कुलदीप यादव (फोटो-सोशल मीडिया)
स्पोर्ट्स डेस्क: आईपीएल 2025 के 24वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया। इस जीत के साथ दिल्ली के दो गेंदबाजों ने पर्पल कैप की लिस्ट में जगह बनाई है। वहीं टॉप-10 की लिस्ट में आरसीबी के भी एक गेंदबाज हैं। इस लिस्ट में टॉप पर नूर अहमद बने हुए हैं।
दिल्ली कैपिटल्स के स्पिनर कुलदीप यादव ने आरसीबी के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हुए 2 विकेट चटकाए। इस दो विकेट के सहारे उन्होंने फिर से पर्पल कैप की लिस्ट में जगह बना ली है। कुलदीप यादव का अब 8 विकेट हो गया है। वहीं मिचेल स्टार्क को इस मैच को कोई सफलता नहीं मिली। उसके बाद भी वो इस लिस्ट में छठे स्थान पर बने हुए हैं। स्टार्क 9 विकेटों के साथ छठे स्थान पर हैं।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ एक भी विकेट नहीं मिला है। विकेट नहीं मिलने के कारण हेजलवुड को नुकसान हुआ है। वो 9वें नंबर से 10वें नंबर पर सिखक गए हैं। जोश हेजलवुड के नाम 5 मैचों में 8 विकेट है। वो पर्पल कैप की लिस्ट में 10वें पर हैं।
स्थान | खिलाड़ी का नाम | टीम | विकेट | मैच | पारी | ओवर | रन | सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन |
---|---|---|---|---|---|---|---|---|
1 | नूर अहमद | चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) | 11 | 5 | 5 | 18.0 | 150 | 4/18 |
2 | साई किशोर | गुजरात टाइटंस (GT) | 10 | 5 | 5 | 18.2 | 133 | 3/30 |
3 | मोहम्मद सिराज | गुजरात टाइटंस (GT) | 10 | 5 | 5 | 20.0 | 154 | 4/17 |
4 | खलील अहमद | चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) | 10 | 5 | 5 | 20.0 | 165 | 3/29 |
5 | हार्दिक पांड्या | मुंबई इंडियंस (MI) | 10 | 4 | 4 | 14.0 | 120 | 5/36 |
6 | मिचेल स्टार्क | दिल्ली कैपिटल्स (DC) | 9 | 4 | 4 | 14.4 | 139 | 5/35 |
7 | शार्दुल ठाकुर | लखनऊ सुपर जाएंट्स (LSG) | 9 | 5 | 5 | 17.0 | 184 | 4/34 |
8 | कुलदीप यादव | दिल्ली कैपिटल्स (DC) | 8 | 4 | 4 | 16.0 | 89 | 3/22 |
9 | प्रसिद्ध कृष्णा | गुजरात टाइटंस (GT) | 8 | 5 | 5 | 19.0 | 134 | 3/24 |
10 | जोश हेज़लवुड | रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) | 8 | 5 | 5 | 18.5 | 163 | 3/21 |
खेल जगत से जुड़ी अन्य सभी ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
पर्पल कैप की लिस्ट में पहले नंबर पर नूर अहमद हैं। वो 11 विकेटों के साथ इस सूची में टॉप पर हैं। वहीं दूसरे नंबर पर 10 विकेट के साथ साई किशोर, तीसरे नंबर पर 10 विकेट के साथ मोहम्मद सिराज मौजूद है। दोनों की खिलाड़ी गुजरात टाइटंस के लिए खेल रहे हैं। वहीं चौथे नंबर पर खलील अहमद और पांचवें नंबर पर मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या मौजूद हैं।