IND vs PAK: क्रिकेट इतिहास का सबसे अजीब फैसला, T20 World Cup में भारत के खिलाफ नहीं खेलेगा पाकिस्तान
T20 World Cup 2026: पाकिस्तान सरकार ने बड़ा ऐलान करते हुए भारत के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप मुकाबला नहीं खेलने का फैसला किया है। कुल मिलाकर इस खबर के सामने आने के बाद क्रिकेट जगत का बाजार गर्म हो गया है।
- Written By: आंचल लोखंडे
India vs Pakistan 15 February
Pakistan boycott India match 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आगाज 7 फरवरी से होना है और इस मेगा टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा चर्चा भारत-पाकिस्तान मुकाबले को लेकर थी। दोनों टीमों के बीच 15 फरवरी को कोलंबो में मैच खेला जाना तय था, लेकिन इससे पहले पाकिस्तान सरकार ने चौंकाने वाला फैसला ले लिया। पाकिस्तान ने अपनी टीम को टी20 वर्ल्ड कप 2026 में हिस्सा लेने की मंजूरी तो दे दी है, लेकिन भारत के खिलाफ होने वाले मैच का बहिष्कार करने का ऐलान किया है।
पाकिस्तान सरकार ने इस फैसले की जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के जरिए दी। सरकार ने बयान में कहा कि पाकिस्तान क्रिकेट टीम आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में खेलेगी, लेकिन 15 फरवरी 2026 को भारत के खिलाफ होने वाले मुकाबले में मैदान पर नहीं उतरेगी। इस फैसले का सीधा फायदा भारतीय टीम को मिलेगा, क्योंकि पाकिस्तान के मैच नहीं खेलने की स्थिति में भारत को बिना खेले ही पूरे दो अंक मिल जाएंगे। इससे टीम इंडिया की सुपर-8 में पहुंचने की राह काफी आसान हो सकती है।
सम्बंधित ख़बरें
25 छक्के, 15 चौके अभिषेक शर्मा ने बल्ले से लगाई आग, 91 गेंदों में ठोक डाले 233 रन, गेंदबाज हुए बेबस- VIDEO
पहली बार विजय हजारे ट्रॉफी जीती विदर्भ, टीम का होगा सम्मान; हर्ष दुबे और यश ठाकुर भी होंगे सम्मानित
पाकिस्तान में कप्तानी को लेकर रार! टेस्ट कप्तान बनते ही बाबर ने PCB के सामने रखी बड़ी शर्त, शाहीन का पत्ता कट
श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया की बढ़ी टेंशन, वाशिंगटन सुंदर बाहर; इन खिलाड़ियों की चोट ने बढ़ाई टेंशन
पहले से विवादों में घिरा टी20 वर्ल्ड कप 2026
गौरतलब है कि टी20 वर्ल्ड कप 2026 पहले से ही विवादों में घिरा हुआ है। पिछले महीने जब बीसीसीआई के कहने पर केकेआर ने मुस्तफिजुर रहमान को अपने स्क्वॉड से रिलीज किया था, तब बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड काफी नाराज नजर आया। इसके बाद बांग्लादेश बोर्ड ने अपनी टीम को भारत भेजने से इनकार कर दिया और मांग रखी कि उसके मैच श्रीलंका में कराए जाएं। हालांकि, आईसीसी ने इस मांग को स्वीकार नहीं किया, जिसके बाद बांग्लादेश ने वर्ल्ड कप के बहिष्कार का फैसला लिया।
इस पूरे घटनाक्रम के दौरान पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड बांग्लादेश के समर्थन में खड़ा दिखाई दिया। पाकिस्तान ने बांग्लादेश के मैच श्रीलंका में कराए जाने की मांग का भी समर्थन किया था। अब पाकिस्तान सरकार के भारत के खिलाफ मैच न खेलने के फैसले से यह टूर्नामेंट एक बार फिर विवादों में आ गया है।
ये भी पढ़ें: पहले सेमीफाइनल से बाहर, फिर भारत से जीता हुआ मैच हारा पाकिस्तान, इसे कहते हैं ‘गजब बेइज्जती’!
भारत और पाकिस्तान दोनों टीमें टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-ए में शामिल हैं। इस ग्रुप में नीदरलैंड, नामीबिया और अमेरिका की टीमें भी मौजूद हैं। भारतीय टीम 7 फरवरी को अपने अभियान की शुरुआत करेगी और 12 फरवरी को नामीबिया से भिड़ेगी। इसके बाद भारत का तीसरा मुकाबला पाकिस्तान के खिलाफ होना था, लेकिन मौजूदा हालात को देखते हुए यह मैच होना अब बेहद मुश्किल माना जा रहा है।
