IND vs NZ: 5 विकेट लेने के बावजूद अर्शदीप सिंह के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, T20I इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा
Arshdeep Singh: भारतीय टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पांचवें टी20 मुकाबले में पांच विकेट चटकाए। उसके बाद भी उन्होंने अपने नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज किया।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
अर्शदीप सिंह (फोटो-सोशल मीडिया)
Arshdeep Singh vs New Zealand: भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए पांच मैचों की टी20 सीरीज का पांचवां मुकाबला भारतीय टीम ने 46 रनों से जीत लिया। इस जीत के साथ भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 में 4-1 से कब्जा जमाया। इस मुकाबले में भारतीय टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने पांच विकेट चटकाए। इसके बाद भी उनके नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया है।
तिरुवनंतपुरम में अर्शदीप सिंह ने भारतीय टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई और 4 ओवर में 51 रन देकर 5 विकेट लिए। इस प्रदर्शन के बाद अर्शदीप किसी अंतरराष्ट्रीय टी20 मुकाबले में सबसे ज्यादा रन देकर 5 या उससे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए। इससे पहले यह अनचाहा रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के अल्जारी जोसेफ के नाम था। जोसेफ ने जोहानसबर्ग में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 2023 में 40 रन देकर 5 विकेट लिए थे। वहीं दक्षिण अफ्रीका के लुंगी एंगिडी ने 2022 में इंग्लैंड के खिलाफ ब्रिस्टल में 39 रन देकर 5 विकेट लिए थे।
टी20I में सबसे महंगे 5-विकेट हॉल
| गेंदबाज़ | आंकड़े | विरुद्ध | स्थान | साल |
|---|---|---|---|---|
| अर्शदीप सिंह | 5/51 | न्यूजीलैंड | तिरुवनंतपुरम | 2026 |
| अल्ज़ारी जोसेफ | 5/40 | साउथ अफ्रीका | जोहान्सबर्ग | 2023 |
| लुंगी एनगिडी | 5/39 | इंग्लैंड | ब्रिस्टल | 2022 |
अर्शदीप सिंह अंतरराष्ट्रीय टी20 में भारत की तरफ से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। 2022 में डेब्यू करने वाले बाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज ने 76 मैचों में 118 विकेट लिए हैं। यह पहला मौका था, जब अर्शदीप ने एक पारी में 5 विकेट लिए। हालांकि, इस मुकाबले के शुरुआती दो ओवरों में अर्शदीप की अच्छे से खातिरदारी हुई। अर्शदीप सिंह ने शुरुआत के दो ओवरों में ही लगभग 40 रन खर्च किए।
सम्बंधित ख़बरें
बारिश में धूल गया इंडिया vs इंग्लैंड T20 सीरीज का पहला मुकाबला, अभिषेक-अय्यर की मेहनत पर फिरा पानी!
Asian Games 2026: टीम इंडिया में चंडीगढ़ की इस जांबाज खिलाड़ी की एंट्री, भारत को करेगी रिप्रेजेंट!
Nitish Kumar Reddy Injury Update: क्या भारत-इंग्लैंड वनडे सीरीज खेल पाएंगे ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी?
IND vs ENG 1st T20: आयरलैंड का जख्म भूल इंग्लैंड पर पलटवार करने उतरेगी टीम इंडिया, वैभव सूर्यवंशी पर नजर
मुकाबले का हाल
मैच की बात करें तो भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था। ईशान किशन के पहले टी20 शतक की बदौलत भारत ने 5 विकेट पर 271 रन बनाए थे। किशन ने 43 गेंद पर 10 छक्कों और 6 चौकों की मदद से 103 रन की पारी खेली। इसके अलावा, कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 30 गेंद पर 6 छक्कों और 4 चौकों की मदद से 63 रन बनाए, और हार्दिक पांड्या ने 17 गेंद पर 4 छक्कों और 1 चौके की मदद से 42 रन बनाए।
यह भी पढ़ें: भारतीय टीम ने रचा इतिहास, T20I में ऐसा कारनामा करने वाली दुनिया की पहली टीम बनी
न्यूजीलैंड ने फिन एलेन के 38 गेंद पर 6 छक्कों और 8 चौकों की मदद से बनाए 80 रन की मदद से 19.4 ओवर में सभी विकेट खोकर 225 रन बनाए और 46 रन से मैच गंवा बैठी। भारत के लिए अर्शदीप सिंह ने 5 और अक्षर पटेल ने 3 विकेट लिए। वरुण चक्रवर्ती और रिंकू सिंह को 1-1 विकेट मिला।
