हो गया आधिकारिक ऐलान, RCB की हुई घर वापसी; IPL 2026 में अपने होम ग्राउंड पर इतने मुकाबले खेलेगी बेंगलुरु

RCB Venue For IPL 2026: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने IPL 2026 में अपने होम वेन्यू की पुष्टि कर दी। टीम पांच मैच एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम और दो मैच रायपुर में खेलेगी।
Royal Challengers Bengaluru Home Ground
आरसीबी (फोटो-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Royal Challengers Bengaluru: आईपीएल 2026 से पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को बड़ी खुशखबरी मिली है। आरसीबी की टीम अब बेंगलुरु के प्रसिद्ध एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में पांच मुकाबले खेलेगी। वहीं, आरसीबी अपने होम लीग के दो मुकाबले जयपुर में खेलेगी। महीनों की अटकलों और चर्चा के बाद आरसीबी ने अपने वेन्यू की घोषणा कर दी है। इसके साथ ही अब आईपीएल 2026 का उद्घाटन मुकाबला एम. चिन्नास्वामी में खेला जाएगा।

पिछले साल RCB की जीत की परेड के दौरान हुई भगदड़ में 11 लोगों की मौत के बाद सरकार ने एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम पर बैन लगा दिया था। जिसके बाद लगभग पूरे एक साल चिन्नास्वामी में कोई मैच का आयोजन नहीं किया गया। भगदड़ के बाद पहली बार आईपीएल का मुकाबला होस्ट करेगा। हाल ही में समाप्त हुए रणजी ट्रॉफी के फाइनल भी हुबली में आयोजित किए गए थे, क्योंकि स्टेडियम को मैच होस्ट करने के लिए आवश्यक क्लियरेंस नहीं मिला था।

RCB ने अपने बयान में कहा, "RCB कर्नाटक सरकार, कर्नाटक स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन और कर्नाटक पुलिस का बेंगलुरु में मैच होस्ट करने में उनके लगातार गाइडेंस, सहयोग और सपोर्ट के लिए दिल से शुक्रिया अदा करता है। IPL सीजन के लिए समय पर इंफ्रास्ट्रक्चर और सेफ्टी उपायों को बढ़ाने की मिलकर की गई कोशिशों से यह पक्का हो गया है कि डिफेंडिंग चैंपियन अपने ज़्यादातर होम ग्राउंड पर ही खेलेंगे।"

ओपनिंग सेरेमनी होस्ट करने की भी मिली मंजूरी

रिपोर्ट्स के अनुसार, यह जगह नियमों के मुताबिक IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी, प्लेऑफ और फाइनल भी होस्ट कर सकती है, लेकिन RCB ने अपने ऑफिशियल बयान में इसका जिक्र नहीं किया। टीम ने कहा, "एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम सिर्फ़ हमारा होम ग्राउंड नहीं है, यह वह जगह है जहाँ एक टीम के तौर पर हमारी पहचान सच में ज़िंदा होती है। हमारे फ़ैन बेंगलुरु में जो एनर्जी लाते हैं, वह हमेशा हमारे खिलाड़ियों के लिए एक ड्राइविंग फ़ोर्स रही है, जो उन्हें गेम के हर फ़ेज़ में इंस्पायर करती है। हमारे फ़ैन बिना किसी शर्त के हमारे साथ खड़े रहे हैं, और वे अपनी टीम को घर पर मुकाबला करते देखने का मौका पाने के हकदार हैं।"

IPL 2026 के लिए RCB की पूरी टीम

रजत पाटीदार (कप्तान), विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, फिल साल्ट, जीतेश शर्मा, क्रुणाल पांड्या, स्वप्निल सिंह, टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, जैकब बैथेल, जोश हेजलवुड, यश दयाल, भुवनेश्वर कुमार, नुवान तुषारा, रसिख सलाम, अभिनंदन सिंह, सुयश शर्मा, वेंकटेश अय्यर (7 करोड़), मंगेश यादव (5.20 करोड़), जैकब डफी (2 करोड़), जॉर्डन कॉक्स (75 लाख), सात्विक देसवाल (30 लाख), विकी ओस्टवाल (30 लाख), कनिष्क चौहान (30 लाख) और विहान मल्होत्रा (30 लाख)।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com