सूर्यकुमार यादव आगे बढ़कर...वीरेंद्र सहवाग ने सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली टीम को बताया बेस्ट

Virender Sehwag on Indian Cricket Team: एशिया कप 2025 में टीम इंडिया की कप्तानी सूर्यकुमार यादव करेंगे। जबकि टीम में उपकप्तानी की जिम्मेदारी शुभमन गिल संभालेंगे।
Virender Sehwag
वीरेंद्र सहवाग (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Asia Cup 2025: इस साल एशिया कप की शुरुआत 9 सितंबर से होने वाली है। वहीं, टीम इंंडिया अपने अभियान की शुरुआत 10 सितंबर से करने वाली है। इस दिन टीम इंडिया का मुकाबला यूएई से होने वाला है। वहीं, 14 सितंबर को भारत अपने चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान से दो-दो हाथ करेगी। इसके बाद 19 सितंबर को टीम ओमान के खिलाफ खेलेगी। एशिया कप के लिए सूर्यकुमार यादव कप्तान जबकि शुभमन गिल को उपकप्तानी सौंपी गई है। इसी कड़ी में पूर्व भारतीय विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली टीम की जमकर तारीफ की है।

भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाले खेमे को एशिया कप 2025 की 'सर्वश्रेष्ठ टीम' बताया है। एशिया कप 9-28 सितंबर के बीच भारत और श्रीलंका में खेला जाएगा। सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के साथ बातचीत में सहवाग ने कहा, "हम वर्ल्ड चैंपियन हैं। हमने अभी टी20 विश्व कप जीता। मुझे यकीन है कि हम एशिया कप 2025 की सर्वश्रेष्ठ टीम हैं। उम्मीद है कि हम एशिया कप जीतेंगे।"

सूर्यकुमार यादव टी20 के टॉप खिलाड़ी- वीरेंद्र सहवाग

वीरेंद्र सहवाग ने इसके आगे कहा कि "मुझे लगता है कि हमारी टीम बहुत अच्छी है। सूर्यकुमार यादव आगे बढ़कर नेतृत्व कर रहे हैं। वह टी20 फॉर्मेट के एक शीर्ष खिलाड़ी हैं। मुझे यकीन है कि उनकी कप्तानी में टीम इंडिया अच्छा प्रदर्शन करेगी। हमने पहले भी देखा है कि जब सूर्या ने कप्तानी संभाली, भारत ने कई टी20 मैच जीते। मुझे यकीन है कि हम एशिया कप भी जीतेंगे।"

इस भारतीय टीम को परखने का सही मौका- वीरेंद्र सहवाग

वीरेंद्र सहवाग ने अगले साल होने वाले विश्व कप से पहले भारतीय टीम के लिए एशिया कप के महत्व को स्वीकारा। सहवाग ने कहा, "मुझे लगता है कि टी20 फॉर्मेट का यह एशिया कप हमारे टी20 विश्व कप 2026 की तैयारी के लिए एक बेहतरीन मौका साबित हो सकता है। यह पता करने का मौका है कि किन नए खिलाड़ियों को मौका दिया जाना चाहिए, किन-किन खिलाड़ियों को टीम में शामिल किया जा सकता है। मेरे विचार से, भारतीय टीम के लिए अपनी ताकत परखने का एशिया कप से बेहतर कोई मौका नहीं है।"

इस टूर्नामेंट के ग्रुप-ए में भारत के साथ पाकिस्तान, ओमान और यूएई की टीमें शामिल हैं, जबकि ग्रुप-बी में श्रीलंका, बांग्लादेश, अफगानिस्तान और हांगकांग को रखा गया है। बता दें कि ओमान की क्रिकेट टीम पहली बार एशिया कप 2025 में खेलेगी।

एजेंसी इनपुट के साथ

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com