एशिया कप के बाद अफगानिस्तान से होगा बांग्लादेश का सामना, जानें कब से खेली जाएगी ODIs और T20I सीरीज

Bangladesh To Tour Afghanistan: बांंग्लादेश की टीम एशिया कप खत्म होने के बाद अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज और तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलेगी।
एशिया कप के बाद अफगानिस्तान से होगा बांग्लादेश का सामना, जानें कब से खेली जाएगी ODIs और T20I सीरीज
अफगानिस्तान और बांग्लादेश (फोटो-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Bangladesh To Tour Afghanistan: एशिया कप के बाद बांग्लादेश की टीम अफगानिस्तान का दौरा करेगी। हालांकि अफगानिस्तान का होम ग्राउंड यूएई में है। सीरीज के सारे मुकाबले यूएई में ही खेले जाएंगे। एशिया कप खत्म होने के  महज कुछ दिनों के बाद ही अफगानिस्तान और बांग्लादेश के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज और तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी। जिसकी मेजबानी अफगानिस्तान करेगी।

एशिया कप की शुरुआत 9 सितंबर से होगी। वहीं इस टूर्नामेंट का फाइनल 28 सितंबर को खेला जाएगा। एशिया कप के बाद इस सीरीज की शुरुआत 2 अक्टूबर से होगी। पहले तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी। उसके बाद 8 अक्टूबर से तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी। यह सीरीज टी20 वर्ल्ड कप के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।

टी20 अंतरराष्ट्रीय (T20I) सीरीज का कार्यक्रम

क्रम तारीख़ दिन स्थान
पहला T20I 2 अक्टूबर गुरुवार संयुक्त अरब अमीरात
दूसरा T20I 3 अक्टूबर शुक्रवार संयुक्त अरब अमीरात
तीसरा T20I 5 अक्टूबर रविवार संयुक्त अरब अमीरात
टी20 सीरीज की शुरुआत 2 अक्टूबर से होगी। पहला मुकाबला 2 को दूसरा 3 और तीसरा और आखिरी मुकाबला 5 अक्टूबर को खेला जाएगा। सारे मुकाबले संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में खेले जाएंगे। वहीं इसके बाद तीन मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत 8 अक्टूबर से होगी। दूसरा मुकाबला 11 अक्टूबर और तीसरा मुकाबला 14 अक्टूबर को खेला जाएगा। सारे मैच यूएई में ही खेले जाएंगे।

एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय (ODI) सीरीज का कार्यक्रम

क्रम तारीख़ दिन स्थान
पहला ODI 8 अक्टूबर बुधवार संयुक्त अरब अमीरात
दूसरा ODI 11 अक्टूबर शनिवार संयुक्त अरब अमीरात
तीसरा ODI 14 अक्टूबर गुरुवार संयुक्त अरब अमीरात

बांग्लादेश और अफगानिस्तान के बीच कुल 19 वनडे मुकाबले खेले गए हैं। इस दौरान बांग्लादेश ने 11 में जीत हासिल की है। जबकि अफगानिस्तान को 8 में जीत मिली है। वहीं टी20 के 12 मुकाबले में अफगानिस्तान ने 7 मैचों में जीत हासिल की है। बांग्लादेश केवल पांच मैच ही जीत सकी है।

दोनो बोर्ड ने सीईओ ने क्या कहा?

अफग़ानिस्तान क्रिकेट बोर्ड के सीईओ नसीब खान और बीसीबी के सीईओ निज़ामुद्दीन चौधरी, दोनों ही इस श्रृंखला और दोनों देशों के बीच संबंधों को मज़बूत करने के लिए उत्सुक हैं।

नसीब खान ने कहा कि हमें खुशी है कि हम बांग्लादेश की मेजबानी कर रहे हैं। यह सीरीज हमारे दोनों देशों की मजबूत साझेदारी और बेहतरीन क्रिकेट अनुभव देने की साझा कोशिश को दिखाती है, चाहे मुकाबले न्यूट्रल वेन्यू पर ही क्यों न हों। दर्शकों को रोमांचक मुकाबले और शानदार क्रिकेट देखने को मिलेगा।

निज़ामुद्दीन चौधरी ने कहा ने कि हम अफग़ानिस्तान के खिलाफ इस सीरीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। एशिया कप के बाद यह एक शानदार और प्रतिस्पर्धी व्हाइट-बॉल सीरीज होगी। यह दौरा सिर्फ अच्छा क्रिकेट नहीं देगा, बल्कि हमारे दोनों बोर्ड के बीच सम्मान और मजबूत रिश्ते को भी दर्शाता है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com