T20 World Cup: पूर्व चयनकर्ता की ने चुनी प्लेइंग XI, संजू सैमसन और कुलदीप यादव बाहर, क्या यही टीम दिलाएगी ट्रॉ
T20 World Cup 2026: कृष्णम्माचारी श्रीकांत ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11 चुनी है, जिसमें संजू सैमसन और कुलदीप यादव को जगह नहीं दी गई है।
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
संजू सैमसन और कुलदीप यादव (फोटो- सोशल मीडिया)
Indian Cricket Team in T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत में अब एक हफ्ते से भी कम समय बचा है और क्रिकेट फैंस की नजरें टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग इलेवन पर टिकी हुई हैं। टूर्नामेंट से पहले भारतीय टीम जबरदस्त लय में दिखाई दे रही है। हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली गई पांच मैचों की टी20 सीरीज में भारत ने 4-1 से शानदार जीत दर्ज की, जिससे खिलाड़ियों का आत्मविश्वास भी चरम पर है।
वर्ल्ड कप से पहले टीम इंडिया की मजबूत तैयारी
न्यूजीलैंड सीरीज में भारतीय बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों ने दमदार प्रदर्शन किया। ओपनिंग से लेकर डेथ ओवरों तक टीम का संतुलन शानदार नजर आया। इसी बीच टी20 वर्ल्ड कप के लिए तिलक वर्मा की वापसी भी लगभग तय मानी जा रही है, जिसके चलते प्लेइंग इलेवन को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। इस बीच टीम इंडिया के पूर्व चीफ सेलेक्टर कृष्णम्माचारी श्रीकांत ने अपनी पसंदीदा प्लेइंग 11 का खुलासा किया है।
संजू सैमसन को नहीं मिली जगह
कृष्णम्माचारी श्रीकांत की चुनी गई प्लेइंग 11 में संजू सैमसन को जगह नहीं दी गई है। न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में सैमसन पांच मैचों में सिर्फ 46 रन ही बना सके थे, जो उनके चयन के आड़े आ गया। श्रीकांत ने ओपनिंग की जिम्मेदारी अभिषेक शर्मा और ईशान किशन को सौंपी है। ईशान किशन ने इस सीरीज में जबरदस्त फॉर्म दिखाई थी और चार मैचों में 215 रन बनाए थे। उनका औसत 53.75 और स्ट्राइक रेट 231.18 रहा, जबकि पांचवें टी20 में उन्होंने शानदार शतक भी जड़ा था।
सम्बंधित ख़बरें
‘3 साल तक रखा शाररिक संबंध और शादी का झूठा वादा…’, DC के बल्लेबाज अभिषेक पोरेल ने इन आरोपों पर तोड़ी चुप्पी
Team India के आयरलैंड दौरे पर चमकेगी इन 3 युवाओं की किस्मत! वैभव सूर्यवंशी की एंट्री से कटेगा किसका पत्ता
चमारी अट्टापट्टू ने T20 World Cup में रचा अनोखा इतिहास, ऐतिहासिक शतक ठोक पहली बार कर दिया ये बड़ा कारनामा
झारखंड प्रीमियर लीग: छोटा नागपुर रॉयल्स बनी चैंपियन, फाइनल मुकाबले में जमशेदपुर स्टीलर्स को 7 विकेट से हराया
मिडिल ऑर्डर में भरोसेमंद बल्लेबाज
मिडिल ऑर्डर की बात करें तो श्रीकांत ने तिलक वर्मा को अहम स्थान दिया है। उनके साथ सूर्यकुमार यादव को टीम का कप्तान बनाया गया है, जबकि रिंकू सिंह को भी मिडिल ऑर्डर में शामिल किया गया है। ये तीनों बल्लेबाज तेजी से रन बनाने की क्षमता रखते हैं और मुश्किल हालात में मैच का रुख पलटने का दम रखते हैं।
ऑलराउंडर्स और गेंदबाजी संयोजन
ऑलराउंडर्स के रूप में हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे और अक्षर पटेल को टीम में जगह दी गई है। ये खिलाड़ी बल्लेबाजी के साथ-साथ गेंदबाजी में भी अहम योगदान दे सकते हैं। गेंदबाजी विभाग में श्रीकांत ने स्पिन के लिए सिर्फ वरुण चक्रवर्ती को चुना है और कुलदीप यादव को बाहर रखा है। तेज गेंदबाजी की जिम्मेदारी जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह को सौंपी गई है।
ये भी पढ़ें: KL Rahul का ‘सुपरमैन’ अवतार, पंजाब के खिलाफ लपका चीते जैसा कैच, हवा में उड़कर बल्लेबाज के उड़ाए होश- VIDEO
कृष्णम्माचारी श्रीकांत की चुनी गई प्लेइंग 11
अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रिंकू सिंह, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह और वरुण चक्रवर्ती।
