-
बुध, 15 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Jonathan Trott Appointed Gulf Giants Head Coach Before Ilt20 Auction
ILT20 सीजन-4 के ऑक्शन से पहले गल्फ जायंट्स ने खेला बड़ा दांव, जोनाथन ट्रॉट को बनाया हेड कोच
- Written By: उज्जवल सिन्हा
Jonathan Trott Appointed Gulf Giants Head Coach: इंटरनेशनल लीग टी20 के चौथे सीजन से पहले गल्फ जायंट्स ने इंग्लैंड के पूर्व खिलाड़ी जोनाथन ट्रॉट को मुख्य कोच नियुक्त किया है।

जोनाथन ट्रॉट (फोटो-सोशल मीडिया)
Jonathan Trott Appointed Gulf Giants Head Coach: इंटरनेशनल लीग टी20 (ILT20) के चौथे सीजन का ऑक्शन जल्द ही होने वाला है। चौथे सीजन के ऑक्शन से पहले गल्फ जायंट्स ने अपने नए कोच के नाम का ऐलान कर दिया है। गल्फ जायंट्स ने इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज जोनाथन ट्रॉट को हेड कोच बनाया है। ट्रॉट का अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रिकॉर्ड बेहद प्रभावशाली रहा है।
जोनाथन ट्रॉट ने अपने कोचिंग के दौरान अफगानिस्तान को आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 में सेमीफाइनल तक पहुंचाया था। उनके कार्यकाल में अफगानिस्तान की टीम ने वनडे वर्ल्ड कप में भी शानदार प्रदर्शन किया था। एक खिलाड़ी के तौर पर और उसके बाद कोचिंग करते हुए ट्रॉट ने बेहतर प्रदर्शन किया।
ट्रॉट के अलावा इन्हें किया गया कोचिंग टीम में शामिल
एक खिलाड़ी के तौर पर ट्रॉट ने 52 टेस्ट मुकाबले में 3835 रन बनाए। वहीं 68 वनडे मुकाबले में 51 की औसत से 2819 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने चार शतक और 22 अर्धशतक लगाए। ट्रॉट के अलावा न्यूजीलैंड के शेन बॉन्ड को गेंदबाजी कोच नियुक्त किया गया है। वहीं साउथ अफ्रीका के एंड्रयू पुटिक को बल्लेबाजी कोच नियुक्त किया गया है।
सम्बंधित ख़बरें
IND vs ENG 1st ODI: एजबेस्टन में आया बुमराह-प्रसिद्ध का तूफान, इंग्लैंड 258 पर ढेर, RO-KO पर सबकी नजर
कमर्शियल जहाजों पर हमले बंद करो…हॉर्मुज हमले पर भारत सख्त, सुरक्षित समुद्री आवाजाही बहाल करने की मांग
IND vs ENG 1st ODI: पहले वनडे के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन का ऐलान, जोस बटलर खेलेंगे 200वां मैच
होर्मुज में ईरान के मिसाइल हमले में भारतीय नाविक की मौत, UAE के तेल टैंकरों को बनाया निशाना; 8 लोग घायल
इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर जेमी ट्रॉटन फील्डिंग की जिम्मेदारी संभालेंगे, जबकि बांग्लादेश, श्रीलंका और अफगानिस्तान के साथ अनुभव रखने वाले फिटनेस प्रोफेशनल निक ली स्ट्रेंथ और कंडीशनिंग कोच के रूप में टीम से जुड़ेंगे।
शेन बॉन्ड बने गेंदबाजी कोच
न्यूजीलैंड के महान तेज गेंदबाज शेन बॉन्ड इस टीम के साथ गेंदबाजी कोच के रूप में जुड़ेंगे। बॉन्ड ने 120 इंटरनेशनल मैचों में 259 विकेट हासिल किए हैं। बॉन्ड का कोचिंग करियर एक दशक से भी ज्यादा लंबा है। इस दौरान उन्होंने न्यूजीलैंड के साथ नेशनल टीम की जिम्मेदारी के अलावा, आईपीएल और यूएई आईएलटी20 में भी जिम्मेदारियां संभालीं।
यह भी पढ़ें: भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली को SA20 में मिली बड़ी जिम्मेदारी, पहली बार बने हेड कोच
वहीं साउथ अफ्रीका के लिए फर्स्ट क्लास करियर में 17000 से ज्यादा रन बनाने वाले एंड्रयू पुटिक गल्फ जायंट्स के साथ बल्लेबाजी कोच के तौर पर जुड़े हैं। इससे पहले वो अफगानिस्तान, साउथ अफ्रीका और पाकिस्तान जैसे टीमों के साथ काम कर चुके हैं।
ट्रॉट ने हेड कोच बनने के बाद क्या कहा?
हेड कोच के तौर पर गल्फ जायंट्स से जुड़ने के बाद ट्रॉट ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि गल्फ जायंट्स तेजी से आईएलटी20 की सबसे सफल टीमों में से एक बन गई है। मेरा लक्ष्य खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन करने के लिए सशक्त बनाना और पहली आईएलटी20 ऑक्शन के जरिए चैंपियनशिप जीतने वाली टीम के निर्माण में मदद करना है।
Jonathan trott appointed gulf giants head coach before ilt20 auction
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
नगर निगम में 354 प्रॉपर्टियों का नामांतरण विवाद, करोड़ों की संपत्तियों पर जांच तेज, एफआईआर की तैयारी में निगम
Jul 15, 2026 | 08:30 AMHCL Tech का बड़ा AI दांव, ₹3,500 करोड़ से बनेगा AI डेटा सेंटर, कर्मचारियों की संख्या भी घटी
Jul 15, 2026 | 08:24 AMराहुल गांधी की एंट्री से पंजाब कांग्रेस में हलचल, 12 घंटे में हो सकता है बड़ा ऐलान, दिल्ली पहुंचे कई नेता!
Jul 15, 2026 | 08:24 AMTrump Sanctions: ट्रंप का बड़ा बयान! रूस पर लगने वाले प्रतिबंधों की जद में आएंगे ईरान और हिज्बुल्लाह
Jul 15, 2026 | 08:24 AMमिशनरी स्कूल में धर्मांतरण का आरोप: प्रमोशन का लालच देकर धर्म बदलने का दबाव, हिंदू संगठनों ने किया हंगामा
Jul 15, 2026 | 08:16 AMNavabharat Nishanebaaz: चंदा चोरी से लेकर चादर चोरी आखिर ऐसी कौन-सी मजबूरी
Jul 15, 2026 | 08:13 AMठाणे होर्डिंग हादसा: डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे के निर्देश पर मनपा का एक्शन; रोनक एड का लाइसेंस रद्द, FIR दर्ज
Jul 15, 2026 | 08:07 AMवीडियो गैलरी

नागपुर के सरकारी पार्क में लहलहा रही थी गांजे की फसल, BJP नेता के वीडियो शेयर करने पर मचा हड़कंप; VIDEO वायरल
Jul 14, 2026 | 11:09 PM
अयोध्या के बाद अंबाजी मंदिर में दान की चोरी, CCTV ने खोली पोल; प्रशासन ने उठाया ऐतिहासिक कदम, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:53 PM
आगरा में प्रकट हुए बाबा बर्फानी, अलका लांबा के फ्रिज वाले बाबा पर तंज से बवाल; देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:36 PM
भोपाल पुलिस का पर्दाफाश! चौकी से 100 मीटर दूर चल रहा जुआ, अंदर मोबाइल में मस्त दिखे खाकी वाले, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:29 PM
ट्रक ड्राइवर का कैमरा ऑन होते ही फुर्र हो गया बैरिकेड! वर्दी की आड़ में चल रहा था ₹200 का खेल? देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:06 PM
आगरा कैंट में रेलवे अफसर की पत्नी का छलका दर्द, बोलीं- ‘न्याय नहीं मिला तो पटरी पर दे दूंगी जान’, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 09:12 PM














