- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Mumbai Local Train Fire Kurla Vidyavihar Central Railway Services Affected
मुंबई की ‘लाइफलाइन’ में लगी भीषण आग; कुर्ला-विद्याविहार के बीच धू-धूकर जली ट्रेन, देखें VIDEO
Mumbai Local Train Fire: मुंबई में गुरुवार रात एक लोकल ट्रेन में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। घटना कुर्ला और विद्याविहार स्टेशनों के बीच हुई, जिससे मध्य रेलवे की ट्रेन सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हुई।
- Written By: अमन उपाध्याय

मुंबई की 'लाइफलाइन' में लगी भीषण आग, फोटो (सो. सोशल मीडिया)
Mumbai Kurla Vidyavihar Train Fire News In Hindi: मुंबई की जीवनरेखा कही जाने वाली लोकल ट्रेन गुरुवार शाम एक बड़े हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बच गई। कुर्ला और विद्याविहार स्टेशनों के बीच एक ट्रेन में अचानक आग लग गई, जिसकी लपटें इतनी तेज थीं कि दूर-दूर तक दिखाई दे रही थीं। गनीमत यह रही कि ट्रेन खाली थी जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।
इस हादसे के बाद राजधानी मुंबई में गुरुवार (8 जनवरी 2026) की शाम यात्रियों के लिए काफी परेशानी भरी रही। यह घटना रात करीब 8:30 बजे कुर्ला और विद्याविहार रेलवे स्टेशन के बीच घटी। इस आग ने न केवल यात्रियों में अफरा-तफरी मचा दी, बल्कि मध्य रेलवे (Central Railway) के पहियों को भी कुछ समय के लिए रोक दिया।
कचरा ले जा रही ट्रेन के कोच में लगी आग
रेलवे प्रशासन के अनुसार, आग कचरा ले जा रही एक लोकल ट्रेन के दूसरे कोच में लगी थी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और ऊंची लपटें उठने लगीं। क्योंकि ट्रेन उस समय खाली थी इसलिए किसी के हताहत होने या घायल होने की सूचना नहीं है। आग बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड के साथ स्थानीय लोगों ने भी मदद की। सोशल मीडिया पर इस घटना के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिसमें ट्रेन को आग के गोले की तरह जलते हुए देखा जा सकता है।
सम्बंधित ख़बरें
Sanjay Nirupam: बड़बोले ट्रम्प के दोगले बयानों से पैदा हो रही भ्रम की स्थिति, ईरान-इजरायल युद्ध पर बोले निरुपम
Kalpana Kharat: विदेश भागने की फिराक में अशोक खरात की पत्नी, पुलिस ने जारी किया लुकआउट नोटिस
ठाणे-बोरीवली का सफर अब सिर्फ 15 मिनट में! SGNP टनल प्रोजेक्ट पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब तक होगा काम पूरा
Rupali Chakankar की बहन के खाते के नॉमिनी हैं अशोक खरात, जांच में चौंकाने वाला खुलासा
देखें VIDEO-
Mumbai, Maharashtra: A fire broke out in a parked train near Platform No. 5 at Kurla railway station, Kurla (West). The blaze was brought under control by 9:19 pm. No injuries were reported in the incident pic.twitter.com/w8GuOr7j44 — IANS (@ians_india) January 8, 2026
सुरक्षा के लिए बिजली की आपूर्ति बंद
आग की गंभीरता को देखते हुए रेलवे अधिकारियों ने तत्काल कड़ा कदम उठाया। सुरक्षा के मद्देनजर घाटकोपर और सायन स्टेशनों के बीच ओवरहेड वायर (OHE) की बिजली पूरी तरह बंद कर दी गई थी। इस कारण विद्याविहार से छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (CSMT) की ओर जाने वाली स्लो ट्रेनों का ट्रैफिक पूरी तरह रोक दिया गया।
यह भी पढ़ें:- कल्याण-डोंबिवली मनपा चुनाव: वोटर स्लिप से स्ट्रांगरूम तक…, चुनाव अधिकारी ने दिए कई निर्देश
ट्रेनों की आवाजाही पर असर
कड़ी मशक्कत के बाद रात करीब 9 बजे तक आग पर काबू पा लिया गया जिसके बाद धीरे-धीरे ट्रेनों का परिचालन शुरू किया गया। हालांकि, इस घटना के कारण मध्य रेलवे की लोकल सेवाएं अपने निर्धारित समय से काफी देरी से चल रही हैं जिससे ऑफिस से घर लौट रहे हजारों यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।
Mumbai local train fire kurla vidyavihar central railway services affected
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
होर्मुज में जंग जैसे हालात! 25 से अधिक जहाजों पर हमले के बाद ब्रिटेन ने बुलाई बड़ी बैठक, भारत भी शामिल
Apr 02, 2026 | 08:56 PMअब चुटकियों में फाइल होगा ITR! इनकम टैक्स विभाग ने लॉन्च की नई वेबसाइट, AI असिस्टेंट करेगा मदद
Apr 02, 2026 | 08:56 PMईडन गार्डन्स में अजिक्य रहाणे का बड़ा कारनामा, ठोका अनोखा ‘दोहरा शतक’, ऐसा करने वाले 11वें प्लेयर बने
Apr 02, 2026 | 08:51 PMट्रेन की छत से खंभों के सहारे उतरे लोग, वीडियो देख यूजर्स बोले- इस तरह के स्टंट जानलेवा
Apr 02, 2026 | 08:50 PMIPS केके बिश्नोई की शादी में जाना पड़ा भारी! सपा विधायकों से नाराज हुए अखिलेश, क्या अब कटेगी टिकट?
Apr 02, 2026 | 08:23 PMअमरावती में लू का अलर्ट, 59 उष्माघात कक्ष तैयार, इर्विन अस्पताल में 24 घंटे डॉक्टर तैनात
Apr 02, 2026 | 08:14 PMईरान पर US-इजरायल का भीषण हमला; मिडिल ईस्ट का सबसे ऊंचा ‘B-1 ब्रिज’ तबाह, अंधेरे में डूबे कई शहर
Apr 02, 2026 | 08:14 PMवीडियो गैलरी

‘मुसलमानों के खिलाफ…’, मदरसा बोर्ड बंद होने पर शहाबुद्दीन रजवी ने CM पुष्कर सिंह धामी पर साधा निशाना
Apr 01, 2026 | 10:51 PM
बिहार के Nalanda में महिला को बीच सड़क पर नोचते रहे मनचले, कपड़े फाड़कर घसीटा
Apr 01, 2026 | 10:36 PM
हत्या के 9 महीने बाद लौटे राजा रघुवंशी, घर में गूंजी बच्चे की किलकारी
Apr 01, 2026 | 10:23 PM
क्या इजरायली जेलों में कैदियों को दिए जा रहे बिजली के झटके? वायरल वीडियो और नए कानून ने दुनिया को चौंकाया
Apr 01, 2026 | 10:03 PM
लखनऊ में ‘वर्दी वाली गुंडागर्दी’? परिवार के सामने युवक को घसीटकर ले गई पुलिस, रोता रहा बच्चा, नहीं बताया कारण
Apr 01, 2026 | 09:58 PM
हाई-स्पीड सफर में सेहत से खिलवाड़! वंदे भारत के खाने पर भड़कीं महिला यात्री, IRCTC ने जांच के बाद दी सफाई
Apr 01, 2026 | 09:53 PM














