-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Golden Boy Divyansh Singh Panwar Who Became World No 1 At Just 18
‘गोल्डन ब्वॉय’ दिव्यांश सिंह पंवार, जो सिर्फ 18 की उम्र में बने वर्ल्ड नंबर-1
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
भारत के युवा शूटर दिव्यांश सिंह पंवार ने मेहनत और अनुशासन से 10 मीटर एयर राइफल में विश्व रैंकिंग में नंबर-1 स्थान हासिल किया। जयपुर में जन्मे दिव्यांश राजस्थान की गौरवशाली परंपरा को आगे बढ़ा रहे हैं।

दिव्यांश सिंह पंवार (फोटो- IANS)
Divyansh Singh Panwar News: भारत के युवा निशानेबाज दिव्यांश सिंह पंवार ने अपनी मेहनत, लगन और आत्मअनुशासन के दम पर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंच पर बड़ी सफलता हासिल की है। महज 18 वर्ष की उम्र में वह 10 मीटर एयर राइफल इवेंट की वर्ल्ड रैंकिंग में नंबर-1 बन चुके हैं। 19 अक्टूबर 2002 को जयपुर में जन्मे दिव्यांश राजस्थान की उसी गौरवशाली मिट्टी से ताल्लुक रखते हैं, जहां राज्यवर्धन सिंह राठौड़ और करणी सिंह जैसे दिग्गज निशानेबाजों ने भारतीय शूटिंग को नई पहचान दिलाई थी।
दिव्यांश सिंह पंवार ने महज 12 साल की उम्र में शूटिंग की शुरुआत की थी। उन्हें बचपन से ही शूटिंग का शौक था। पिता दीवार पर निशाना बनाते और प्लास्टिक की बंदूक से दिव्यांश उस पर निशाना लगाते। इसके बाद अपनी बड़ी बहन अंजलि के शूटिंग उपकरणों के साथ जयपुर के जंगपुरा शूटिंग रेंज में प्रैक्टिस शुरू की।
2017 में पहली बार सूर्खियों में आए
साल 2017 में दिव्यांश सिंह जूनियर और युवा, दोनों नेशनल्स की 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धाओं में जीत दर्ज करते हुए सुर्खियों में आए। फरवरी 2019 में उन्होंने आईएसएसएफ वर्ल्ड कप में सीनियर वर्ग का अपना पहला मुकाबला खेला, जिसमें 627.2 के स्कोर के साथ क्वालिफिकेशन में 12वां स्थान पर रहे। आईएसएसएफ वर्ल्ड कप में इस प्रदर्शन के साथ दिव्यांश को यह समझ में आ गया था कि उन्हें अभी मानसिक रूप से अधिक मजबूत होने की जरूरत है। इसके साथ ही उन्हें खेल पर फोकस भी करना होगा।
सम्बंधित ख़बरें
खिलाड़ियों को भारतीय रेलवे की बड़ी सौगात, अब ट्रेनों में आसानी से ले जा सकेंगे भारी खेल उपकरण
Asian Games 2026: टीम इंडिया में चंडीगढ़ की इस जांबाज खिलाड़ी की एंट्री, भारत को करेगी रिप्रेजेंट!
Nitish Kumar Reddy Injury Update: क्या भारत-इंग्लैंड वनडे सीरीज खेल पाएंगे ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी?
FIFA World Cup 2026: जर्मनी का अटूट किला ढहा! पराग्वे ने पेनल्टी शूटआउट में रचा इतिहास, बाहर हुई दिग्गज टीम
मेहनत के दम पर पाया मुकाम
इसके बाद दिव्यांश ने सख्त रूटीन को फॉलो करना शुरू किया। वह सुबह 5.30 बजे उठते। सुबह 6.30 बजे तक कोच के साथ फिजिकल ट्रेनिंग करते। इसके बाद नाश्ते के लिए ब्रेक लेते। सुबह 9 बजे शूटिंग रेंज पहुंच जाते, जहां 1 बजे तक प्रैक्टिस करते। शाम को एक बार फिर फिजिकल ट्रेनिंग करते। डिनर के बाद दिव्यांश 10 बजे तक सो जाते।
2013 में जीता गोल्ड
दिव्यांश सिंह पंवार महज 16 साल की उम्र में आईएसएसएफ वर्ल्ड कप 2019 में 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में सिल्वर जीतकर ओलंपिक कोटा हासिल कर चुके थे। साल 2013 में आईएसएसएफ वर्ल्ड शूटिंग चैंपियनशिप के 10 मीटर एयर राइफल जूनियर मिक्स्ड टीम इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाले दिव्यांश ने इसी साल आईएसएसएफ जूनियर वर्ल्ड कप में 10 मीटर की राइफल स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता।
साल 2019 में उन्होंने आईएसएसएफ वर्ल्ड कप की मिश्रित टीम स्पर्धा में गोल्ड जीता। इसी साल उन्हें प्रतिष्ठित ‘गोल्डन टारगेट अवार्ड’ से सम्मानित किया गया, जो सीजन के सर्वश्रेष्ठ निशानेबाजों को दिया जाता है। साल 2024 में उन्होंने आईएसएसएफ वर्ल्ड कप वर्ल्ड में दिव्यांश पंवार ने रिकॉर्ड (253.7) बनाते हुए गोल्ड जीता था।
ये भी पढ़ें: अब पाकिस्तान की खैर नहीं! तीन खिलाड़ियों की मौत के बाद अफगानिस्तान ने कर दिया ये बड़ा ऐलान
इस प्रतिभाशाली शूटर ने निशानेबाजी में अपने कौशल और समर्पण से पहचान बनाई है। अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन के साथ दिव्यांश युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बने हैं।
IANS इनपुट के साथ
Golden boy divyansh singh panwar who became world no 1 at just 18
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
दोगुने मुनाफे के लालच में गंवाई जीवनभर की पूंजी, सगी भतीजी ने खाली चेकों पर दस्तखत कराकर की लाखों की ठगी
Jul 02, 2026 | 09:41 PM‘ये फर्जी हिंदू’, राम मंदिर विवाद में BJP पर कपिल सिब्बल का हमला, बोले- राम के नाम पर वोट, फिर राम को ही लूटा
Jul 02, 2026 | 09:28 PMप्रयागराज में डिप्टी सीएम केशव मौर्य का अखिलेश पर पलटवार, बोले- राम मंदिर जांच पर रिपोर्ट का इंतजार करें
Jul 02, 2026 | 09:27 PMआमिर खान और गौरी स्प्रैट की शादी की चर्चा तेज, घर पर होगी रजिस्टर्ड मैरिज, जानें मीडिया रिपोर्ट्स का दावा
Jul 02, 2026 | 09:26 PMMP Anganwadi Recruitment 2026: मध्य प्रदेश में 2,548 आंगनवाड़ी पदों पर भर्ती, 13 जुलाई तक करें आवेदन
Jul 02, 2026 | 09:25 PMगेंदबाजों पर कहर बनकर टूटा द्रविड़ का बेटा… 360 डिग्री बल्लेबाजी ने लूटी महफिल, सोशल मीडिया पर VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:22 PMFlipkart GOAT Sale आज रात से शुरू, VIP यूजर्स की होगी मौज, iPhone 17 पर मिलेगी भारी छूट
Jul 02, 2026 | 09:20 PMवीडियो गैलरी

Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM














