एशिया कप के लिए टीम मैनेजमेंट की पहली पसंद संजू सैमसन या जितेश शर्मा? रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा
Jitesh Sharma Ahead Of Sanju Samson: एशिया कप की शुरुआत जल्द ही होने वाली है। इस टूर्नामेंट से पहले टीम मैनेजमेंट की विकेटकीपर में पहली पसंद कौन है? संजू सैमसन या जितेश शर्मा, जानें इस खबर में।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
संजू सैमसन और जितेश शर्मा (फोटो- सोशल मीडिया)
Jitesh Sharma Ahead Of Sanju Samson in Asia Cup: एशिया कप की शुरुआत 9 सितंबर से होने जा रही है। इस टूर्नामेंट के लिए भारतीय टीम दुबई पहुंच चुकी है। इस टीम में भारतीय विकेटकीपर जितेश शर्मा की 20 महीने बाद वापसी हुई है। आईपीएल में शानदार प्रदर्शन का उन्हें इनाम मिला है। वहीं अब ऐसी खबरें आ रही है कि वो विकेटकीपर के तौर पर इस टूर्नामेंट में भारतीय मैनजेमेंट की पहली पसंद हो सकते हैं।
दुबई और अबू धाबी में खेले जाने वाले एशिया कप इस बार टी20 फॉर्मेट में आयोजित किया जा रहा है। खबरों की मानें तो महाराष्ट्र के 31 वर्षीय क्रिकेटर जितेश शर्मा एशिया कप में भारत के लिए विकेटकीपर के रूप में संजू सैमसन से आगे हैं। शुभमन गिल को उपकप्तान बनाए जाने के बाद से संजू के बल्लेबाजी क्रम पर लगातार सवाल उठ रहे हैं।
विकेटकीपिंग करते दिखें जितेश शर्मा
रेवस्पोर्ट्ज के रिपोर्ट के अनुसार, जितेश शर्मा को शुक्रवार को अभ्यास सेशन में विकेटकीपिंग करते हुए देखा गया। जबकि संजू सैमसन को हाई कैचिंग और थ्रोडाउन करते हुए देखा गया। आईसीसी क्रिकेट एकेडमी पर जितेश शर्मा सबसे पहले पहुंचे। जिससे यह हल्का-हल्का साफ हो गया है कि शायद मैनेजमेंट की विकेटकीपर के तौर पर जितेश शर्मा की पहली पसंद हैं।
सम्बंधित ख़बरें
अजीत अगरकर का भविष्य अधर में! BCCI में नए मुख्य चयनकर्ता को लेकर मंथन, वीवीएस लक्ष्मण का नाम सबसे आगे
रिटायरमेंट के बाद पूर्व क्रिकेटरों को BCCI से कितनी मिलती है पेंशन? जानिए भारतीय क्रिकेट बोर्ड का नियम
टी दिलीप का भारतीय टीम के साथ पांच साल का सफर हुआ खत्म, रोहित शर्मा हुए भावुक कहा- आप पर्दे के पीछे के…
25 छक्के, 15 चौके अभिषेक शर्मा ने बल्ले से लगाई आग, 91 गेंदों में ठोक डाले 233 रन, गेंदबाज हुए बेबस- VIDEO
तिलक और अभिषेक ने की गेंदबाजी
वहीं रिपोर्ट में आगे बताया गया कि तिलक वर्मा और अभिषेक शर्मा को बल्लेबाजी के अलावा नेट्स पर गेंदबाजी करते हुए भी देखा गया। तिलक और अभिषेक जरूरत पड़ने पर भारतीय टीम के लिए गेंदबाजी के अच्छे विकल्प हैं। दोनों ने पहले भी भारत के लिए गेंदबाजी की है। दुबई और अबु धाबी में स्पिनरों को ज्यादा मदद मिलती है, इस लिए दोनों अपनी गेंदबाजी पर ज्यादा ध्यान दे रहे हैं।
10 से शुरू होगा भारतीय टीम का अभियान
यूएई में होने वाले एशिया कप में विकेट स्पिनरों के काफी मददगार साबित होगी। यहां तेज गेंदबाजों से ज्यादा स्पिनरों का बोलबाला रहता है।भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव एशिया कप 2025 के दौरान इन दोनों से कुछ ओवर गेंदबाजी करवा सकते हैं। भारतीय टीम एशिया कप में अपने अभियान की शुरुआत 10 सितंबर से करेगी। पहला मुकाबला दुबई अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में संयुक्त अरब अमीरात के खिलाफ होगा।
यह भी पढ़ें: T20I में अफगानिस्तान ने रचा इतिहास, विदेशी धरती पर ऐसा कारनामा करने वाले दुनिया की पहली टीम बनी
वहीं उसके बाद दूसरा मुकाबला चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ 14 सितंबर को होगा। इसके बाद भारतीय टीम अपना तीसरा और आखिरी मुकाबला 19 सितंबर को अबू धाबी में ओमान के खिलाफ खेलेगा। इसके बाद सुपर-4 का मुकाबला खेला जाएगा। सुपर-4 में दो टॉप टीमों के बीच फाइनल का मुकाबला खेला जाएगा।
