AIIMS Nursing Vacancy 2026: एम्स में नर्सिंग ऑफिसर के 2,218 पदों पर भर्ती, जानिए सैलरी और जानें पूरी डिटेल

AIIMS Nursing Jobs: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान ने NORCET-11 के तहत 2,218 नर्सिंग ऑफिसर पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। योग्य उम्मीदवार 13 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
AIIMS Nursing Vacancy 2026: Recruitment for 2,218 Nursing Officer posts in AIIMS, know the salary and complete details
एम्स नर्सिंग ऑफिसर वैकेंसी, (सोर्स- एआई नीर्मित)
Published on
Updated on

AIIMS NORCET Nursing Officer Vacancy 2026: सरकारी अस्पताल में नर्सिंग ऑफिसर बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) ने शानदार अवसर दिया है। एम्स ने नई दिल्ली समेत विभिन्न AIIMS संस्थानों में नर्सिंग ऑफिसर रिक्रूटमेंट कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (NORCET)-11 के तहत कुल 2,218 नर्सिंग ऑफिसर पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार 24 जुलाई से 13 अगस्त तक AIIMS की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास बीएससी नर्सिंग या जनरल नर्सिंग एंड मिडवाइफरी (GNM) डिप्लोमा के साथ निर्धारित योग्यता और अनुभव होना आवश्यक है। आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की आयु 18 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए, जबकि आरक्षित वर्गों को नियमानुसार आयु सीमा में छूट मिलेगी। चयन दो चरणों की कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) के जरिए किया जाएगा। प्रारंभिक परीक्षा 12 सितंबर और मुख्य परीक्षा 30 सितंबर को आयोजित होगी। चयनित उम्मीदवारों को पे-लेवल के अनुसार आकर्षक वेतन और अन्य सरकारी भत्तों का लाभ मिलेगा। ऐसे में योग्य अभ्यर्थियों के लिए यह केंद्र सरकार के प्रतिष्ठित संस्थानों में नौकरी पाने का सुनहरा अवसर है।

2,218 पदों पर निकली भर्ती

बता दें कि AIIMS संस्थानों नर्सिंग ऑफिसर के कुल 2,218 पदों के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 24 जुलाई से शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 13 अगस्त तय की गई है। एप्लीकेशन फॉर्म भरने के इच्छुक उम्मीदवार एम्स की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर तय अंतिम तिथि के शाम 5 बजे तक या उससे पहले अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं।

दो चरणों में होगी परीक्षा

योग्य अभ्यर्थियों का चयन निम्नलिखित दो चरणों के आधार पर किया जाएगा।

  • स्टेज I ऑनलाइन (सीबीटी): नॉर्सेट प्रीलिमिनरी (NORCET Preliminary)
  • स्टेज II ऑनलाइन (सीबीटी): नॉर्सेट मेन्स (NORCET Mains)
गतिविधि / कार्यक्रम (Event) तिथि (Date)
आवेदन पत्र की स्थिति (Application Status) जारी होना 24 जुलाई से 13 अगस्त
परीक्षा केंद्र वाले शहर की जानकारी (Exam City Intimation) 3 सितंबर
एडमिट कार्ड (Admit Card) अपलोड होना 9 सितंबर
स्टेज I (CBT) – NORCET Preliminary परीक्षा 12 सितंबर
स्टेज II (CBT) – NORCET Mains परीक्षा 30 सितंबर

जानें योग्यता और आयु सीमा

आवेदकों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना आवेदन के अंतिम तिथि के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

नर्सिंग ऑफिसर बनने पर कितना मिलेगा वेतन?

विवरण (Salary Details) जानकारी
वेतनमान (Pay Scale) ₹9,300 – ₹34,800 प्रति माह
ग्रेड पे (Grade Pay) ₹4,600
कुल वेतन वेतनमान + ₹4,600 ग्रेड पे (नियमानुसार अन्य भत्ते अलग से देय होंगे)
चयन प्रक्रिया स्टेज I (CBT): NORCET Preliminary एवं स्टेज II (CBT): NORCET Mains में सफल अभ्यर्थियों को नियुक्ति दी जाएगी

आवेदन शुल्क और चयन प्रक्रिया

एप्लीकेशन फॉर्म भरते समय उम्मीदवारों को अपने वर्ग अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा, जो जनरल/ओबीसी के लिए 3,000 रुपए, एससी/एसटी/ईडब्ल्यूएस के लिए 2,400 रुपए तय किया गया है। वहीं, पीडब्ल्यूबीडी श्रेणी से आने वाले अभ्यर्थियों को रजिस्ट्रेशन फीस में छूट दी गई है।

जानें आवेदन करने के लिए योग्यता?

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास इंडियन नर्सिंग काउंसिल/स्टेट नर्सिंग काउंसिल से मान्यता प्राप्त संस्थान या यूनिवर्सिटी से बीएससी (ऑनर्स) नर्सिंग/बीएससी नर्सिंग या बीएससी (पोस्ट-सर्टिफिकेट)/पोस्ट-बेसिक बीएससी नर्सिंग और स्टेट/इंडियन नर्सिंग काउंसिल के साथ नर्स और मिडवाइफ के तौर पर रजिस्टर्ड होने चाहिए।

इंडियन नर्सिंग काउंसिल/स्टेट नर्सिंग काउंसिल से मान्यता प्राप्त संस्थान/बोर्ड या काउंसिल से जनरल नर्सिंग मिडवाइफरी में डिप्लोमा, स्टेट/इंडियन नर्सिंग काउंसिल में नर्स और मिडवाइफ के तौर पर रजिस्टर्ड और एजुकेशनल क्वालिफिकेशन हासिल करने के बाद कम से कम 50 बेड वाले अस्पताल में दो वर्ष का अनुभव होना चाहिए।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com