
मुंबई इंडियंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स (सोर्स- सोशल मीडिया)
IPL 2025, MI vs KKR: आईपीएल 2025 का कारवां आज 31 मार्च को मुंबई पहुंचा है। जहां मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मुकाबला खेला जाना है। दोनों टीमों की भिड़ंत शाम 7:30 बजे वानखेड़े के स्टेडियम में होगी। इस मुकाबले में मुंबई इस सीजन में अपनी जीत दर्ज करने की पूरी कोशिश में रहेगी, जबकि कोलकाता अपनी जीत की लय बरकरार रखने के प्रयास में रहेगी।
आज के मुकाबले में फैंस को मुंबई इंडियंस की जीत लगभग तय इसलिए भी नजर आ रही है, क्योंकि टीम अपने घरेलू मैदान पर कोलकाता के खिलाफ मुकाबला खेलने वाली है। ऐसे में चलिए जानते हैं मौसम का मिजाज, दोनों टीमों के हेड टू हेड रिकॉर्ड और संभावित प्लेइंग-11…
मौसम की बात करें तो एक्यूवेदर के अनुसार मैच की शुरुआत में तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रहेगा और अंत तक 30 डिग्री सेल्सियस तक गिर जाएगा। खेल के दौरान आर्द्रता 39% से 52% के बीच रहने की उम्मीद है। आसमान में बादल छाए रहेंगे, लेकिन बारिश की संभावना बहुत कम है।
आंकड़े बताते हैं कि कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस का पलड़ा भारी है। अब तक मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स 34 बार आमने-सामने हो चुके हैं। जिसमें मुंबई इंडियंस ने 23 बार कोलकाता नाइट राइडर्स को हराया है। वहीं, मुंबई इंडियंस के खिलाफ कोलकाता नाइट राइडर्स ने 11 मैच जीते हैं। मुंबई इंडियंस के खिलाफ कोलकाता नाइट राइडर्स का उच्चतम स्कोर 232 रन रहा है। जबकि कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस का उच्चतम स्कोर 210 रन है।
वहीं, अगर मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच हुए पिछले 5 मैचों पर नजर डालें तो कोलकाता नाइट राइडर्स का दबदबा साफ तौर पर नजर आता है। पिछले 5 मैचों में कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुंबई इंडियंस को 4 बार हराया है। लेकिन ओवरऑल रिकॉर्ड मुंबई इंडियंस के पक्ष में है। हालांकि, यह देखना दिलचस्प होगा कि वानखेड़े स्टेडियम में कौन सी टीम जीतती है। क्या हार्दिक पांड्या की अगुआई वाली मुंबई इंडियंस इस सीजन की अपनी पहली जीत दर्ज कर पाएगी? या फिर अजिंक्य रहाणे की अगुआई वाली कोलकाता नाइट राइडर्स अपना दबदबा कायम रख पाएगी?
खेल जगत से जुड़ी अन्य सभी ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
मुंबई इंडियंसः हार्दिक पांड्या (कप्तान), रोहित शर्मा, रियान रिक्लेटन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, विल जैक्स, नमन धीर, मिचेल सैंटनर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, विग्नेश पुथुर।
केकेआरः अजिंक्य रहाणे (कप्तान), क्विटंन डिकॉक (विकेटकीपर), सुनील नरेन, वेंकटेश अय्यर, रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, स्पेंसर जॉनसन, वैभव अरोड़ा, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती।






