENG ODI Series: भारतीय टीम से नितीश रेड्डी वनडे सीरीज से बाहर; धाकड़ ऑलराउंडर शिवम दुबे की हुई एंट्री
आकिब नबी को उनके दमदार प्रदर्शन के लिए ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया। आकिब ने क्वार्टर फाइनल मुकाबले में भी गेंद से अपना दमखम दिखाते हुए टीम को सेमीफाइनल का टिकट दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी। उन्होंने पहली पारी में 7 और दूसरी इनिंग में 5 विकेट चटकाए थे। कर्नाटक और उत्तराखंड के बीच खेले जा रहे दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से जम्मू कश्मीर की फाइनल में भिड़ंत होगी। रणजी ट्रॉफी का खिताबी मुकाबला 24 फरवरी से खेला जाना है।
Mehbooba mufti praised jammu kashmir cricket team for reaching their first ever ranji trophy final
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 08 July 2026: कर्क, मकर और वृश्चिक राशि वालों की चमकेगी किस्मत, जानें सभी 12 राशियों का राशिफल
Jul 08, 2026 | 12:15 AMAI के जरिए जीतू पटवारी की छवि धूमिल करने की साजिश, कांग्रेस ने PHQ में दर्ज कराई शिकायत; जानें पूरा मामला
Jul 07, 2026 | 11:43 PMMP में मत्स्य पालन का नया युग: कुवैत के साथ 7,430 करोड़ का समझौता; 30 हजार से ज्यादा लोगों को मिलेगा रोजगार
Jul 07, 2026 | 11:28 PMअंशुला कपूर के रिसेप्शन में दिखा ट्रेडिशनल ग्लैमर, लाल साड़ी में छाईं नई नवेली दुल्हन, जुटा कपूर परिवार
Jul 07, 2026 | 11:28 PMमहाराष्ट्र में ऑर्केस्ट्रा की आड़ में अश्लीलता पर लगेगी रोक, विधानसभा ने मंजूर किया नया कानून
Jul 07, 2026 | 11:27 PMदमोह में सरकारी रिकॉर्ड से 12 तालाब हुआ गायब; नालों को तालाब दिखाकर लाखो रुपए का हुआ महा-भ्र्ष्टाचार
Jul 07, 2026 | 11:14 PMMeerut Robbery Case: हनीमून मना रही ‘लेडी डॉन’ ज्योति चौधरी गिरफ्तार, Instagram Reel से खुला राज। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 11:09 PMवीडियो गैलरी

सिर्फ 400 मीटर की दूरी बनी जानलेवा, एंबुलेंस चालक की एक ‘ना’ और स्ट्रेचर पर ही टूट गईं लड़की की सांसें- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:56 PM
Jabalpur Building Collapse: बड़ा फुहारा बाजार में 3 मंजिला जर्जर इमारत गिरी, टला बड़ा हादसा। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:47 PM
क्या जेल जाएंगे खान सर? गिरफ्तारी की लटकी तलवार! आर्म्स लाइसेंस विवाद में लीगल एडवाइजर का बड़ा खुलासा- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:34 PM
CM Yogi Security Breach: हेलीकॉप्टर तक पहुंचा किशोर, प्रयागराज एयरपोर्ट पर सुरक्षा में बड़ी चूक से हड़कंप। देख
Jul 07, 2026 | 10:25 PM
CM Yogi in Pratapgarh: ‘वन डिस्ट्रिक्ट, वन माफिया’ पर योगी का बड़ा हमला, विपक्ष को बताया गिरगिट। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:03 PM
CM के काफिले के लिए घंटों रुका ट्रैफिक! अस्पताल जा रहे शख्स की गुहार का वायरल VIDEO देख भड़के लोग।
Jul 07, 2026 | 06:16 PM














