-
बुध, 15 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- India Vs South Africa 2nd Test Live Score Update Ind Vs Sa Guwahati Test Day 5 Liveblog Commentary In Hindi
IND vs SA, 2nd Test Highlights: भारत को मिली 408 रनों से हार, साउथ अफ्रीका ने जीती टेस्ट सीरीज
- Written By: उज्जवल सिन्हा
IND vs SA, 2nd Test Day Highlights: साउथ अफ्रीका ने भारत के खिलाफ दूसरा टेस्ट 408 रनों से जीत लिया और सीरीज भी 2-0 से अपने नाम किया। यह रनों के लिहाज से भारतीय टीम की सबसे बड़ी हार है।

India vs South Africa, 2nd Test Highlights: भारतीय टीम को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ गुवाहाटी में खेले गए टेस्ट में 408 रन से करारी हार का सामना करना पड़ा है। टेस्ट क्रिकेट में रनों के अंतर से भारत की यह अब तक की सबसे बड़ी हार है। भारतीय टीम को जीत के लिए 549 रन बनाना था। टीम 140 रन पर सिमट गई। इस हार के साथ ही भारत ने सीरीज 0-2 से गंवा दी है। इससे पहले कोलकाता में भारतीय टीम को 30 रनों से हार का सामना करना पड़ा था।
भारतीय टीम ने पांचवें दिन की शुरुआत 2 विकेट पर 27 रन से शुरू की थी। दक्षिण अफ्रीकी स्पिनर सिमोन हार्मर के सामने भारतीय बल्लेबाज पूरी तरह असफल साबित हुए। टीम ने निरंतर विकेट खोए और पूरी टीम 140 रन पर सिमट गई। रवींद्र जडेजा 87 गेंद पर 54 रन बनाकर शीर्ष स्कोरर रहे। दक्षिण अफ्रीका के लिए सिमोन हार्मर ने 37 रन देकर 6 विकेट लिए। केशव महाराज ने 2, मार्को जानसेन और सेनुरन मुथुसामी ने 1-1 विकेट लिए।
दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सेनुरन मुथुसामी के 109 और मार्को जानसेन के 93 रन की बदौलत 489 रन बनाए थे। भारत की तरफ से कुलदीप यादव ने 4, जसप्रीत बुमराह, रवींद्र जडेजा और मोहम्मद सिराज ने 2-2 विकेट लिए थे। भारतीय टीम पहली पारी में 201 रन पर सिमट गई थी और 288 रन से पिछड़ी थी। दक्षिण अफ्रीका के लिए मार्को जानसेन ने 6, सिमोन हार्मर ने 3 और केशव महाराज ने 1 विकेट लिए। दक्षिण अफ्रीका ने दूसरी पारी 5 विकेट पर 260 रन बनाकर घोषित की थी और पहली पारी में मिले 288 रन की बढ़त के आधार पर भारत को 549 रन का लक्ष्य दिया। भारतीय टीम 140 पर सिमट गई और 408 रन के अंतर से टेस्ट क्रिकेट इतिहास की अपनी सबसे बड़ी हार गले लगा बैठी।
सम्बंधित ख़बरें
Team India Coaching: गौतम गंभीर की कोचिंग टीम में हो सकते हैं बड़े बदलाव, एक सीनियर कोच के जाने की चर्चा तेज
BCCI का बड़ा ऐलान: दिसंबर में नेपाल दौरे पर जाएगी इंडिया A, 3 मैचों की टी20 सीरीज का शेड्यूल जारी
India vs England T20 Series: लाज बचाने के लिए टीम इंडिया को सुधारनी होंगी ये 3 बड़ी गलतियां
सैमसन जिम्बाब्वे टी-20 सीरीज से बाहर, सूर्यवंशी को लगातार तीसरी सीरीज में मौका, रिंकू सिंह-मयंक यादव की वापसी
26 Nov 2025 01:32 PM (IST)
26 Nov 2025 01:32 PM (IST)IND vs SA, 2nd Test Day 5 Live Score: जीत के बाद टेम्बा बावुमा ने क्या कहा?
यह एक बड़ी जीत है, ख़ासतौर पर ऐसी स्थिति में जब मैं पिछले कुछ महीनों से खेल से बाहर थे। भारत में मिली यह जीत ख़ास है। एक ग्रुप के तौर पर हमारे लिए एक बड़ी उपलब्धि है। हमारे माइंडसेट में बड़ा बदलाव आया है और हमारी तैयारी भी अच्छी है। ख़ासतौर पर खिलाड़ियों को पता है कि उनकी भूमिका क्या है और हर कोई टीम के लिए योगदान देने के लिए तत्पर रहता है।
एक टीम के तौर पर हम काफ़ी बेहतर स्थिति में हैं। एक कप्तान के तौर पर किसी गेंदबाज़ के हाथ से गेंद लेकर किसी और को देना कठिन होता है क्योंकि इस टीम में हर कोई अपना योगदान देना चाहता है। साइमन के पास 2015 में भारत में खेलने का अनुभव था और वह केशव का बढ़िया साथ दे रहे हैं। केजी (रबाडा) की अनुपस्थिति में साइमन और केशव ने अपनी भूमिकाओं को काफ़ी अच्छे से निभाया।
WTC 2025-27 Points Table: अफ्रीका के खिलाफ बड़ी हार से भारत को हुआ नुकसान, अंक तालिका में खिसकी टीम
26 Nov 2025 12:59 PM (IST)
26 Nov 2025 12:59 PM (IST)IND vs SA, 2nd Test Day 5 Live Score: भारत की होम सीरीज जिसमें किसी भारतीय बल्लेबाज ने शतक नहीं लगाया
- IND बनाम NZ, 1969/70
- IND बनाम NZ, 1995/96
- IND बनाम SA, 2025/26
26 Nov 2025 12:58 PM (IST)
26 Nov 2025 12:58 PM (IST)IND vs SA, 2nd Test Day 5 Live Score: भारत ने अपने घर में टेस्ट मैचों में हुआ क्लीन स्वीप
- 0-2 बनाम SA, 2000
- 0-3 बनाम NZ, 2024
- 0-2 बनाम SA, 2025
26 Nov 2025 12:57 PM (IST)
26 Nov 2025 12:57 PM (IST)IND vs SA, 2nd Test Day 5 Live Score: भारत की सबसे बड़ी टेस्ट हार (रनों के हिसाब से)
- 408 रन बनाम SA, गुवाहाटी, 2025
- 342 रन बनाम AUS, नागपुर, 2004
- 341 रन बनाम PAK, कराची, 2006
- 337 रन बनाम AUS, मेलबर्न, 2007
- 333 रन बनाम AUS, पुणे, 2017
- 329 रन बनाम SA, कोलकाता, 1996
26 Nov 2025 12:53 PM (IST)
26 Nov 2025 12:53 PM (IST)IND vs SA, 2nd Test Day 5 Live Score: एशिया में साउथ अफ्रीका की पिछली तीन टेस्ट सीरीज़
- बांग्लादेश के खिलाफ 2-0 से जीती, 2024
- पाकिस्तान के खिलाफ 1-1 से ड्रॉ, 2025
- भारत के खिलाफ 2-0 से जीती, 2025
26 Nov 2025 12:52 PM (IST)
26 Nov 2025 12:52 PM (IST)IND vs SA, 2nd Test Day 5 Live Score: एक कप्तान द्वारा बिना कोई मैच हारे जीते गए सर्वाधिक टेस्ट
- 11 - टेम्बा बवूमा, साउथ अफ़्रीका (12 टेस्ट)
- 10 - मार्क ब्रियरली, इंग्लैंड (15 टेस्ट)
- 9 - पेरसी चैपमैन, इंग्लैंड (9 टेस्ट)
26 Nov 2025 12:47 PM (IST)
26 Nov 2025 12:47 PM (IST)IND vs SA, 2nd Test Day 5 Live Score: 408 रनों से जीता साउथ अफ्रीका
साउथ अफ्रीका ने दूसरा टेस्ट 408 रनों से जीत लिया है। भारतीय टीम को दो मैचों की टेस्ट सीरीज में हार का सामना करना पड़ा है। पहला टेस्ट भारतीय टीम ने 30 रनों से गंवाया था। वहीं दूसरा टेस्ट 408 रनों से गंवाया। यह रनों के लिहाज से भारतीय टीम की सबसे बड़ी हार है।
26 Nov 2025 12:27 PM (IST)
26 Nov 2025 12:27 PM (IST)IND vs SA, 2nd Test Day 5 Live Score: भारत को लगा 8वां झटका
भारतीय टीम को 8वां झटका लगा है। नीतीश रेड्डी बिना खाता खोले ही आउट हो गए। भारतीय टीम हार के कगार पर पहुंच गई है। साइमन हार्मर ने 6 विकेट लिया।
26 Nov 2025 12:23 PM (IST)
26 Nov 2025 12:23 PM (IST)IND vs SA, 2nd Test Day 5 Live Score: रवींद्र जडेजा का अर्धशतक
रवींद्र जडेजा ने अर्धशतक लगाकर भारतीय टीम को संभाल लिया है। जडेजा ने 78 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया। भारत के लिए इस पारी में केवल जडेजा ही अर्धशतक तक पहुंच सके है। बाकी के बल्लेबाजों ने सिर्फ निराश किया है।
26 Nov 2025 11:27 AM (IST)
26 Nov 2025 11:27 AM (IST)IND vs SA, 2nd Test Day 5 Live Score: मार्करम ने इस टेस्ट मैच में 8 कैच लिए
साउथ अफ्रीका के एडन मार्करम ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। वो अब एक टेस्ट मैच में सबसे ज्यादा कैच लेने वाले संयुक्त रूप से पहले खिलाड़ी बन गए हैं। मार्करम ने इस टेस्ट मैच में अब तक 8 कैच लिए हैं। वहीं वो साउथ अफ्रीका के लिए एक टेस्ट मैच में सबसे ज्यादा कैच लेने वाले खिलाड़ी भी बन गए हैं।
26 Nov 2025 11:25 AM (IST)
26 Nov 2025 11:25 AM (IST)IND vs SA, 2nd Test Day 5 Live Score: साई सुदर्शन हुए आउट
साई सुदर्शन के रूप में भारतीय टीम को छठा झटका लगा है। साई सुदर्शन 14 रन बनाकर आउट हो गए। 95 के स्कोर पर भारतीय टीम को छठा झटका लगा।
26 Nov 2025 11:06 AM (IST)
26 Nov 2025 11:06 AM (IST)IND vs SA, 2nd Test Day 5 Live Score: टी का ऐलान
दूसरे टेस्ट के पांचवें और आखिरी दिन के खेल का पहला सेशन खत्म हो गया है। भारतीय टीम ने इस सेशन में 3 विकेट गंवाकर 63 रन बनाए। वहीं टी तक भारतीय टीम का स्कोर 5 विकटे के नुकसान पर 90 रन है। भारत के लिए रवींद्र जडेजा और वाशिंगटन सुंदर बल्लेबाजी कर रहे हैं। जडेजा 23 और सुंदर 14 रन बनाकर खेल रहे हैं।
26 Nov 2025 10:09 AM (IST)
26 Nov 2025 10:09 AM (IST)IND vs SA, 2nd Test Day 5 Live Score: भारत को लगा पांचवां झटका
भारतीय टीम को पांचवां झटका ऋषभ पंत के रूप में लगा। पंत 13 रन बनाकर 58 के स्कोर पर आउट हो गए। भारतीय टीम अब बड़ी हार की तरफ बढ़ रहा है। साइमन हार्मर का यह चौथा विकेट था।
26 Nov 2025 09:39 AM (IST)
26 Nov 2025 09:39 AM (IST)IND vs SA, 2nd Test Day 5 Live Score: भारत को एक ओवर में लगा दो झटका
भारतीय टीम हार के कगार पर पहुंच गई है। साइमन हार्मर ने एक ही ओवर में पहले कुलदीप यादव और फिर ध्रुव जुरेल को आउट करके भारतीय टीम की कमर तोड़ दी। 42 के स्कोर पर भारतीय टीम को चौथा झटका लगा।
26 Nov 2025 09:05 AM (IST)
26 Nov 2025 09:05 AM (IST)IND vs SA, 2nd Test Day 5 Live Score: आखिरी दिन का खेल शुरू
दूसरे टेस्ट मैच के आखिरी दिन का खेल शुरू हो गया है। बी साई सुदर्शन और कुलदीप यादव क्रीज पर हैं। अब देखना होगा कि भारतीय टीम आज कैसी बल्लेबाजी करती है। उम्मीद है यह मैच बल्लेबाज बचाने में कामयाब होंगे।
26 Nov 2025 08:46 AM (IST)
26 Nov 2025 08:46 AM (IST)IND vs SA, 2nd Test Day 5 Live Score: आखिरी दिन भारतीय टीम को लगाना होगा पूरा जोर
दूसरे टेस्ट में आज आखिरी दिन का खेल होना है। भारतीय टीम हार के कगार पर खड़ी है। इस मुकाबले को बचाने के लिए भारतीय टीम को पूरा जोर लगाना होगा। भारतीय टीम को आखिरी दिन 522 रन बनाने हैं। जबकि 8 विकेट की शेष है।
India vs south africa 2nd test live score update ind vs sa guwahati test day 5 liveblog commentary in hindi
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
40 लाख की फिरौती और अपहरण की कहानी निकली फर्जी, पिता ने ही रची थी बेटी के किडनैपिंग की साजिश
Jul 15, 2026 | 12:17 PMरायगड के कशेड़ी घाट में भारी भूस्खलन, मुंबई-गोवा हाईवे पर थमी रफ्तार; मुंबई जाने वाली एक लेन बंद, देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 12:17 PMचेंबूर स्कूल बस हादसा: जांच रिपोर्ट पर भड़कीं महापौर, अधिकारियों को क्लीन चिट पर उठाए सवाल; SIT जांच की मांग
Jul 15, 2026 | 12:15 PMदतिया उपचुनाव: क्यों कटा टिकट, क्या नरोत्तम मिश्रा का होगा पॉलिटिकल कमबैक? ज्योतिषीय विश्लेषण में बड़ा दावा
Jul 15, 2026 | 12:14 PMमैनचेस्टर यूनाइटेड से 2031 तक जुड़े यूरी टिलेमांस, €41 मिलियन में एस्टन विला से हुआ बड़ा ट्रांसफर
Jul 15, 2026 | 12:14 PMThe Odyssey: 4000 का टिकट खरीदकर भी नहीं देख पाएंगे क्रिस्टोफर नोलन की ‘द ओडिसी’, जानें क्या है वजह
Jul 15, 2026 | 12:12 PMमुंबई में सांस लेने के लिए ऑक्सीजन सिलेंडर के साथ चलना पड़ेगा? मेंग्रोव कटाई पर हाईकोर्ट की सरकार को फटकार
Jul 15, 2026 | 12:05 PMवीडियो गैलरी

नागपुर के सरकारी पार्क में लहलहा रही थी गांजे की फसल, BJP नेता के वीडियो शेयर करने पर मचा हड़कंप; VIDEO वायरल
Jul 14, 2026 | 11:09 PM
अयोध्या के बाद अंबाजी मंदिर में दान की चोरी, CCTV ने खोली पोल; प्रशासन ने उठाया ऐतिहासिक कदम, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:53 PM
आगरा में प्रकट हुए बाबा बर्फानी, अलका लांबा के फ्रिज वाले बाबा पर तंज से बवाल; देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:36 PM
भोपाल पुलिस का पर्दाफाश! चौकी से 100 मीटर दूर चल रहा जुआ, अंदर मोबाइल में मस्त दिखे खाकी वाले, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:29 PM
ट्रक ड्राइवर का कैमरा ऑन होते ही फुर्र हो गया बैरिकेड! वर्दी की आड़ में चल रहा था ₹200 का खेल? देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:06 PM
आगरा कैंट में रेलवे अफसर की पत्नी का छलका दर्द, बोलीं- ‘न्याय नहीं मिला तो पटरी पर दे दूंगी जान’, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 09:12 PM















