-
रवि, 28 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Indian Captain Rohit Sharma Made Record In Icc T20 World Cup
बतौर कप्तान रोहित शर्मा ने बनाया रिकॉर्ड, सेमी फाइनल के दौरान रचा कीर्तिमान
- Written By: प्रिया जैस
टी20 विश्व कप 2024 में रोहित शर्मा ने बतौक कप्तान एक अनोखा कीर्तिमान स्थापित किया है। सेमी फाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ बने इस रिकॉर्ड के साथ ही वे विराट कोहली, एमएस धोनी के साथ इस कल्ब में शामिल हो गए है।

रोहित शर्मा
गुयाना : टी20 विश्व कप 2024 के सेमी फाइनल में भारतीय कप्तान ने एक और रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। इंग्लैंड के खिलाफ भारत का सेमी फाइनल मुकाबला प्रोविडेंस स्टेडियम में खेला गया था। जहां भारत ने इंग्लैंड को 68 रनों से हराकर टी20 विश्व कप के फाइनल में अपनी जगह बनाई। जिसमें रोहित शर्मा ने 57 रनों की पारी से मैच जीतने में अहम योगदान दिया।
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने शानदार फॉर्म में एक और उपलब्धि हासिल कर ली है। वे प्रोविडेंस स्टेडियम में चल रहे टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ दमदार पारी खेलकर एक और अनोखे क्लब में शामिल हो गए हैं।
सेमी फाइनल में एक बार फिर बल्ले से ‘हिटमैन’ का प्रदर्शन देखने को मिला। जहां पावरप्ले के दौरान रोहित ने इंग्लैंड की गेंदबाजी की धज्जियां उड़ा दीं। रोहित सभी प्रारूपों में 5,000 रन बनाने वाले पांचवें भारतीय कप्तान बन गए हैं। अपनी 57 रनों की दमदार पारी के बाद रोहित ने भारतीय कप्तान के तौर पर सभी प्रारूपों में 5,033 रन बना लिए हैं। दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली तीनों प्रारूपों में भारतीय कप्तान के तौर पर 12,883 रन बनाकर शीर्ष पर हैं।
सम्बंधित ख़बरें
T20 World Cup की जीत के पूरे हुए एक साल, रोहित शर्मा ने इस पल को ऐसा किया याद
जब दूसरी बार टीम इंडिया टी20 में बनी थी वर्ल्ड चैंपियन, कहानी 29 जून की…
रोहित शर्मा ने संन्यास के फैसले पर तोड़ी चुप्पी, कहा- अब बहुत हुआ…
IND vs ENG: तो इस दिन होगा इंग्लैंड दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान! सामने आया बड़ा अपडेट
वहीं अपने नेतृत्व और कप्तानी कौशल से अपनी पहचान बनाने वाले एमएस धोनी 11,207 रनों के साथ सभी प्रारूपों में भारतीय कप्तान के रूप में दूसरे सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। रोहित से पहले मोहम्मद अजहरुद्दीन 8095 और सौरव गांगुली 7643 रनों के साथ आगे है।
ऐसी रही भारतीय पारी
यह स्थिति वैसी ही थी जैसी भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ़ झेली थी। विराट कोहली ने अपना विकेट जल्दी खो दिया और ऋषभ पंत भी कोई खास प्रभाव डाले बिना पवेलियन लौट गए। इसके बाद एक बार फिर रोहित ने पावर-हिटिंग में अपनी कला का जादू बिखेरा। उन्होंने 6 चौके और 2 छक्के की मदद से 57 रनों की पारी खेली। उनके दूसरे छक्के के साथ रोहित ने चल रहे विश्व कप में लगातार दो अर्धशतक बनाए।
मुकाबले में आदिल रशीद ने अपनी फिरकी से जादू बिखेरा और रोहित और सूर्यकुमार यादव के बीच 73 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी को तोड़ते हुए भारतीय कप्तान को 57 रन पर आउट कर दिया।
जिसके बाद 18वें ओवर में हार्दिक पांड्या ने लगातार दो छक्के लगाए और फिर 13 गेंदों में 23 रन बनाकर क्रिस जॉर्डन की गेंद पर आउट हो गए। अगली ही गेंद पर जॉर्डन ने शिवम दुबे को भी शून्य पर आउट कर खाता खोलने का मौका भी नहीं दिया। जिसके बाद अंतिम दो ओवरों में अक्षर पटेल और रविंद्र जडेजा के शानदार प्रदर्शन की बदौलत भारत ने गुयाना में 7 विकेट के नुकसान पर 171 रन बनाए।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Indian captain rohit sharma made record in icc t20 world cup
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
गोंदिया के बिरसीफाटा बस स्टॉप बदलने से यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें, सुविधाओं का अभाव
Jun 28, 2026 | 02:39 PMभरत तिवारी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आते ही फूटा लोगों का गुस्सा, बिहार में बड़े बवाल के मिले संकेत! VIDEO
Jun 28, 2026 | 02:36 PMलखनऊ हादसे के बाद हाई अलर्ट पर बुरहानपुर नगर निगम, कोचिंग सेंटरों का निरीक्षण करने पहुंचे कमिश्नर, दी चेतावनी
Jun 28, 2026 | 02:29 PM‘हमें नहीं लगता कि यह मर्डर है…’ केतन अग्रवाल केस में सिया गोयल के वकील का बड़ा दावा
Jun 28, 2026 | 02:26 PMरूस ने उड़ाए यूक्रेन के 2 MiG-29, फिर जेलेंस्की ने किया ऐसा पलटवार कि मच गया हड़कंप
Jun 28, 2026 | 02:25 PMवाशिम ने कर्जमाफी योजना में रचा कीर्तिमान, 99.98% किसान खातों का डेटा पोर्टल पर अपलोड
Jun 28, 2026 | 02:25 PMपश्चिम बंगाल में आम जनता को बड़ी राहत! अब बैरल में भी मिलेगा डीजल, CM सुवेंदु अधिकारी ने हटाई पाबंदी
Jun 28, 2026 | 02:23 PMवीडियो गैलरी

वाराणसी के मालवीय पुल से गंगा में कूद रही थी युवती, देवदूत बनकर आए युवक ने ऐसे बचाई जान- देखें यह VIDEO
Jun 27, 2026 | 11:01 PM
मुंबई दहलाने की साजिश नाकाम! मुहर्रम के जुलूस में बांटे जा रहे थे जहरीले कैप्सूल, आरोपी गिरफ्तार- VIDEO
Jun 27, 2026 | 10:51 PM
कानपुर में बवाल! मात्र 18 सेकंड में युवक पर बरस पड़ीं ताबड़तोड़ 5 लाठियां, VIDEO वायरल
Jun 27, 2026 | 10:01 PM
अतीक अहमद के मरने के बाद हुआ बड़ा खुलासा, प्रयागराज में मिली करोड़ों की बेनामी संपत्ति; देखें VIDEO
Jun 27, 2026 | 09:38 PM
मां कामाख्या के मेले में तड़पती रही लड़की, मदद के बजाय भीड़ ने की शर्मनाक हरकत; देखें VIDEO
Jun 27, 2026 | 09:28 PM
Maharashtra TET 2026: देश मेंNEET के बाद अब महाराष्ट्र TET पेपर कैसे हो गया लीक?
Jun 27, 2026 | 07:07 PM














