-
सोम, 27 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Kkr Gave Rr A Target Of 206 Runs Andre Russell Hit A Quick Half Century
राजस्थान को आंद्रे रसल ने दिखाया अपना असली रूप, विस्फोटक अंदाज में जड़ी फिप्टी, टीम का स्कोर पहुंचाया 200 पार
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान रॉयल्स को 206 रन का टारगेट दिया। केकेआर के लिए आंद्रे रसल ने तूफानी अंदाज में अर्धशतक लगाया।

आंद्रे रसल (फोटो- @IPL)
स्पोर्ट्स डेस्क: आईपीएल 2025 में राजस्थान रॉयल्स (RR) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच इस सीजन का 53वां मुकाबला खेला गया। इस दौरान केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने टॉस जीता। टॉस जीतकर उन्होंने बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए केकेआर ने आरआर के सामने 206 रन का स्कोर खड़ा किया। कोलकाता के लिए इस मुकाबले में आंद्रे रस ने विस्फोटक अंदाज में अर्धशतक लगाया। उन्होंने 25 गेंदों का सामना करते हुए 57 रन बनाए। उनके बल्ले से ये रन 228 के स्ट्राइक रेट के साथ निकले।
राजस्थान रॉयल्स के गेंदबाज कोलकाता के बल्लेबाजों के सामने अपने रंग में नजर नहीं आए। युवा गेंदबाज आकाश मधवाल सबसे महंगे साबित हुए। उन्होंने 3 ओवर में 16.70 की इकोनॉमी के साथ 50 रन दे दिए। इसके अलावा युद्धवीर सिंह ने भी 13.00 की इकोनॉमी के साथ रन लुटाए। वहीं, जोफ्रा आर्चर, युद्धवीर सिंह, महेश तीक्षणा और कप्तान रियान पराग ने 1-1 विकेट लिया।
आंद्रे रसल ने खेली विस्फोटक पारी
हालांकि इस मैच में अंगकृष रघुवंशी और कप्तान अजिंक्य राहणे ने भी रन बनाए। लेकिन उनकी पारी टीम के स्कोर को 200 के पार पहुंचाने के लायक नहीं थी। जिसके बाद केकेआर के हरफनमौला खिलाड़ी आंद्रे रसल ने जिम्मेदारी उठाते हुए ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी की। उन्होंने महज 22 गेंदों का सामना करते हुए अपना अर्धशतक पूरा कर लिया। उनकी इस पारी में चार चौके और छह छक्के शामिल थे। ये ही कारण था कि केकेओर राजस्थान रॉयल्स के सामने 206 रन का टारगेट सेट कर सकी।
सम्बंधित ख़बरें
IPL का सबसे बड़ा ट्रेड, 27 करोड़ के ऋषभ पंत की 15 करोड़ में घर वापसी, कुलदीप यादव पहुंचे लखनऊ
मुंबई इंडियंस से कट सकता है हार्दिक पांड्या का पत्ता, RR के धाकड़ ओपनर को शामिल करने की तैयारी में टीम
Mohammed Siraj: इंग्लैंड के खिलाफ T20 सीरीज से बाहर हुए मोहम्मद सिराज, इस धुरंधर गेंदबाज को टीम में मिली जगह
‘क्योंकि यह जगह घर है…,’ Virat Kohli ने RCB के लगातार 2 बार चैंपियन बनने पर लिखा भावुक संदेश
𝙍𝙪𝙨𝙨𝙚𝙡𝙡 𝙈𝙖𝙣𝙞𝙖 𝙖𝙩 𝙀𝙙𝙚𝙣 𝙂𝙖𝙧𝙙𝙚𝙣𝙨 💪 Display of brute force from #KKR‘s very own Andre Russell 💥 Updates ▶ https://t.co/wg00ni9CQE#TATAIPL | #KKRvRR | @Russell12A pic.twitter.com/YfXiU3dF6h — IndianPremierLeague (@IPL) May 4, 2025
इसके अलावा इसके अलावा शुरुआत ने विकेटकीपर बल्लेबाज रहमनुल्लाह गुरबाज ने 35 रन की पारी खेली। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए कप्तान अजिंक्य रहाणे ने भी टीम के लिए 30 रन का योगदान दिया। वहीं, युवा बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी ने 31 गेंदों में 44 रन बनाए। अंत में रिंकू सिंहने 6 गेंदों का सामना करते हुए 19 रन बनाए। तब जाकर टीम का स्कोर 206 रन तक पहुंचा।
खेल जगत की अन्य सभी ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
इस वक्त कोलकाता की टीम अंक तालिका में 7वें स्थान पर है। दूसरी तरफ राजस्थान की टीम पहले ही प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है। ऐसे में कोलकाता की टीम यदि आज के मुकाबले में जीत दर्ज कर लेती है तो उसके प्लेऑफ में पहुंचने की संभावनाएं जिंदा रहेंगी।
Kkr gave rr a target of 206 runs andre russell hit a quick half century
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
ताहिर हुसैन को दी जाए फांसी…दिल्ली दंगा मामले में पुलिस ने कोर्ट में रखी मांग, कहा- कसाई बन गए थे आरोपी
Jul 27, 2026 | 02:58 PMAkola News: मोर्णा नदी विकास परियोजना DPR में खामियां, केंद्र से मंजूरी फिर अटकी
Jul 27, 2026 | 02:54 PMMP के 6 हजार संविदा बिजली कर्मचारियों को नियमित करने की तैयारी, ऊर्जा विभाग ने जारी किए दिशा-निर्देश
Jul 27, 2026 | 02:51 PMनागपुर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के लिए नर्क जैसे हालात: अतिक्रमण, ऑटो चालकों की दबंगई से जनता त्रस्त
Jul 27, 2026 | 02:50 PM50 करोड़ का खेल और रातों-रात बदले टीआई; दतिया उपचुनाव से पहले जीतू पटवारी का धमाकेदार वार, देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 02:48 PMरावण के किरदार का दबाव महसूस कर रहे हैं यश, NTR और अरविंद त्रिवेदी को लेकर कही बड़ी बात
Jul 27, 2026 | 02:46 PM‘मुझे लगातार गालियां और धमकियां मिल रहीं’, पुलिस वैन रोकने वाली रिया अहीर ने दर्ज कराई ऑनलाइन शिकायत
Jul 27, 2026 | 02:43 PMवीडियो गैलरी

अब तो नरोत्तम मिश्रा पर भी भरोसा नहीं, जीतू पटवारी का बीजेपी पर बड़ा हमला; जानिए क्या है पूरा मामला- VIDEO
Jul 27, 2026 | 02:38 PM
मुसलमानों का सबसे बड़ा दुश्मन ओवैसी! ये क्या बोल गए मौलाना रशीदी, यूपी चुनाव से पहले दी सख्त चेतावनी
Jul 27, 2026 | 02:20 PM
चार महीने का सीसीटीवी फुटेज दिखाइए… शंकराचार्य ने सरकार को दी खुली चुनौती-VIDEO
Jul 27, 2026 | 12:31 PM
‘जब तक जिंदा हूं परिवार को कमजोर नहीं होने दूंगा’— भरत तिवारी के घर पहुंचे पप्पू यादव-VIDEO
Jul 27, 2026 | 11:29 AM
पटना पहुंचते ही भड़के तेजस्वी यादव; सरकार को दी खुली चेतावनी, कहा- अगर कल तक रिहा नहीं किया तो…देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 11:14 PM
उद्घाटन के महज 12 दिन बाद ही धंस गया UP का लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे, सपा नेता ने उठाए सवाल, देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 10:57 PM














