-
बुध, 15 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Chembur Mumbai School Bus Accident Malvade Report Mayor Ritu Tawde Sit Probe
चेंबूर स्कूल बस हादसा: जांच रिपोर्ट पर भड़कीं महापौर, अधिकारियों को क्लीन चिट पर उठाए सवाल; SIT जांच की मांग
- Written By: रूपम सिंह
Chembur Bus Accident: चेंबूर में स्कूल बस पर पेड़ गिरने से छात्र की मौत के मामले में मालवदे समिति की रिपोर्ट का महापौर रितू तावड़े ने कड़ा विरोध किया। अधिकारियों को बचाने का आरोप, दोबारा जांच की मांग।

चेंबूर स्कूल बस हादसा, रितू तावड़े (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
Chembur Bus Accident Mayor Ritu Tawde: चेंबूर में स्कूल बस पर पेड़ गिरने से एक मासूम छात्र की दर्दनाक मौत के मामले में अब प्रशासनिक लापरवाही पर सवाल खड़े हो गए हैं। इस मामले की जांच के लिए गठित मालवदे समिति की रिपोर्ट विवादों में आ गई है। स्वयं महापौर रितू तावड़े ने इस रिपोर्ट पर कड़ा विरोध जताया है। समिति ने केवल ठेकेदार पर 5 लाख रुपये और परियोजना सलाहकार पर 2 लाख रुपये का जुर्माना लगाते हुए सड़क और उद्यान विभाग के प्रमुख जिम्मेदार अधिकारियों को सीधे तौर पर क्लीन चिट दे दी है।
महापौर ने कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि एक मासूम बच्चे की जान चली गई। और ऐसे गंभीर मामले को महज 7 लाख रुपये के जुर्माने तक सीमित कर देना अत्यंत असंवेदनशील है और उन्हें यह रिपोर्ट किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं है। उन्होंने दोषी अधिकारियों की जिम्मेदारी तय कर मामले की दोबारा शीघ्र जांच कराने की मांग की है।
दुर्घटना के पीछे प्रशासन की लापरवाही
महापौर का कहना है कि इस दुर्घटना के पीछे प्रशासन की स्पष्ट लापरवाही सामने आई है। महापौर ने स्वयं मानसून पूर्व निरीक्षण के दौरान संबंधित सड़क का दौरा किया था। उन्होंने अधिकारियों के ध्यान में लाया था कि सड़कों के कंक्रीटीकरण के कारण पेड़ों के तनों के चारों ओर सीमेंट की मोटी परत बन गई है, जिससे जड़ों तक हवा और पानी नहीं पहुंच पा रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई में सांस लेने के लिए ऑक्सीजन सिलेंडर के साथ चलना पड़ेगा? मेंग्रोव कटाई पर हाईकोर्ट की सरकार को फटकार
अमरावती में हिट एंड रन से युवक की मौत, आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर हंगामा; परिजन शव लेकर पहुंचे पुलिस आयुक्तालय
मुंबई-गोवा हाईवे पर दर्दनाक हादसा: रत्नागिरि के लांजा में खड़े डंपर में घुसी क्रेटा कार, 3 लोगों की मौत
पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी नेटवर्क पर महाराष्ट्र ATS का बड़ा एक्शन, पुणे में 66 संदिग्धों से पूछताछ जारी
एक मां के नाते इस रिपोर्ट को खारिज करती हूं
उन्होंने चेतावनी दी थी कि इससे भविष्य में गंभीर दुर्घटना हो सकती है। इस निरीक्षण के वीडियो साक्ष्य भी उपलब्ध हैं। इसके बावजूद प्रशासन ने इस चेतावनी को नजरअंदाज किया और पहली ही बारिश में यह दुखद हादसा हो गया। आईआईटी की तकनीकी रिपोर्ट में भी स्पष्ट किया गया है कि कंक्रीटीकरण के कारण पेड़ों की जड़ों को नुकसान पहुंचा है।
मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री ने विकास कार्यों के साथ पर्यावरण संरक्षण के स्पष्ट निर्देश दिए थे, लेकिन अधिकारियों ने उनकी भी अनदेखी की। महापौर रितू तावड़े ने कहा, मैं सिर्फ महापौर के रूप में नहीं, बल्कि एक मां के नाते इस रिपोर्ट को खारिज करती हू।
अधिकारियों पर भी कार्रवाई हो
ठेकेदार के साथ-साथ संबंधित साइट इंजीनियर तथा सड़क और उद्यान विभाग के अधिकारियों पर भी कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जहां अधिकारियों की कोई गलती नहीं होगी, वहां वह उनके साथ खड़ी रहेंगी, लेकिन स्पष्ट निर्देशों के बावजूद लापरवाही बरतने वालों को किसी भी परिस्थिति में संरक्षण नहीं दिया जाएगा।
वरिष्ठ अधिकारियों के साथ जल्द होगी बैठक
महापौर ने बताया कि रिपोर्ट का विस्तृत अध्ययन कर वरिष्ठ अधिकारियों के साथ जल्द ही बैठक की जाएगी। आवश्यकता पड़ने पर घटनास्थल का दोबारा निरीक्षण कर नई जांच के आदेश भी दिए जाएंगे। अब पूरे मुंबई की नजर इस बात पर है कि प्रशासन दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई करेगा या फिर ठेकेदार पर लगाए गए जुर्माने की आड़ में वास्तविक जिम्मेदारों को बचाने की कोशिश करेगा।
यह भी पढ़ेः- पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी नेटवर्क पर महाराष्ट्र ATS का बड़ा एक्शन, पुणे में 66 संदिग्धों से पूछताछ जारी
यूबीटी नगरसेवक ने SIT से जांच कराने की मांग की
उद्धव सेना नगरसेवक सचिन पडवल ने आयुक्त अश्विनी भिड़े को पत्र लिखकर समिति की रिपोर्ट को खारिज करने और पूरे मामले की स्वतंत्र एजेंसी अथवा विशेष जांच दल से जांच कराने की मांग की है। जांच समिति ने उद्यान विभाग और सड़क विभाग के अधिकारियों को क्लीन चिट देते हुए केवल संबंधित ठेकेदार पर 5 लाख रुपये तथा तकनीकी पर्यवेक्षक पर 2 लाख रुपये का जुर्माना लगाने की सिफारिश की है।
पडवल का आरोप है कि इस रिपोर्ट से दुर्घटना के वास्तविक जिम्मेदारों की जवाबदेही तय नहीं होती। उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि जांच समिति में शामिल एक वरिष्ठ अधिकारी पहले उसी विभाग में पदस्थ थे, जिसका इस दुर्घटना से संबंध है। ऐसे में समिति की निष्पक्षता पर संदेह पैदा होता है। नगरसेवक ने आयुक्त से आग्रह किया है कि मौजूदा जांच रिपोर्ट को निरस्त कर स्वतंत्र एवं निष्पक्ष जांच कराई जाए, ताकि मृतक छात्र के परिवार को न्याय मिल सके।
Chembur mumbai school bus accident malvade report mayor ritu tawde sit probe
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
चेंबूर स्कूल बस हादसा: जांच रिपोर्ट पर भड़कीं महापौर, अधिकारियों को क्लीन चिट पर उठाए सवाल; SIT जांच की मांग
Jul 15, 2026 | 12:15 PMदतिया उपचुनाव: क्यों कटा टिकट, क्या नरोत्तम मिश्रा का होगा पॉलिटिकल कमबैक? ज्योतिषीय विश्लेषण में बड़ा दावा
Jul 15, 2026 | 12:14 PMमैनचेस्टर यूनाइटेड से 2031 तक जुड़े यूरी टिलेमांस, €41 मिलियन में एस्टन विला से हुआ बड़ा ट्रांसफर
Jul 15, 2026 | 12:14 PMThe Odyssey: 4000 का टिकट खरीदकर भी नहीं देख पाएंगे क्रिस्टोफर नोलन की ‘द ओडिसी’, जानें क्या है वजह
Jul 15, 2026 | 12:12 PMमुंबई में सांस लेने के लिए ऑक्सीजन सिलेंडर के साथ चलना पड़ेगा? मेंग्रोव कटाई पर हाईकोर्ट की सरकार को फटकार
Jul 15, 2026 | 12:05 PMFestive Nail Colors: इस फेस्टिव सीजन ट्राई करें 5 ट्रेंडिंग नेल कलर्स, हर एथनिक और मॉडर्न लुक में लगेंगे बेस्
Jul 15, 2026 | 12:00 PMअमरावती में हिट एंड रन से युवक की मौत, आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर हंगामा; परिजन शव लेकर पहुंचे पुलिस आयुक्तालय
Jul 15, 2026 | 11:59 AMवीडियो गैलरी

नागपुर के सरकारी पार्क में लहलहा रही थी गांजे की फसल, BJP नेता के वीडियो शेयर करने पर मचा हड़कंप; VIDEO वायरल
Jul 14, 2026 | 11:09 PM
अयोध्या के बाद अंबाजी मंदिर में दान की चोरी, CCTV ने खोली पोल; प्रशासन ने उठाया ऐतिहासिक कदम, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:53 PM
आगरा में प्रकट हुए बाबा बर्फानी, अलका लांबा के फ्रिज वाले बाबा पर तंज से बवाल; देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:36 PM
भोपाल पुलिस का पर्दाफाश! चौकी से 100 मीटर दूर चल रहा जुआ, अंदर मोबाइल में मस्त दिखे खाकी वाले, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:29 PM
ट्रक ड्राइवर का कैमरा ऑन होते ही फुर्र हो गया बैरिकेड! वर्दी की आड़ में चल रहा था ₹200 का खेल? देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:06 PM
आगरा कैंट में रेलवे अफसर की पत्नी का छलका दर्द, बोलीं- ‘न्याय नहीं मिला तो पटरी पर दे दूंगी जान’, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 09:12 PM












