

Tejashwi Yadav on Student Protest: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने छात्रों के आंदोलन के बाद नीट पेपर लीक मामले में अपना इस्तीफा प्रधानमंत्री नरेंद्र को दे दिया है, और सरकार ने उनकी प्रह्लाद जोशी को नया शिक्षा मंत्री भी नियुक्त कर दिया है। लेकिन इस मामले को लेकर राजनीति रूकने का नाम ही नहीं ले रही है। हाल ही में राजेडी नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि उनकी सरकार बनने पर आंदोलन करने वाले छात्रों को सरकारी नौकरी और पेंशन मिलेगा।
नीट पेपर लीक को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग करते हुए एक बड़ा आंदोलन किया था। दिल्ली के अलावा देश के अन्य राज्यों में भी छात्रों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया था। बिहार में भी पटना समेत अन्य जिलों में छात्रों ने सरकार के खिलाफ धरना दिया था। जिनके वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुए थे।
तेजस्वी यादव ने मीडिया से बात करते हुए कहा जेपी आंदोलन और उससे जुड़े लोगों को मिल रही पेंशन का जिक्र करते हुए कहा कि संविधान प्रदत्त शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिसिया कार्रवाई, लाठीचार्ज या कथित दमन का सामना करने वाले, घायल हुए, जिन पर एफआईआर दर्ज हुई या जिन्हें जेल जाना पड़ा, हमारी सरकार बनने पर ऐसे सभी छात्र-युवाओं को सरकारी नौकरी और पेंशन दी जाएगी।
तेजस्वी यादव ने आगे कहा, निष्पक्ष, सुरक्षित और पारदर्शी परीक्षा प्रणाली, भ्रष्टाचार के खात्मे और नौकरी-रोजगार के लिए आवाज उठाने वाले छात्रों के साथ हम हर कदम और हर दम खड़े रहेंगे। तेजस्वी ने कहा कि उनकी सरकार बनने पर वो ऐसे छात्रों के न्याय दिलाएंगे।
इधर, बिहार सरकार ने आदेश जारी किया है कि 26 जुलाई की शाम 6 बजे तक प्रदर्शन के सिलसिले में गिरफ्तार होकर जेल गए लोगों को रिहा किया जाएगा और उनके खिलाफ आगे कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी। इस फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि जब जनता सड़क पर उतरती है तो सरकार को झुकना पड़ता है। सीवान में प्रदर्शन के दौरान कथित तौर पर एके-47 से हुई फायरिंग की घटना पर तेजस्वी यादव ने न्यायिक जांच की मांग करते हुए कहा कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।