IND vs PAK: भारतीय अंडर-19 टीम ने भी अपनाई ‘नो हैंडशेक’ पॉलिसी, पाकिस्तान के खिलाड़ियों से नहीं मिलाए हाथ
IND vs PAK: ICC अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला खेला जा रहा है। पाकिस्तान के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया, जिससे मैच में रोमांच बढ़ गया है।
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
भारत अंडर-19 बनाम पाकिस्तान अंडर-19 (फोटो- सोशल मीडिया)
Under-19 World Cup, IND vs PAK Match: आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर सिक्स चरण में भारत और पाकिस्तान के बीच बुलावायो में बेहद अहम और रोमांचक मुकाबला खेला जा रहा है। जिम्बाब्वे के क्वींस स्पोर्ट्स क्लब में आयोजित इस मैच में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। भारत-पाकिस्तान मुकाबले का माहौल हमेशा से ही खास रहता है और इस बार भी शुरुआत से पहले ही तनाव और उत्साह साफ नजर आया।
टॉस के समय फिर दिखा पुराना नजारा
टॉस के दौरान एक बार फिर वही दृश्य देखने को मिला, जो हाल के कुछ भारत-पाकिस्तान मैचों में नजर आता रहा है। भारतीय अंडर-19 टीम के कप्तान आयुष म्हात्रे ने पाकिस्तानी कप्तान फरहान यूसुफ से पारंपरिक प्री-मैच हैंडशेक नहीं किया। इस घटना ने टॉस से पहले ही मुकाबले को सुर्खियों में ला दिया और फैंस के बीच चर्चा तेज हो गई।
दोनों टीमों में एक-एक बदलाव
अगर दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन पर नजर डालें तो भारत और पाकिस्तान ने एक-एक बदलाव के साथ मैदान पर उतरने का फैसला किया है। पाकिस्तान की टीम में अली हसन को शामिल किया गया है, जबकि मोहम्मद शायान को बाहर बैठना पड़ा है। वहीं भारतीय टीम ने उधव मोहन की जगह दीपेश देवेंद्रन को अंतिम एकादश में मौका दिया है।
सम्बंधित ख़बरें
Lanka Premier League 2026: गेंदबाजों के कहर से गॉल गैलेंट ने रचा इतिहास; पहली बार जीता LPL खिताब
ब्रेट ली ने बताया क्रिकेट का असली GOAT कौन? सचिन नहीं बल्कि इस दिग्गज को दी सबसे बड़ी उपाधि
जंगल में टाइगर की तलाश, मैदान पर बड़े रिकॉर्ड का शिकार! दलीप ट्रॉफी से पहले वैभव सूर्यवंशी का नया अंदाज
SL vs IND: भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज में बनेंगे कई बड़े रिकॉर्ड, गिल-जडेजा समेत इन खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
आयुष म्हात्रे का बयान
टॉस के बाद भारतीय कप्तान आयुष म्हात्रे ने कहा कि वह पहले बल्लेबाजी करना चाहते थे। उन्होंने बताया कि टीम का आत्मविश्वास काफी ऊंचा है और खिलाड़ी लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने मौसम को लेकर भी बात की और कहा कि शुरुआती तीन मैचों में बारिश के कारण कुछ परेशानी हुई थी, लेकिन पिछले दो मुकाबलों में मौसम साफ रहा, जिससे टीम को काफी मदद मिली। उन्होंने टीम में किए गए बदलाव की भी पुष्टि की।
पाकिस्तानी कप्तान को गेंदबाजी पर भरोसा
पाकिस्तान के कप्तान फरहान यूसुफ ने टॉस जीतने के बाद कहा कि पिच पर हल्की नमी है और उनकी टीम इस स्थिति का फायदा उठाना चाहती है। उन्होंने अपनी गेंदबाजी यूनिट पर पूरा भरोसा जताया और कहा कि खिलाड़ियों ने पिछले कुछ मैचों में अच्छा प्रदर्शन किया है। कप्तान ने यह भी कहा कि टीम का फोकस सिर्फ अच्छा क्रिकेट खेलने पर है, न कि नेट रन रेट पर।
ये भी पढ़ें- LIVE IND U19 vs PAK U19 Live: टीम इंडिया को लगा चौथा झटका, विहान मल्होत्रा बने अहमद हुसैन का शिकार
दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
भारत U19 (प्लेइंग XI): एरोन जॉर्ज, वैभव सूर्यवंशी, आयुष म्हात्रे (कप्तान), विहान मल्होत्रा, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), वेदांत त्रिवेदी, आरएस अंबरीश, कनिष्क चौहान, खिलान पटेल, हेनिल पटेल, दीपेश देवेंद्रन।
पाकिस्तान U19 (प्लेइंग XI): हमजा जहूर (विकेटकीपर), समीर मिन्हास, उस्मान खान, अहमद हुसैन, फरहान यूसुफ (कप्तान), हुजैफा अहसन, अली हसन बलूच, अब्दुल सुभान, मोमिन कमर, मोहम्मद सय्याम, अली रजा।
