-
शनि, 27 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Rishabh Pant Needs 101 Runs In 4th Test To Break A 61 Year Old Record
मैनचेस्टर में ऐसा करते ही ऋषभ पंत रचेंगे इतिहास, तोड़ेंगे 61 साल पुराना रिकॉर्ड
- Written By: उज्जवल सिन्हा
भारतीय टीम के विकेटकीपर ऋषभ पंत के पास मैनचेस्टर टेस्ट में एक बड़ा रिकॉर्ड बनाने का मौका होगा। अगर वो 101 रन बना लेते हैं तो एक सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय विकेटकीपर बन जाएंगे।

ऋषभ पंत (फोटो-सोशल मीडिया)
मैनचेस्टर: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का चौथा मुकाबला मैनचेस्टर में खेला जाएगा। यह मुकाबला 23 जुलाई से 27 जुलाई तक खेला जाएगा। ओल्ड ट्रैफ़र्ड में होने वाले चौथे भारत-इंग्लैंड टेस्ट के दौरान पंत के पास 61 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ने का मौका होगा। पंत 101 रन बनाने में कामयाब रहते हैं तो वह एक सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले विकेटकीपर बन जाएंगे।
एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी में पंत ने तीन मैचों में अब तक 425 रन बनाए है। पंत इस सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे खिलाड़ी है। इस सीरीज के पहले मुकाबले पंत ने दोनों पारियों में शतक बनाया। पहली पारी में 134 और दूसरी पारी में 118 रन बनाए। उसके बाद अगली चार पारियों में 25, 65, 74 और 9 के स्कोर बनाए।
पंत इस रिकॉर्ड को करेंगे अपने नाम
भारत के उपकप्तान ऋषभ पंत अगर मैनचेस्टर टेस्ट में कम से कम 101 रन बना लेते हैं, तो वह किसी भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज़ द्वारा एक टेस्ट सीरीज में सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड तोड़ देंगे, जो अभी तक बुद्धि कुंदरन के नाम है। 1964 की भारत-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज के दौरान बुद्धि कुंदरन ने मंसूर अली खान पटौदी की अगुवाई वाली टीम के लिए पांच मैच खेले और 10 पारियों में कुल 525 रन बनाए। पंत के फॉर्म को देखते हुए लग रहा है कि वो इस रिकॉर्ड को जरूर तोड़ देंगे।
सम्बंधित ख़बरें
बेन स्टोक्स ने नाइट क्लब विवाद पर तोड़ी चुप्पी, गलती मानते हुए साथी खिलाड़ियों से मांगी माफी
वैभव सूर्यवंशी के लिए इंग्लैंड में बना नियम! टीम इंडिया के साथ खेलेंगे मैच, पर ड्रेसिंग रूम होगा बिल्कुल अलग
LSG की जर्सी को ऋषभ पंत ने हमेशा के लिए कहा अलविदा, इंस्टाग्राम स्टोरी देख फैंस भी हुए भावुक
IPL का सबसे बड़ा ट्रेड, 27 करोड़ के ऋषभ पंत की 15 करोड़ में घर वापसी, कुलदीप यादव पहुंचे लखनऊ
भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज द्वारा एक टेस्ट सीरीज में सर्वाधिक रन
| क्रमांक | खिलाड़ी | विपक्षी टीम | स्थल | मैच | रन | औसत | शतक/अर्धशतक | वर्ष |
|---|---|---|---|---|---|---|---|---|
| 1. | बुद्धि कुंदरन | इंग्लैंड | भारत | 5 | 525 | 52.50 | 2/1 | 1964 |
| 2. | ऋषभ पंत | इंग्लैंड | इंग्लैंड | 3 | 425 | 70.83 | 2/2 | 2025 |
| 3. | फारुख इंजीनियर | इंग्लैंड | भारत | 5 | 415 | 41.50 | 1/3 | 1972-73 |
| 4. | ऋषभ पंत | ऑस्ट्रेलिया | ऑस्ट्रेलिया | 4 | 350 | 58.33 | 1/- | 2018-19 |
| 5. | ऋषभ पंत | इंग्लैंड | इंग्लैंड | 5 | 349 | 38.77 | 1/2 | 2021-22 |
| 5. | एमएस. धोनी | इंग्लैंड | इंग्लैंड | 5 | 349 | 34.90 | -/4 | 2014 |
कुंदरन एक टेस्ट सीरीज़ में 500 से ज़्यादा रन बनाने वाले एकमात्र भारतीय विकेटकीपर हैं। वहीं किसी भी टेस्ट सीरीज में विकेटकीपर-बल्लेबाज़ द्वारा सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड दक्षिण अफ्रीका के डेनिस लिंडसे के नाम है। 1966-67 की ऑस्ट्रेलिया-दक्षिण अफ्रीका टेस्ट सीरीज़ के दौरान उन्होंने पांच मैचों की सात पारियों में 606 रन बनाए थे।
विकेटकीपर-बल्लेबाज द्वारा एक टेस्ट सीरीज में सर्वाधिक रन
| क्रमांक | खिलाड़ी | टीम | विपक्षी टीम | स्थल | मैच | रन | वर्ष |
|---|---|---|---|---|---|---|---|
| 1. | डेनिस लिंडसे | दक्षिण अफ्रीका | ऑस्ट्रेलिया | दक्षिण अफ्रीका | 5 | 606 | 1966-67 |
| 2. | एंडी फ्लावर | ज़िम्बाब्वे | भारत | भारत | 2 | 540 | 2000 |
| 3. | बुढ़ी कुंदरन | भारत | इंग्लैंड | भारत | 5 | 525 | 1964 |
| 4. | ब्रैड हैडिन | ऑस्ट्रेलिया | इंग्लैंड | ऑस्ट्रेलिया | 5 | 493 | 2013-14 |
| 5. | गैरी अलेक्ज़ेंडर | वेस्ट इंडीज़ | ऑस्ट्रेलिया | ऑस्ट्रेलिया | 5 | 484 | 1960-61 |
पंत को यह रिकॉर्ड तोड़ने के लिए कम से कम 182 रन बनाने होंगे। टेस्ट क्रिकेट के 148 साल के इतिहास में केवल तीन विकेटकीपर-बल्लेबाज लिंडसे, एंडी फ्लावर (ज़िम्बाब्वे) और कुंदरन ही एक टेस्ट सीरीज में 500 से ज़्यादा रन बना पाए हैं।
यह भी पढ़ें: मैनचेस्टर में जो रूट के निशाने पर होगा कई रिकॉर्ड, 120 रन बनाते ही टेस्ट में…
इंग्लैंड के विकेटकीपर-बल्लेबाज द्वारा एक टेस्ट सीरीज में सर्वाधिक रन
| क्रमांक | खिलाड़ी | विपक्षी टीम | स्थल | मैच | रन | औसत | शतक/अर्धशतक | वर्ष |
|---|---|---|---|---|---|---|---|---|
| 1. | एलेक स्टुअर्ट | दक्षिण अफ्रीका | इंग्लैंड | 5 | 465 | 51.66 | 1/1 | 1998 |
| 2. | लेस एम्स | वेस्ट इंडीज़ | वेस्ट इंडीज़ | 4 | 417 | 59.57 | 2/- | 1930 |
| 3. | जेमी स्मिथ | भारत | इंग्लैंड | 3 | 415 | 103.75 | 1/2 | 2025 |
| 4. | जॉनी बेयरस्टो | श्रीलंका | इंग्लैंड | 3 | 387 | 129.00 | 2/- | 2016 |
| 5. | एलेक स्टुअर्ट | ऑस्ट्रेलिया | इंग्लैंड | 6 | 378 | 31.50 | -/3 | 1993 |
पंत के अलावा, इंग्लैंड के जेमी स्मिथ के पास भी मौजूदा सीरीज में विकेटकीपर-बल्लेबाज के तौर पर 500 रन पूरे करने का मौका होगा। अब तक उनके नाम तीन मैचों में 415 रन दर्ज हैं। किसी इंग्लिश विकेटकीपर-बल्लेबाज़ द्वारा एक टेस्ट सीरीज़में सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड एलेक स्टीवर्ट के नाम है। 1997 में इंग्लैंड-दक्षिण अफ्रीका सीरीज के दौरान, स्टीवर्ट ने कुल 465 रन बनाए थे।
Rishabh pant needs 101 runs in 4th test to break a 61 year old record
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Meta पर पूर्व महिला एग्जीक्यूटिव का बड़ा हमला, Careless People किताब को दबाने का आरोप
Jun 27, 2026 | 02:42 AMAaj Ka Rashifal 27 June 2026: शनिवार को चमकेगी इन राशियों की किस्मत, जानें किन बातों का रखना होगा ध्यान
Jun 27, 2026 | 12:10 AMमराठा युवाओं के उत्थान में सारथी की बड़ी भूमिका, CM देवेंद्र फडणवीस ने किया निपुण सेतु का ऐलान
Jun 27, 2026 | 12:02 AMमहासमुंद पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 51 किलो गांजे के साथ अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार, 30 लाख की संपत्ति जब्त
Jun 26, 2026 | 11:12 PMJSSC JTMACCE Result 2026 Out: झारखंड माध्यमिक शिक्षक भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी, ऐसे करें PDF डाउनलोड
Jun 26, 2026 | 11:04 PMऑपरेशन सिंदूर में देश के 6 जवान हुए थे बलिदान, सरकार ने पहली बार सार्वजनिक किए शहीदों के नाम
Jun 26, 2026 | 10:56 PM13 सेकंड में 15 से ज्यादा चाकू के वार, उज्जैन में दिनदहाड़े हमले का आरोपी गिरफ्तार; युवती की हालत खतरे से बाहर
Jun 26, 2026 | 10:56 PMवीडियो गैलरी

पासपोर्ट धारक भी भारतीय नहीं? MEA के इस नए स्पष्टीकरण के बाद क्यों छिड़ी बहस, जानिए असली कानून- VIDEO
Jun 26, 2026 | 10:53 PM
केंद्रीय कर्मचारियों की लग गई लॉटरी! फिटमेंट फैक्टर पर क्या है नया अपडेट, कितनी बढ़ेगी आपकी बेसिक सैलरी?
Jun 26, 2026 | 10:31 PM
होर्मुज में ड्रोन हमला! Iran की चेतावनी के बाद अब क्या करेगा America?, Video
Jun 26, 2026 | 05:08 PM
मायावती ने पाला, अखिलेश ने निकाला और अब सीएम योगी ने दी बड़ी जिम्मेदारी, भाजपा में उपाध्यक्ष बनीं पूजा पाल
Jun 26, 2026 | 02:17 PM
भूकंप आने से पहले क्यों अजीब हरकतें करते हैं जानवर? जानिए इसके पीछे का वो विज्ञान जो इंसान नहीं देख पाते!
Jun 25, 2026 | 10:53 PM
ट्रंप और JD वेंस की सीक्रेट मीटिंग की इनसाइड स्टोरी, जिसमें सऊदी अरब-भारत को लेकर बना था बड़ा प्लान- VIDEO
Jun 25, 2026 | 10:34 PM














