- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Keshav Maharaj Cries After Victory In Wtc Final 2025
साउथ अफ्रीका के WTC चैंपियन बनते ही रो पड़ा रामभक्त… फिर ग्रीम स्मिथ ने संभाला, देखें VIDEO
27 साल के आईसीसी ट्रॉफी का सूखा खत्म करने के बाद साउथ अफ्रीका ने WTC 2025 की ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। इसके बाद टीम में रामभक्त की पहचान बना चुके खिलाड़ी को रोता हुआ देखा गया। अब उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
- Written By: संजय बिष्ट

साउथ अफ्रीका ने जीता WTC 2025 का खिताब (फोटो- सोशल मीडिया)
27 साल के लंबे इंतजार के बाद साउथ अफ्रीका ने WTC 2025 के फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को हराकर आईसीसी की ट्रॉफी में कब्जा कर लिया। इस मैच में साउथ अफ्रीका ने 5 विकेट रहते जीत दर्ज की। अब वो डब्ल्यूटीसी के खिताब में कब्जा करने वाली तीसरी टीम बन गई है। इसके साथ ही साउथ अफ्रीका ने पिछले कई सालों से उन पर लग रहे ‘चौकर्स’ के टैग को भी हटा दिया है। टेम्बा बावुमा की कप्तानी में साउथ अफ्रीका ने 27 साल के बाद आईसीसी की ट्रॉफी में कब्जा किया।
इसी बीच साउथ अफ्रीका के ‘रामभक्त’ कहे जाने वाले स्पिन गेंदबाज केशव महाराज का सोशल मीडिया में एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वो रोते हुए दिखाई दे रहे हैं। जिसके बाद उन्हें कमेंट्री कर रहे पूर्व साउथ अफ्रीकी कप्तान ग्रीम स्मिथ ने संभाला।
केशव महाराज की आंखोंं में आंसू
अपनी टीम साउथ अफ्रीका को 27 साल के बाद आईसीसी ट्रॉफी जीतने के बाद केशव महाराज भावुक हो गए। मैच खत्म होने के बाद वो अपने आंसू नहीं रोक पाए। जिसके बाद उन्होंने ग्रीम स्मिथ के साथ बात करते हुए वहां पर मौजूद दर्शकों का धन्यवाद भी किया। इस दौरान वो स्मिथ के साथ बात कर रहे थे, लेकिन अपने इमोशन पर काबू नहीं पा सके। जिसके बाद उन्हें ग्रीम स्मिथ ने संभाला।
सम्बंधित ख़बरें
World Cup दहलीज पर, फिर भी बुमराह को ODI सीरीज से रेस्ट? समझिए BCCI के इस सीक्रेट प्लान की इनसाइड स्टोरी
AUS vs BAN: जून में ऑस्ट्रेलियाई टीम करेगी बांग्लादेश का दौरा, खेली जाएगी 3 वनडे और 3 टी20 मैचों की सीरीज
AUS vs PAK: ऑस्ट्रेलियाई टीम करेगी पाकिस्तान का दौरा, खेली जाएगी 3 मैचों की वनडे सीरीज
David Warner ने मानी अपनी गलती, शराब पीकर गाड़ी चलाने की बात कबूली; 7 मई को होगी सुनवाई
Tears of Joy: Keshav Maharaj Overcome with Emotion After WTC Win pic.twitter.com/FL4snWOSJK — Tayyab Khan (@TayyabKhanARY) June 14, 2025
ये एक खास पल है- केशव महाराज
साउथ अफ्रीका के डब्ल्यूटीसी फाइनल 2025 की ट्रॉफी पर कब्जा जमाने के बाद केशव महाराज ने पूर्व साउथ अफ्रीकी कप्तान ग्रीम स्मिथ से बात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि “यह एक खास पल है, एक सम्मान है कि ये ट्रॉफी यहां पर मौजूद सभी लोगों व अपने देशवासियों के लिए उठा सकें। बीते पांच दिनों में हमारी एकता ने यह मुकाम हमें दिलाया है। हम सभी का दिल से धन्यवाद करते हैं।”
मार्करम के पराक्रम के आगे पस्त हुए कंगारू, खिताबी मुकाबले में खेली नायाब पारी
सभी लोगों को धन्यवाद- केशव महाराज
इसके आगे साउथ अफ्रीकी स्पिन गेंदबाज ने कहा कि “अगर मुझे बल्लेबाजी का मौका मिलता तो शायद मुझे मेरी ये भावनाएं और ज्यादा प्रेरित करती। उन सभी लोगों को तहे दिल से शुक्रिया, जो हमारे साथ इस वक्त खड़े रहे, चाहे हालात जैसे भी रहे। हम हर कठिन वक्त में मजबूती के साथ खड़े रहे। हम उन सभी महान खिलाड़ियों को सम्मान देते हैं, जो हमसे पहले आए। उम्मीद है कि ये जीत भविष्य में और बड़ी उपलब्धियों की नींव बनेगी।”
Keshav maharaj cries after victory in wtc final 2025
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
सुप्रिया सुले ने उद्धव ठाकरे को Maharashtra MLC Election लड़ने का दिया प्रस्ताव, कांग्रेस गुट हुआ नाराज
Apr 24, 2026 | 08:30 AMआसमान से आग, नीचे बिजली की मार, नागपुर में 45 डिग्री की ओर बढ़ता पारा और महावितरण की नौटंकी
Apr 24, 2026 | 08:30 AMकुत्ते-बिल्लियों की तरह लड़ रहे ईरानी…तेहरान पर ट्रंप का बयान, कहा- बुरी तरह से हार चुका है ईरान
Apr 24, 2026 | 08:24 AMसाहित्य संघ की क्लास में बैठेंगे टैक्सी वाले, भाषाई barrier दूर करने के लिए सरकार का बड़ा मास्टरस्ट्रोक
Apr 24, 2026 | 08:16 AMMaharashtra Election Process में बड़ा बदलाव, ‘कलर कोडिंग’ और नई वितरण प्रणाली से मतदान प्रक्रिया होगी आसान
Apr 24, 2026 | 08:15 AMजहां कोई नहीं जाता, वहां पहुंचे सचिन तेंदुलकर….आदिवासी बच्चों के साथ नक्सल मुक्त गांव में मनाया बर्थडे
Apr 24, 2026 | 08:09 AMचिलचिलाती धूप और कामकाजी दिन के बावजूद उत्साहजनक मतदान, पांच स्थानों पर बदली गईं VVPAT मशीनें
Apr 24, 2026 | 08:00 AMवीडियो गैलरी

‘तुम यहां क्या कर रहे हो…?’, केदारनाथ धाम में मुस्लिम के साथ गाली-गलौज, VIDEO हुआ वायरल
Apr 23, 2026 | 10:43 PM
खरगोन में प्रार्थना सभा की आड़ में धर्मांतरण का खेल, खेत के मकान से बाइबिल और लैपटॉप बरामद
Apr 23, 2026 | 10:37 PM
हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल: जब 86 साल के मुरलीधर सड़क पर गिरे, तो ‘भाई’ बनकर आए इशहाक खान
Apr 23, 2026 | 10:30 PM
‘इतनी दिक्कत है तो दे दो हमें टिकट..’, रैली में ले जाने पर छात्राओं ने कॉलेज-RSS को किया रोस्ट; VIDEO वायरल
Apr 23, 2026 | 10:17 PM
जो गाय को खाते है, वो सुअर का दुध…गोरखपुर में CM योगी आदित्यनाथ ने पूछा तीखा सवाल, VIDEO वायरल
Apr 23, 2026 | 10:03 PM
West Bengal Election: 92.25% वोटिंग ने बदला खेल! TMC दिग्गजों को क्यों है ‘क्लीन स्वीप’ का भरोसा? देखें VIDEO
Apr 23, 2026 | 09:46 PM














