-
बुध, 29 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- Bigg Boss 19 Shehbaz Badesha Emotional Sister Shehnaaz Gill Message And Farhana Tears
Bigg Boss 19: घर मत आना…शहनाज का मैसेज सुन शहबाज हुए इमोशनल, फरहाना की आंखें भी नम
- Written By: स्नेहा मौर्या
Bigg boss 19 News: दिवाली के मौके पर ‘बिग बॉस 19’ के सभी कंटेस्टेंट के लिए घर से गिफ्ट और मैसेज आए। इस दौरान शहबाज अपनी बहन शहनाज गिल को देखकर काफी इमोशनल हो जाते हैं।

बिग बॉस 19 (फोटो-सोर्स, सोशल मीडिया)
Bigg Boss 19 Shehnaaz Gill Message To Brother Shehbaz: दिवाली से पहले ही सुपरस्टार सलमान खान के विवादित शो ‘बिग बॉस 19’ में उत्साह और इमोशन का डबल धमाका देखने को मिला। शनिवार को वीकेंड के वार में सलमान ने फरहाना भट्ट, मालती चाहर समेत कई कंटेस्टेंट्स की क्लास लगाई, तो वहीं रविवार को घरवालों और परिवार वालों के स्पेशल मैसेज ने माहौल को इमोशनल बना दिया।
दरअसल, इस एपिसोड का सबसे खास पल था जब घरवालों की तरफ से भेजे गए तोहफों और मैसेज ने कंटेस्टेंट्स को भावुक कर दिया। प्रोमो में दिखाया गया कि शहबाज अपनी बहन शहनाज गिल को देखकर रो पड़ते हैं। शहनाज उनसे कहती हैं कि घर में उनका खेल शानदार है और सभी उन्हें देखकर खुश हैं, लेकिन घर लौटने की जल्दी न करें, क्योंकि फिलहाल घरवाले उन्हें मिस नहीं कर रहे हैं।
मां के मैसेज से फूट-फूटकर रोई फरहाना
इसके अलावा फरहाना की मां का मैसेज भी काफी इमोशनल रहा। उन्होंने कहा, “बेटा, तुम अकेले ही बहुत अच्छा खेलती हो…शेरनी हो तुम शेरनी, बस जीत के आना।” यह सुनकर फरहाना फूट-फूट कर रो देती हैं। इस तरह शो का पूरा माहौल दिवाली 2025 पर इमोशनल और यादगार बन गया।
सम्बंधित ख़बरें
‘डर के मारे सोने का नाटक करता रहा’, ‘लॉक अप-2’ में हर्षद चोपड़ा का चौंकाने वाला खुलासा
Anup Jalota Birthday: 37 साल छोटी एक्ट्रेस के साथ जुड़ा नाम, भजन से बनाई पहचान, विवादों ने भी बटोरी सुर्खियां
फिल्मों में निभाते थे शराबी का किरदार, असल जिंदगी में कभी शराब को हाथ तक नहीं लगाया, जानिए जॉनी वॉकर की कहानी
Sanjay Dutt Birthday: स्टारडम के बीच मौत के बेहद करीब पहुंच गए थे संजय दत्त, फिर एक घटना ने बदल दी पूरी कहानी
थामा की टीम ने दर्शकों को किया एंटरटेन
इस बीच, शो में फिल्म ‘थामा’ (Thama) की पूरी टीम पहुंची और वहां नवाजुद्दीन सिद्दीकी, रश्मिका मंदाना और आयुष्मान खुराना फिल्म का प्रमोशन करने के लिए उपस्थित थे। यह फिल्म 21 अक्टूबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी और हॉरर-ड्रामा कॉमेडी का मजेदार मिश्रण पेश करेगी। फिल्म के डायरेक्टर आदित्य सरपोतदार हैं और निर्माता हैं दिनेश विजान और अमर कौशिक।
ये भी पढ़ें- दिवाली के मौके पर परिणीति चोपड़ा के घर आईं खुशियां, बेटे के पिता बने राघव चड्ढा
आयुष्मान खुराना की अपकमिंग फिल्में
इसके अलावा, आयुष्मान खुराना ने अपनी अगली फिल्म ‘पति-पत्नी और वो दो’ साइन कर ली है। इस फिल्म में वह सारा अली खान, वामिका गाबी और रकुल प्रीत सिंह के साथ दिखाई देंगे। फिल्म होली के मौके पर रिलीज होगी और फैंस को भरपूर मनोरंजन देने वाली है। फिलहाल इस तरह से बिग बॉस 19 का वीकेंड के वार और फिल्म प्रमोशन ने इस दिवाली को टीवी दर्शकों के लिए और भी खास बना दिया। शो के कंटेस्टेंट्स की इमोशनल कहानियां और स्टार्स की एंट्री ने सोशल मीडिया पर भी खूब सुर्खियां बटोरी हैं।
Bigg boss 19 shehbaz badesha emotional sister shehnaaz gill message and farhana tears
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
उज्जैन: महामंडलेश्वर पर महिला ने लगाए दुष्कर्म के आरोप, संत बोले- बदनाम करने की साजिश; पुलिस जांच में जुटी
Jul 29, 2026 | 10:46 AMराम मंदिर ट्रस्ट को मिला नया सचिव, चंदा चोरी विवाद के बाद जगदीश आफले को बड़ी जिम्मेदारी, RSS से है गहरा नाता
Jul 29, 2026 | 10:43 AMहंगामे के बीच बीएमसी ने दी सेवनहिल्स अस्पताल के पुनर्विकास को मंजूरी, कैप्री ग्लोबल करेगी 400 करोड़ का निवेश
Jul 29, 2026 | 10:39 AMशालार्थ ID घोटाले पर नासिक SIT की कार्रवाई: रैकेट का मुख्य आरोपी व रसूखदार संस्थान संचालक संजय गरुड़ गिरफ्तार
Jul 29, 2026 | 10:38 AMAmarnath Yatra 2026: बाबा बर्फानी के भक्तों के लिए बड़ी खबर; आषाढ़ पूर्णिमा पर पहलगाम पहुंची छड़ी मुबारक
Jul 29, 2026 | 10:32 AMGold-Silver Rate Today: सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट आई, जानें आपके शहर का ताजा भाव
Jul 29, 2026 | 10:18 AMDrugs Seizure: ठाणे में 3.04 करोड़ की एमडी ड्रग्स जब्त, ऑटो से सप्लाई करने आया आरोपी गिरफ्तार
Jul 29, 2026 | 10:18 AMवीडियो गैलरी

मामा बचा लो…बर्बाद हो गए! मूंग की मांग पर भोपाल में सड़क पर उतरे किसान, CM हाउस घेरने की तैयारी, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 10:16 PM
शादी से इनकार! सनकी प्रेमी ने बीच सड़क पर प्रेमिका को बाइक से मीलों तक घसीटा, रूह कंपा देने वाला देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:56 PM
नौकरी मिली फिर भी बेरोजगार! भोपाल में चयनित शिक्षकों का हल्ला बोल, शादी टूटने की आई नौबत; देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:54 PM
झुकाने वाला चाहिए, सरकार भी झुकती है…संसद में अखिलेश यादव का BJP सरकार पर तंज, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:37 PM
संसद में प्रियंका गांधी का बड़ा हमला, प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन और AK-47 के इस्तेमाल पर उठाए सवाल- VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:24 PM
हमारे 25 विधायक NDA पर भारी, छात्रों के मुद्दे को लेकर बीजेपी पर बरसे तेजस्वी यादव; सरकार को दिया अल्टीमेटम
Jul 28, 2026 | 02:53 PM














