- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Karnataka Won By 5 Run In Thriller Match Against Baroda In Vht Devdutt Padikkal Scored Century
विजय हजारे ट्रॉफी में कर्नाटक की टीम पहुंची सेमीफाइनल में, रोमांचक मुकाबले में हारी बड़ौदा, पडिक्कल का शतक आया काम
कर्नाटक ने पहले खेलते हुए देवदत्त पडिक्कल के शतक से बदौलत 281 रन बनाए। जवाब में बड़ौदा की टीम शाश्वत के शतक के सहारे 276 रन ही बना सकी। बड़ौदा इस रोमांचक मुकाबले को 5 रनों से हार गई।
- Written By: उज्जवल सिन्हा

स्पोर्ट्स डेस्क: बीसीसीआई द्वारा आयोजित विजय हजारे ट्रॉफी के क्वार्टरफाइनल मुकाबले में कर्नाटक ने बड़ौदा को हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली है। कर्नाटक ने पहले खेलते हुए देवदत्त पडिक्कल के शतक से बदौलत 281 रन बनाए। जवाब में बड़ौदा की टीम शाश्वत के शतक के सहारे 276 रन ही बना सकी। बड़ौदा इस रोमांचक मुकाबले को 5 रनों से हार गई।
वडोदरा के मोतीबाग क्रिकेट ग्राउंड में खेले जा रहे विजय हजारे ट्रॉफी के क्वार्टरफाइनल मुकाबले में बड़ौदा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए कर्नाटक की शुरुआत अच्छी नहीं रही। टीम के कप्तान मयंक अग्रवाल 6 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। दूसरे विकेट के लिए देवदत्त पडिक्कल और अनीश केवी के बीच 133 रनों की साझेदारी हुई। इस बीच अनीश ने अपना अर्धशतक पूरा किया। हालांकि वो 52 के निजी स्कोर पर चलते बने।
उसके बाद देवदत्त पडिक्कल ने अपना शतक पूरा किया। 172 के स्कोर पर तीसरा विकेट गिरा। देवदत्त ने 102 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से 15 चौके और 2 छक्के निकले। उसके बाद तेजी से रन बनाने के चलते वो आउट हो गए। उसके अलावा स्मारन ने 28, केएल श्रीजीत ने 28, अभिनव मनोहर ने 21, श्रेयस गोपाल ने 16, प्रसिद्ध ने नाबाद 12 रन बनाए। वहीं बड़ौदा के लिए राज लिंबानी ने 3, शेठ ने 3, क्रुणाल पांड्या ने 1 और मेरीवाला ने 1 विकेट चटकाए।
सम्बंधित ख़बरें
चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर के सफल 3 साल, बड़े नामों की परवाह किए बिना लिए टीम हित में सबसे कड़े फैसले
‘होली की रंग…’, BCCI सचिव देवजीत सैकिया और गौतम गंभीर ने दी होली की शुभकामनाएं
आकिब नबी का मिशन टीम इंडिया शुरू! रणजी में दमदार खेल के बाद BCCI की नजरें, क्या जल्द मिलेगी बड़ी खुशखबरी?
हरभजन सिंह टीम इंडिया में बनेंगे नए कोच? भारत के गेंदबाजों की बदलेगी स्थिति, बोर्ड ने रखा प्रस्ताव!
खेल जगत से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी बड़ौदा की टीम ने 49.5 ओवर में सभी विकेट गंवाकर 276 रन बनाए। बड़ौदा के लिए शाश्वत रावत ने 104 रनों की पारी खेली। अतीत शेठ ने 56, क्रुणाल पांड्या ने 30, भर्गव भट्ट ने 20, भानू पनिया ने 22 रन बनाए। कर्नाटक के लिए प्रसिद्ध कृष्णा ने 2, कौशिक ने 2, अभिलाष शेट्टी ने 2 और श्रेयस गोपाल ने 2 विकेट लिए।
दोनों टीमों के ओपनर बल्लेबाज ने जड़ा शतक
इस मैच में कर्नाटक और बड़ौदा टीम के ओपनर बल्लेबाज ने शतक जड़ा। कर्नाटक के लिए देवदत्त पडिक्कल ने 102 रनों की पारी खेली। वहीं बड़ौदा के लिए शाश्वत रावत ने 104 रन बनाए। रावत ने 126 गेंदों का सामना करते हुए शतकीय पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 9 चौके और 1 छक्के लगाए।
Karnataka won by 5 run in thriller match against baroda in vht devdutt padikkal scored century
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
परिवार संग पहुंचा प्रेमी, बालकनी के नीचे डांस कर किया प्रपोज; वायरल वीडियो ने जीता लोगों का दिल
Mar 07, 2026 | 11:16 PMसाउथ अफ्रीका के लिए फिन एलन और टिम सीफर्ट बने थे काल, जानें कैसा है भारत के खिलाफ इस जोड़ी का रिकॉर्ड?
Mar 07, 2026 | 09:53 PMनांदेड़: हॉस्टल में मेडिकल छात्रा की मौत से हड़कंप, फीस विवाद में NCP नेता जीवन घोगरे पर FIR
Mar 07, 2026 | 09:50 PMममता बनर्जी ने किया राष्ट्रपति का अपमान? बंगाल CM पर भड़क उठे PM मोदी, द्रौपदी मुर्मू के बयान पर गरमाई सियासत
Mar 07, 2026 | 09:33 PMभंडारा में जल जीवन मिशन पर फंड संकट, 291 जलापूर्ति योजनाएं अधूरी; गांवों में बढ़ा जल संकट का खतरा
Mar 07, 2026 | 09:30 PMमार्च में किस दिन है चैत्र शिवरात्रि? वैवाहिक सुख और मनोकामना पूर्ति के लिए इस शुभ मुहूर्त में करें पूजा
Mar 07, 2026 | 09:28 PMसंजू सैमसन की नजरें बड़े रिकॉर्ड, न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल में ऐसा करते ही धोनी की लिस्ट में होंगे शामिल
Mar 07, 2026 | 09:20 PMवीडियो गैलरी

राज्यसभा जाने को लेकर नीतीश के समर्थन में आए पप्पू यादव, बोले- वो वादों और सिद्धांतों के प्रति ईमानदार व्यक्ति
Mar 07, 2026 | 02:05 PM
एक सोशल मीडिया पोस्ट और…आधी रात को भड़क उठा खंडवा, पोलिस स्टेशन पर जमकर हुआ बवाल, जानें क्या है पूरा मामला
Mar 06, 2026 | 01:51 PM
Nitish Kumar के बाद कौन बनेगा बिहार का मुख्यमंत्री, भाजपा के इन तीन नामों की चर्चा तेज
Mar 05, 2026 | 10:09 PM
नीतीश कुमार के राज्यसभा नामांकन पर मनोज झा का बड़ा बयान, बोले- नहीं जाना चाहते CM, दिल्ली से आया फरमान
Mar 05, 2026 | 01:41 PM
सेमीफाइनल में आज इंग्लैंड से लोहा लेने उतरेगा भारत, प्रयागराज में फैंस ने की मेन इन ब्लू के लिए विशेष पूजा
Mar 05, 2026 | 01:22 PM
होली के अवसर पर CM Yogi ने दिया एकता का संदेश, गोरखपुर में कही बड़ी बात
Mar 04, 2026 | 09:56 PM













