-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Karun Nair Hit Century Vs England Lions In First Innings After Comeback
करुण नायर की शतकीय पारी के साथ भारतीय टीम में वापसी, इंग्लैंड की जमीन पर अंग्रेजों को सिखाया सबक
- Written By: उज्जवल सिन्हा
भारत ए और इंग्लैंड लायंस के बीच खेले जा रहे पहले अनाधिकारिक टेस्ट मैच में करुण नायर ने शतक जड़कर शानदार वापसी की है। वो इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में सीनियर टीम में भी शामिल हैं।

करुण नायर (फोटो-सोशल मीडिया)
कैंटरबरी (इंग्लैंड): भारत ए और इंग्लैंड लायंस के बीच खेले जा रहे पहले अनाधिकारिक टेस्ट मुकाबले के पहले ही दिन करुण नायर ने शतकीय पारी खेलकर भारत ए को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया है। करुण नायर ने भारतीय टीम में वापसी करते हुए शतक जड़ा है। करुण नायर ने 155 गेंदों में अपना शतक बनाया। इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले करुण पूरी तरह से फॉर्म में हैं। उन्होंने अपने फॉर्म का परिचय इंग्लैंड को देना भी शुरू कर दिया है।
कैंटरबरी में खेले जा रहे पहले अनाधिकारिक मुकाबले में करुण नायर ने अपना शतक 155 गेंदों पर पूरा किया। वो 186 गेंदों का सामना करते हुए 138 रनों पर बल्लेबाजी कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने 19 चौके और एक छक्का लगाए। नायर ने शतक जड़कर चयनकर्ताओं को सही साबित किया है। भारत ए के बाद करुण नायर भारत की सीनियर टीम के लिए 20 जून से खेलते दिखेंगे।
भारत के लिए अच्छी नहीं रही शुरुआत
भारत ए की शुरुआत अच्छी नहीं रही। कप्तान अभिमन्यु ईश्वरन 8 रन बनाकर 12 के स्कोर पर पवेलियन लौट गए। उसके बाद ओपनर बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल भी 24 रन बनाकर आउट हो गए। भारत ए की दो विकेट 51 के स्कोर पर गिरा। यहां से करुण नायर और सरफराज खान ने मिलकर पारी को संभाला और रन बनाने शुरू किए।
सम्बंधित ख़बरें
बारिश में धूल गया इंडिया vs इंग्लैंड T20 सीरीज का पहला मुकाबला, अभिषेक-अय्यर की मेहनत पर फिरा पानी!
वैभव सूर्यवंशी का फिर टूटा दिल, नहीं मिला डेब्यू का मौका, इंग्लैंड के खिलाप टॉस जीतकर इंडिया ने चुनी बल्लेबाजी
Nitish Kumar Reddy Injury Update: क्या भारत-इंग्लैंड वनडे सीरीज खेल पाएंगे ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी?
IND vs ENG 1st T20: आयरलैंड का जख्म भूल इंग्लैंड पर पलटवार करने उतरेगी टीम इंडिया, वैभव सूर्यवंशी पर नजर
करुण नायर और सरफराज ने पारी को संभाला
करुण नायर और सरफराज खान ने तीसरे विकेट के लिए 181 रनों की साझेदारी की। दोनों बल्लेबाजों ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड लायंस के गेंदबाजों को एक भी मौका नहीं दिया। इस दौरान दोनों बल्लेबाजों ने अपना अर्धशतक जड़ा। चाय तक दोनों बल्लेबाजों ने 176 रनों की साझेदारी की थी। सरफराज खान 92 और करुण नायर 91 पर खेल रहे थे। चाय के बाद सरफराज अपने 92 के निजी स्कोर पर ही आउट हो गए। हालांकि इससे पहले 89 के स्कोर पर करुण नायर का एक कैच छूट गया था।
70 ओवर में बनाए 302 रन
इसके बाद नायर ने संभलकर खेलना शुरू किया और अपना शतक पूरा किया। उन्होंने ध्रुव जुरेल के साथ मिलकर पारी को फिर से बढ़ाया। दोनों के बीच चौथे विकेट के लिए 70 रनों की साझेदारी हो गई है और ये साझेदारी अभी भी जारी है। इस दौरान ध्रुव जुरेल 44 गेंदों पर 28 रन बनाकर खेल रहे हैं। पहले बल्लेबाजी करते हुए 70 ओवर में भारत ए ने 3 विकेट के नुकसान पर 302 रन बनाए।
Karun nair hit century vs england lions in first innings after comeback
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
यवतमाल एचपी गैस एजेंसी की मनमानी के खिलाफ भाजपा का मोर्चा: शहर उपाध्यक्ष ने जिलाधिकारी से की शिकायत
Jul 02, 2026 | 02:04 PM13 दिन में पैसा डबल, Vedanta के नए शेयर की मार्केट में तूफानी एंट्री; खरीदने के लिए टूट पड़े निवेशक
Jul 02, 2026 | 01:57 PMदतिया उपचुनाव का ऐलान: 30 जुलाई को वोटिंग, 3 अगस्त को आएंगे नतीजे, दांव पर नरोत्तम मिश्रा और कांग्रेस की साख
Jul 02, 2026 | 01:50 PMनागपुर अंबाझरी तालाब में हर दिन जा रहा 8.29 MLD सीवर का पानी! परिणय फुके ने विधान परिषद में सरकार को घेरा
Jul 02, 2026 | 01:48 PMमुंबई में मूसलाधार बारिश से थमी रफ्तार; लोकल ट्रेनें लेट और 79 रद्द, हवाई उड़ानें प्रभावित व हाईवे पर भारी जाम
Jul 02, 2026 | 01:45 PMAdani Aluminum: गौतम अदाणी का बड़ा दांव, ओडिशा में 1 लाख करोड़ का प्लांट देगा वेदांता को टक्कर
Jul 02, 2026 | 01:42 PMप्रदूषण से मुक्ति मगर अब बेरोजगारी का संकट; चंद्रपुर की कोल वॉशरी बंद होने से 700 मजदूर परिवारों परेशानी में
Jul 02, 2026 | 01:42 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














