-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Aus W Vs Ind W Australia Dominate India On Day 1 Of Pink Ball Test
AUS W vs IND W: डे-नाइट टेस्ट के पहले दिन गिरे 13 विकेट, भारत के खिलाफ मजबूत स्थिति में पहुंचा ऑस्ट्रेलिया
- Written By: उज्जवल सिन्हा
AUS W vs IND W: ऑस्ट्रेलिया महिला टीम और भारतीय महिला टीम के बीच खेले जा रहे एक मात्र टेस्ट के पहले दिन ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। पहली पारी में भारत 198 रन ऑलआउट हो गई।

भारतीय महिला टीम (फोटो-सोशल मीडिया)
Australia Women vs India Women, Only Test: भारतीय महिला क्रिकेट टीम और ऑस्ट्रेलिया के बीच एकमात्र टेस्ट मैच वाका के मैदान पर खेला जा रहा है। शुक्रवार को पिंक बॉल टेस्ट के पहले दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 3 विकेट खोकर 96 रन बना लिए हैं। इससे पहले भारत की पूरी टीम 198 रन बनाकर ऑलआउट हुई। टीम इंडिया की ओर से जेमिमा रोड्रिग्स ने सर्वाधिक 52 रन बनाए।
ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत पहली पारी में अच्छी नहीं रही। जॉर्जिया वॉल सिर्फ 2 रन बनाकर आउट हुईं। वहीं, फोएबे लिचफील्ड भी बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकीं और वह 9 रन बनाकर आउट हुईं। कप्तान एलिसा हीली भी 27 गेंदों का सामना करने के बाद 13 रन बनाकर सयाली सतघरे का शिकार बनीं। हालांकि, एलिसा पेरी बेहतरीन लय में दिखाई दीं और उन्होंने 7 चौके लगाए।
पेरी की शानदार बल्लेबाजी
दिन का खेल खत्म होने तक पेरी 62 गेंदों का सामना करने के बाद 43 रन बनाकर क्रीज पर डटी हुई हैं। वहीं, एनाबेल सदरलैंड 20 रन बनाकर पेरी का साथ निभा रही हैं। भारत की ओर से गेंदबाजी में सयाली सतघरे ने 2 विकेट चटकाए, जबकि क्रांति गौड़ ने एक विकेट निकाला। ऑस्ट्रेलिया अभी भारत के स्कोर से 102 रन पीछे है।
सम्बंधित ख़बरें
Asian Games 2026: टीम इंडिया में चंडीगढ़ की इस जांबाज खिलाड़ी की एंट्री, भारत को करेगी रिप्रेजेंट!
IND W vs AUS W: सेमीफाइनल की रेस से बाहर हुई टीम इंडिया, ऑस्ट्रेलिया ने 6 विकेट से हराया
IND W vs AUS W: ऑस्ट्रेलिया और भारत खिलाफ के महामुकाबला आज, शिखा पांडेय ने बताया जीत का ‘सीक्रेट फॉर्मूला’
Women’s T20 World Cup: राधा यादव ने बरपाया कहर, धारदार गेंदबाजी से भारत ने बांग्लादेश को 136 पर समेटा
198 पर सिमटी भारतीय टीम
टॉस गंवाने के बाद बल्लेबाजी करने उतरी भारत की पूरी टीम पहली पारी में 198 रन बनाकर ऑलआउट हुई। स्मृति मंधाना बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकीं और वह 4 रन बनाकर आउट हुईं। प्रतीका रावल भी 18 रन बनाकर पवेलियन लौटीं। शेफाली वर्मा ने कुछ दमदार शॉट्स लगाए, लेकिन वह अच्छी शुरुआत का फायदा नहीं उठा सकीं और 35 रन बनाकर आउट हुईं। हालांकि, जेमिमा रोड्रिग्स बेहतरीन लय में दिखाई दीं और उन्होंने अर्धशतकीय पारी खेली। जेमिमा ने 84 गेंदों में 52 रनों की दमदार पारी खेली। कप्तान हरमनप्रीत कौर 19 रन बनाने के बाद डार्शी ब्राउन की गेंद पर क्लीन बोल्ड हुईं।
यह भी पढ़ें: AUS W vs IND W: पिंक बॉल टेस्ट की पहली पारी में 198 पर सिमटी भारतीय टीम, एनाबेल सदरलैंड ने झटके 4 विकेट
एनाबेल सदरलैंड ने चटकाए 4 विकेट
दीप्ति शर्मा भी सिर्फ 7 रन ही बना सकीं, जबकि ऋचा घोष 11 रन बनाकर एश्ले गार्डनर की गेंद पर अलाना किंग को कैच देकर पवेलियन लौटीं। स्नेह राणा सिर्फ 5 रन बनाकर आउट हुईं। काश्वी गौतम ने 54 गेंदों का सामना करते हुए 3 चौकों की मदद से नाबाद 34 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया की ओर से गेंदबाजी में एनाबेल सदरलैंड ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 46 रन देकर 4 विकेट चटकाए। वहीं, लूसी हैमिल्टन ने 31 रन देकर 3 विकेट निकाले। डार्शी ब्राउन ने 41 रन खर्च करते हुए 2 विकेट अपने नाम किए।
Aus w vs ind w australia dominate india on day 1 of pink ball test
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
AIIMS Raebareli Recruitment 2026: सीनियर रेजिडेंट के 153 पदों पर भर्ती, 14 जुलाई तक करें ऑनलाइन आवेदन
Jul 02, 2026 | 10:25 PMJC Bose University Recruitment 2026: गेस्ट फैकल्टी के 8 पदों पर भर्ती, बिना लिखित परीक्षा होगा चयन
Jul 02, 2026 | 10:16 PMशिल्पा शेट्टी के रियलिटी शो ‘मां है ना’ में कुशल तंवर और उनकी मां ने जीती ट्रॉफी, इनाम में मिली काहिरा ट्रिप
Jul 02, 2026 | 10:15 PMरोहित, सूर्या और हार्दिक के बाद अब अभिषेक शर्मा का धमाका, महज 2 साल में इस खास लिस्ट में हुए शामिल
Jul 02, 2026 | 10:10 PMकृषि कार्यों के लिए मिट्टी-मुरूम पर रॉयल्टी खत्म खेती सुधार, निर्माण कार्यों के लिए मुफ्त देने का निर्णय
Jul 02, 2026 | 10:09 PMछत्रपति संभाजीनगर में मदद मांगते-मांगते स्क्रैप कारोबारी का सड़क पर टूटा दम, CCTV फुटेज से मिले अहम सुराग
Jul 02, 2026 | 10:06 PMCCRUM Recruitment 2026: यूनानी चिकित्सा संस्थान में 179 पदों पर भर्ती, 31 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन करें
Jul 02, 2026 | 09:56 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














