- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- India Vs South Africa T20 Series Match 4 Postponed Due To Dense Fog In Lucknow
IND vs SA: लखनऊ में धुंध के कारण रद्द हुआ मुकाबला, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा
IND vs SA: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज का चौथा मैच लखनऊ के इकाना स्टेडियम में घने कोहरे के कारण रद्द कर दिया गया। खिलाड़ियों की सुरक्षा को देखते हुए अंपायर्स ने ये फैसला लिया।
- Written By: संजय बिष्ट

धुंध के कारण रद्द हुआ IND vs SA चौथा टी20 मैच (फोटो- सोशल मीडिया)
IND vs SA 4t T20I: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना था, लेकिन घने कोहरे और खराब दृश्यता के चलते इस मैच को रद्द करने का फैसला लेना पड़ा। लंबे इंतजार और कई बार निरीक्षण के बाद अंपायर्स ने खिलाड़ियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए मुकाबला रद्द करने का निर्णय लिया।
पहली बार धुंध के कारण रद्द हुआ इंटरनेशनल मैच
लखनऊ में पिछले कई दिनों से मौसम बेहद सर्द बना हुआ है। कोहरे के साथ-साथ बढ़ते प्रदूषण का असर भी मैदान पर साफ तौर पर देखने को मिला, जिससे दृश्यता लगातार बिगड़ती चली गई। इंटरनेशनल क्रिकेट में इससे पहले बारिश, खराब रोशनी या तकनीकी कारणों से मैच रद्द हुए हैं, लेकिन यह पहला मौका है जब किसी मुकाबले को घने कोहरे की वजह से रद्द करना पड़ा।
𝐔𝐩𝐝𝐚𝐭𝐞: The fourth India-South Africa T20I is called off due to excessive fog.#TeamIndia | #INDvSA | @IDFCFIRSTBank pic.twitter.com/QWDUVFxVlP — BCCI (@BCCI) December 17, 2025
अंपायर्स ने छह बार किया मैदान का निरीक्षण
चौथे टी20 मैच की शुरुआत भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे होनी थी, जबकि टॉस 6:30 बजे तय था। हालांकि घने कोहरे के कारण अंपायर्स ने टॉस को टालते हुए शाम 6:50 बजे पहला निरीक्षण किया। हालात सामान्य नहीं पाए जाने पर दूसरा निरीक्षण शाम 7:30 बजे किया गया।
सम्बंधित ख़बरें
T20 World Cup 2026 के मेगा इवेंट से पहले कितने मैच खेलेगी टीम इंडिया? यहाँ देखें पूरा शेड्यूल
IND-W vs SA-W: सीरीज गंवाने के बाद साख बचाने उतरेगी टीम इंडिया, जोहान्सबर्ग में टॉस बनेगा गेम चेंजर
हरमनप्रीत कौर ने कप्तान के तौर पर महिला क्रिकेट में किया बड़ा कारनामा, इस मामले में बन गई नंबर-1 खिलाड़ी
World Cup दहलीज पर, फिर भी बुमराह को ODI सीरीज से रेस्ट? समझिए BCCI के इस सीक्रेट प्लान की इनसाइड स्टोरी
इसके बाद रात 8 बजे तीसरी बार मैदान की स्थिति का जायजा लिया गया, लेकिन कोहरा और ज्यादा घना होता चला गया। अंपायर्स ने उम्मीद बनाए रखते हुए 8:30 बजे और फिर 9 बजे चौथा और पांचवां निरीक्षण किया। अंत में 9:25 बजे छठी बार हालात देखने के बाद भी जब दृश्यता में कोई सुधार नहीं हुआ, तो अंपायर्स ने मैच को रद्द करने का अंतिम फैसला लिया।
लखनऊ में बेहद खराब है वायु गुणवत्ता
घने कोहरे के साथ-साथ लखनऊ की वायु गुणवत्ता भी बेहद चिंताजनक स्थिति में है। शहर का AQI 400 के पार दर्ज किया गया, जिसे स्वास्थ्य के लिहाज से बेहद खतरनाक माना जाता है। खराब हवा का असर खिलाड़ियों पर भी साफ नजर आया।
मैदान पर टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या समेत कई खिलाड़ी मास्क पहनकर अभ्यास और वार्म-अप करते दिखाई दिए। दोनों टीमों के खिलाड़ियों को सांस लेने में परेशानी का सामना करना पड़ा, जिसके चलते मैच रद्द करने का फैसला और भी जरूरी हो गया।
ये भी पढ़ें: RCB का मास्टरप्लान तैयार! वेंकटेश अय्यर संभालेंगे नंबर-3 की कमान, ऐसी होगी बेंगलुरु की प्लेइंग इलेवन
अब अहमदाबाद में खेला जाएगा आखिरी मुकाबला
चौथे टी20 के रद्द होने के बाद अब भारत और साउथ अफ्रीका के बीच सीरीज का पांचवां और आखिरी मुकाबला 19 दिसंबर को अहमदाबाद के मैदान पर खेला जाएगा। इस मैच पर अब दोनों टीमों की नजरें टिकी होंगी, जहां सीरीज के नतीजे पर अंतिम मुहर लगेगी।
India vs south africa t20 series match 4 postponed due to dense fog in lucknow
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
‘पूछते थे बिहार को क्या मिला, अब गिनते रह जाएंगे अरबों की सौगात’, विपक्ष के सवालों पर जीतन राम मांझी का पलटवार
Apr 26, 2026 | 09:45 PMधीरेंद्र शास्त्री के दावे पर महाराष्ट्र में मचा बवाल! नागपुर में फटे बागेश्वर बाबा के पोस्टर, देखें VIDEO
Apr 26, 2026 | 09:43 PMअमेरिका-ईरान तनाव का असर, पाकिस्तान को 200 अरब का नुकसान! गरीब हो सकते हैं करोड़ों लोग; रिपोर्ट में दावा
Apr 26, 2026 | 09:28 PMसबकी सदस्यता रद्द करो! 7 सांसदों के BJP में जाते ही भड़के संजय सिंह, उपराष्ट्रपति को लिखेंगे पत्र- VIDEO
Apr 26, 2026 | 09:28 PM‘हमने सम्मान में बोला था’, शिवाजी महाराज वाले बयान पर हुए विवाद पर बोले धीरेंद्र शास्त्री; साजिश की जताई आशंका
Apr 26, 2026 | 09:25 PMDA Hike: सरकारी कर्मचारियों की मौज, लंबे इंतजार के बाद DA में बढ़ोतरी; जानें आपके पे-लेवल पर कितनी बढ़ेगी सैलरी
Apr 26, 2026 | 09:15 PMGujarat Local Body Elections: गुजरात के बड़े शहरों में 50% भी नहीं पहुंची वोटिंग, ग्रामीण इलाकों ने मारी बाजी
Apr 26, 2026 | 09:14 PMवीडियो गैलरी

गुजरात में निकाय चुनाव मतदान जारी, 4.18 करोड़ वोटर 41° गर्मी में करेंगे मतदान
Apr 26, 2026 | 03:14 PM
West Bengal Election: राहुल गांधी ने बंगाल में पीएम मोदी और टीएमसी को दी खुली चेतावनी
Apr 26, 2026 | 02:56 PM
बिहार की राजनीति में ‘निशांत’ की एंट्री! तेजस्वी ने नीतिश को घेरा तो बेटे ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां
Apr 26, 2026 | 02:00 PM
जबलपुर में अरविंद केजरीवाल गिरफ्तार! ट्रेन इंजन से चुरा रहे थे डीजल, RPF ने रंगे हाथों पकड़ा
Apr 25, 2026 | 11:12 PM
रायसेन में मानवता शर्मसार! बेटे ने किया प्रेम विवाह, तो 70 साल के बुजुर्ग को पिलाई पेशाब
Apr 25, 2026 | 11:02 PM
भक्ति की आड़ में चोरी का काला सच! सालों से पुलिस को छका रहा था शातिर महाराज; ट्रैक्टर चोरी का है मास्टरमाइंड
Apr 25, 2026 | 10:36 PM














