- Hindi News »
- Technology »
- Will Jobs Be Lost Or Not Microsoft Breaks Its Silence On The News Of 22000 Layoffs
नौकरी जाएगी या नहीं? Microsoft की 22,000 छंटनी की खबर पर कंपनी ने खुद तोड़ी चुप्पी
- Written By: सिमरन सिंह
Tech Layoffs: Microsoft जनवरी 2026 में 11,000 से लेकर 22,000 कर्मचारियों की छंटनी करने जा रही है। जैसे ही यह आंकड़ा सामने आया, कर्मचारियों से लेकर टेक एक्सपर्ट्स और आम यूजर्स तक में हड़कंप मच गया।

Microsoft (Source. X)
Microsoft Statement: इस हफ्ते टेक इंडस्ट्री में एक खबर ने आग की तरह सोशल मीडिया को घेर लिया। दावा किया गया कि Microsoft जनवरी 2026 में 11,000 से लेकर 22,000 कर्मचारियों की छंटनी करने जा रही है। जैसे ही यह आंकड़ा सामने आया, कर्मचारियों से लेकर टेक एक्सपर्ट्स और आम यूजर्स तक में हड़कंप मच गया।
कहीं डर था, कहीं नाराजगी, तो कहीं मीम्स और अफवाहों की बाढ़। कई लोगों ने तो यह तक कहना शुरू कर दिया कि उन्हें यह जानकारी “Microsoft के अंदर काम करने वाले किसी जानने वाले” से मिली है।
किस-किस टीम पर गिरने वाली थी गाज?
रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि अगर छंटनी होती है तो उसका असर Azure क्लाउड सर्विस, Xbox गेमिंग डिविजन और ग्लोबल सेल्स टीम पर पड़ सकता है। इसके पीछे वजह बताई गई आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर बढ़ता खर्च, लागत कम करने का दबाव और टेक इंडस्ट्री में चल रहा पुराना ट्रेंड: “AI में निवेश, नौकरियों में कटौती” ऐसी कहानियां पहले भी कई बड़ी टेक कंपनियों के साथ जुड़ चुकी हैं, इसलिए लोगों को यह दावा सच लगने लगा।
सम्बंधित ख़बरें
महंगे होते जा रहे Smartphones, AI फीचर्स, 5G और कैमरा क्वालिटी ने बढ़ाई आपकी जेब की टेंशन
AI का नया धमाका, मोदी से लेकर विराट-धोनी तक के बदले हेयरस्टाइल, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ 12 लुक्स ट्रेंड
CBSE रिजल्ट के नाम पर चल रहा बड़ा DigiLocker स्कैम, एक गलती से लीक हो सकते हैं आधार और मार्कशीट
ChatGPT डाउन होते ही मचा हड़कंप, Something went wrong एरर से परेशान हुए लाखों यूजर्स, कामकाज ठप
Microsoft ने अफवाह पर क्या कहा?
इस बार Microsoft ने चुप रहना ठीक नहीं समझा। कंपनी के Chief Communications Officer, Frank X. Shaw ने सीधे सोशल मीडिया पर आकर इस खबर को पूरी तरह गलत बताया।
उनका बयान साफ और बिना घुमाव के था। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर घूम रहे आंकड़ों का किसी भी आधिकारिक योजना से कोई लेना-देना नहीं है। हल्के मजाक में उन्होंने यह भी कहा कि वे खुद इस खबर का इंतजार कर रहे हैं, क्योंकि कंपनी के अंदर ऐसी कोई जानकारी मौजूद ही नहीं है।
अफवाह पर लोगों ने इतना भरोसा क्यों किया?
इसकी सबसे बड़ी वजह है Microsoft का पिछला रिकॉर्ड। जुलाई 2025 में कंपनी ने करीब 9,000 कर्मचारियों की छंटनी की थी। उस दौरान Xbox से जुड़े कुछ स्टूडियो बंद हुए और कई प्रोजेक्ट रद्द कर दिए गए। तब Xbox हेड Phil Spencer ने कहा था कि यह फैसला कंपनी को ज्यादा फोकस्ड और तेज बनाने के लिए जरूरी है। यही बयान लोगों के दिमाग में बैठ गया और नई अफवाह को भी हवा मिल गई।
ये भी पढ़े: अब झाड़ू-पोंछा, खाना और कपड़े सब रोबोट करेंगे? CES 2026 में दिखी भविष्य की झलक
क्या Microsoft आर्थिक संकट में है?
हकीकत इससे बिल्कुल उलट है। Microsoft किसी भी तरह के संकट में नहीं है। साल 2025 में कंपनी का मार्केट वैल्यू 4 ट्रिलियन डॉलर के पार पहुंच चुका है। साफ है कि अगर कंपनी कभी छंटनी करती भी है, तो वह मजबूरी में नहीं, बल्कि रणनीतिक फैसले के तहत होती है। Microsoft खुद को छोटा नहीं कर रही, बल्कि AI और क्लाउड जैसे सेक्टर्स में फोकस बढ़ाने के लिए संसाधनों का बेहतर इस्तेमाल कर रही है।
फिलहाल सच्चाई क्या है?
कंपनी के आधिकारिक बयान के मुताबिक, जनवरी 2026 में 22,000 नौकरियों की कटौती की खबर सिर्फ अफवाह है। लेकिन यह मामला एक बड़ी सच्चाई जरूर दिखाता है आज की टेक इंडस्ट्री में बुरी खबरें असली खबरों से ज्यादा तेजी से फैलती हैं। छंटनी अब इंडस्ट्री का हिस्सा बन चुकी है, इसलिए हर अफवाह सच जैसी लगने लगती है।
Will jobs be lost or not microsoft breaks its silence on the news of 22000 layoffs
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 30 May 2026: कर्क और मकर राशि वालों को मिलेगा बड़ा आर्थिक लाभ, जानें अपनी राशि का पूरा भाग्यफल
May 30, 2026 | 12:02 AMRiver Rejuvenation: खाम नदी पुनर्जीवन परियोजना के मे आई गति, प्रदूषण मुक्त और स्वच्छ नदी बनाने के दिए निर्देश
May 29, 2026 | 11:49 PMIPL 2026 के फाइनल में गुजरात टाइटंस की धमाकेदार एंट्री, क्वालीफायर-2 में RR को 7 विकेट से हराया, गिल का शतक
May 29, 2026 | 11:28 PMजबलपुर के डुमना एयरपोर्ट के पास मिला जिंदा मोर्टर बम, सेना ने किया जब्त; इलाके में मचा हड़कंप
May 29, 2026 | 11:22 PMडीके शिवकुमार कब लेंगे सीएम पद की शपथ? ज्योतिषी ने चुन ली वो ‘खास तारीख’, दिसंबर तक नहीं है इससे शुभ दिन
May 29, 2026 | 11:10 PMपुणे जहरीली शराब कांड की जांच CID के हवाले, पुणे पुलिस कमिश्नर ने की पुष्टि, क्या बेनकाब होगा बड़ा सिंडिकेट?
May 29, 2026 | 11:10 PM‘धर्म को कभी राजनीति के तराजू में नहीं तौला’, श्रीराम महायज्ञ में पहुंचे दिग्विजय सिंह; दिया बड़ा बयान
May 29, 2026 | 11:05 PMवीडियो गैलरी

मास्टर जी आवारा पशुओं के लिए जुटाएंगे भूसा! बरेली शिक्षा विभाग के आदेश पर विवाद, देखें VIDEO
May 29, 2026 | 08:34 PM
’14 साल बाद सब्जी-भाजी…’, हमीरपुर में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का सरकार पर तीखा हमला, जानें क्या कहा
May 29, 2026 | 02:50 PM
Vaibhav Sooryavanshi: मुंबई में आलीशान घर, महंगी कारें…इतनी है वैभव सूर्यवंशी की नेटवर्थ, देखें VIDEO
May 28, 2026 | 10:56 PM
कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद से सिद्धारमैया ने दिया इस्तीफा, लेकिन वायरल हो गई ये खास तस्वीर; देखें वीडियो
May 28, 2026 | 10:55 PM
फ्लैग मार्च के बीच सीधे गैंगस्टर के घर में घुस गए IPS विनायक भोंसले, VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल
May 28, 2026 | 10:25 PM
यूपी के चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात, बकरीद पर राज्य में हाई अलर्ट, खुले में कुर्बानी और नमाज पर लगी लगाम! VIDEO
May 28, 2026 | 01:43 PM














