कमेंट्री विवाद ने पकड़ा तूल, इरफान पठान ने कर दिया सनसनीखेज खुलासा, इस खिलाड़ी को ठहराया जिम्मेदार

Irfan Pathan Statement: आईपीएल 2025 के कमेंट्री पैनल से इरफान पठान को बाहर का रास्ता दिखा दिया था। अब एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने अपनी चुप्पी तोड़ते हुए एक खिलाड़ी की तरफ इशारा किया है।
इरफान पठान ने आईपीएल पैनल से हटाए जाने को लेकर तोड़ी चुप्पी
इरफान पठान (फोटो- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Irfan Pathan: क्रिकेट से संन्यास के बाद भी इरफान पठान क्रिकेट के गलियारों में चर्चा का विषय बने रहते हैं। इसके पीछे का कारण उनका क्रिकेट के प्रति अटूट लगाव है। अब टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज हरफनमौला खिलाड़ी कमेंट्री करते हुए दिखाई देता है। सोशल मीडिया पर उनकी कमेंट्री के वीडियोज काफी वायरल होते रहते हैं। फैंस उनकी कमेंट्री और क्रिकेट सेंस को काफी पसंद करते हैं।

इरफान पठान आईपीएल 2025 के दौरान चर्चा में आए थे। इस दौरान उन्हें कमेंट्री पैनल से बाहर कर दिया गया था। ये फैसला हैरान करने वाला था। इसके बाद फैंस के मन में पठान को लेकर अगल-अलग तरह के सवाल खड़े होने लगे थे। लोगों उन्हें कमेंट्री पैनल से बाहर करने की अगल-अलग दलीलें पेश कर रहे थे। इसके बाद इरफान ने अपना यूट्यूब चैनल भी शुरु किया। इन सब के बाद अब एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने इस बात को लेकर अपनी चुप्पी तोड़ी है।

क्यों पैनल से बाहर हुए इरफान पठान?

हाल में दिग्गग ऑलराउंडर खिलाड़ी इरफान पठान ने द लल्लनटॉप के शो में दस्तक दी। इस दौरान उन्होंने अपनी बात कमेंट्री पैनल से बाहर होने के कारणों पर संकेत दिया। इरफान पठान ने कहा कि "अगर मैं 14 में से 7 मैचों में आपकी आलोचना कर रहा हूं, तो भी मैं नरमी बरत रहा हू। प्रसारणकर्ता के तौर पर यही हमारा काम है।"

इरफान पठान की इस बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि वो एक खिलाड़ी की आलोचना करने के कारण उन्हें कमेंट्री पैनल से बाहर का रास्ता दिखाया है। ये खिलाड़ी हार्दिक पांड्या हो सकते हैं। उन्होंने उससे पहले हार्दिक के बारे में जिक्र किया था और वो मुंबई इंडियंस के कप्तान भी हैं।

आईपीएल 2024 के दौरान मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा को कप्तानी से हटा दिया था। जिसके बाद हार्दिक पांड्या ने टीम की कमान संभाली थी। ऐसे में फैंस रोहित को कप्तान से हटाए जाने व हार्दिक को कप्तानी सौंपे जाने के कारण गुस्से में थे। इस कारण फैंस ने हार्दिक को जमकर ट्रोल किया था। हालांकि उस वक्त इरफान पठान ने हार्दिक पांड्या का खुलकर समर्थन किया था।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com