-
शुक्र, 10 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Ipl Teams Allowed Temporary Replacements For Remaining Season
BCCI के इस फैसले से IPL टीमों की हो गई चांदी, बोर्ड ने फ्रेंचाइजियों को दे दी खुली छूट
- Written By: उज्जवल सिन्हा
बीसीसीआई ने आईपीएल 2025 में बाकी बचे मुकाबले के लिए टीमों को बड़ी छूट दी है। अगर कोई विदेशी खिलाड़ी टीम के साथ नहीं जुड़ पाता है तो उसकी जगह दूसरे खिलाड़ी को शामिल कर सकते हैं।

आईपीएल (फोटो-सोशल मीडिया)
भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव के माहौल को देखते हुए आईपीएल 2025 को रोक दिया गया था। हालांकि इसे 17 मई से फिर से शुरू किया जा रहा है। बीसीसीआई ने इसको लेकर फ्रेंचाइजियों को एक बड़ी छूट दी है। बीसीसीआई ने टीमों को नए खिलाड़ियों को जोड़ने की अनुमति दे दी है, ताकि टूर्नामेंट में किसी भी तरह की परेशानी न हो और सभी टीमों के पास पूरी ताकत हो।
बीसीसीआई की इस बदलाव के बाद सभी टीमें पहले ही जितना मजबूत दिखेगी। बीसीसीआई के इस फैसले के बाद अब टीमें उन विदेशी खिलाड़ियों के स्थान पर नए खिलाड़ी शामिल करेगी। जो चोट, बीमारी, व्यक्तिगत कारणों या राष्ट्रीय प्रतिबद्धताओं के चलते आईपीएल के अंतिम चरण में भाग नहीं ले पा रहे हैं।
अब शामिल होने वाले खिलाड़ियों को फिर से करवाना होगा पंजीकरण
हालांकि, बोर्ड ने यह भी स्पष्ट कर दिया है कि इस समय शामिल होने वाले खिलाड़ी 2026 की नीलामी से पहले रिटेंशन के पात्र नहीं होंगे और उन्हें अगली नीलामी के लिए फिर से पंजीकरण कराना होगा। आईपीएल की टीमें अब जो खिलाड़ी को शामिल करेगी, उन्हें फिर से पंजीकरण करवाना होगा और फिर बोली लगेगी।
सम्बंधित ख़बरें
Litton Das Injury Update: लिटन दास जिम्बाब्वे ODI सीरीज से बाहर, बांग्लादेश ने इमोन को टीम में किया शामिल
54वें जन्मदिन पर सौरव गांगुली को मिला खास तोहफा, बायोपिक का फर्स्ट लुक हुआ रिलीज बोले अब तक…
IND vs ENG: भारत ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, रवि बिश्नोई टीम से बाहर; देखें प्लेइंग XI
IND vs ENG 3rd T20: सीरीज में बने रहने के लिए टीम इंडिया का करो या मरो का मुकाबला, कौन लेगा आज बिश्नोई की जगह
आईपीएल द्वारा जारी आधिकारिक बयान में कहा गया कि यह फैसला असाधारण परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए लिया गया है और इसका उद्देश्य टीमों को टूर्नामेंट के बीच हो रहे व्यवधानों के बावजूद प्रतिस्पर्धी बनाए रखना है। पहले के नियमों के मुताबिक फ्रेंचाइजी केवल अपने 12वें लीग मैच तक ही चोटिल या बीमार खिलाड़ियों के लिए दूसरे खिलाड़ी साइन कर सकती थीं। लेकिन इस बार टूर्नामेंट के बीच में स्थगित और खिलाड़ियों की बढ़ती अनुपलब्धता के कारण यह नियम बदला गया है।
ये खिलाड़ी होंगे रिटेंशन का हिस्सा
टूर्नामेंट शुरू होने से पहले जिन खिलाड़ियों ने अनुबंध किया था, जैसे दिल्ली कैपिटल्स के सेदिकुल्लाह अटल, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के मयंक अग्रवाल और राजस्थान रॉयल्स के लुआन-ड्रे प्रीटोरियस और नंद्रे बर्गर, वे अब भी रिटेंशन के लिए पात्र रहेंगे। यह कदम बीसीसीआई द्वारा लीग की पारदर्शिता और प्रतिस्पर्धा को बनाए रखने के लिए उठाया गया है। इससे टीमों को लचीलापन मिलेगा, लेकिन नीलामी प्रक्रिया की निष्पक्षता भी बनी रहेगी।
Ipl teams allowed temporary replacements for remaining season
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 10 July 2026: कर्क और मकर समेत इन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, जानें शुक्रवार का राशिफल
Jul 10, 2026 | 12:10 AMशाजापुर: ‘जूते-चप्पल छोड़ने की जरूरत नहीं, सरकार देगी 17 सड़कें’, विधायक की जिद पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान
Jul 09, 2026 | 11:35 PMHariyali Amavasya: हरियाली अमावस्या 2026: सावन की सबसे पुण्यदायी अमावस्या कब है? जानिए सही तिथि, शुभ समय
Jul 09, 2026 | 11:25 PMMP वक्फ बोर्ड पुनर्गठन विवाद: काजी मोहम्मद मआज खान ने दिया इस्तीफा, गैर-मुस्लिम सदस्यों की नियुक्ति से नाराज
Jul 09, 2026 | 11:21 PMयोगिनी एकादशी 2026: श्रीहरि को चढ़ा दें ये दिव्य भोग, खुल सकते हैं सुख-समृद्धि और सौभाग्य के बंद द्वार
Jul 09, 2026 | 11:08 PMस्कूलों से लेकर लाइब्रेरी तक…, कश्मीर में राष्ट्रविरोधी कंटेंट पर कसा शिकंजा; DSEK ने दिया जांच का निर्देश
Jul 09, 2026 | 11:07 PMआर्चर का ब्रह्मास्त्र फिर चला, वैभव सूर्यवंशी लगातार तीसरे मैच में सस्ते में आउट, देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 11:07 PMवीडियो गैलरी

मेरठ IPS थप्पड़ कांड: पुलिस वैन में बंद शख्स को सरेआम पीटा, बेइज्जती पर खुदकुशी की कोशिश, VIDEO वायरल
Jul 09, 2026 | 10:05 PM
UP सियासत में तख्तापलट! अखिलेश यादव का ‘ब्राह्मण कार्ड’ उड़ाएगा BJP की नींद? देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 09:30 PM
सांसद के सामने ही सपा नेताओं में चले लात-घूंसे! आगरा में बीच सड़क पर हुई जूतम पैजार; VIDEO वायरल
Jul 09, 2026 | 09:15 PM
गाड़ी में पेट्रोल नहीं, पानी मिला था… गडकरी ने बिना नाम लिए मनीष कश्यप पर बोला तीखा हमला
Jul 09, 2026 | 02:38 PM
कौन थीं ललिता गौतम, जिनकी हत्या पर एक हुआ दलित समाज, मेरठ में विरोध प्रदर्शन कर मचा बवाल, देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 01:10 PM
Agra School Teacher: स्कूल में नशे में मिला शिक्षक, VIDEO वायरल होते ही BSA का बड़ा एक्शन
Jul 08, 2026 | 10:46 PM














