WTC 2025-27 Points Table: अफ्रीका के खिलाफ बड़ी हार से भारत को हुआ नुकसान, अंक तालिका में खिसकी टीम

WTC 2025-27 Points Table: साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में मिली हार के बाद भारतीय टीम को अंक तालिका में बहुत नुकसान हुआ है। भारतीय टीम अब पांचवें स्थान पर पहुंच गई है।
WTC 2025-27 Points Table: अफ्रीका के खिलाफ बड़ी हार से भारत को हुआ नुकसान, अंक तालिका में खिसकी टीम
भारत बनाम साउथ अफ्रीका (फोटो-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Updated WTC 2025-27 Points Table: साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट में भारत को 408 रन के बड़े अंतर से करारी हार झेलनी पड़ी। गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस रेड-बॉल मैच के पांचवें दिन भारत 549 रन के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए 63.5 ओवर में सिर्फ 140 रन पर ढेर हो गया। दक्षिण अफ्रीका के स्पिनर साइमन हार्मर ने दूसरी पारी में घातक गेंदबाजी करते हुए छह विकेट झटके, जबकि केशव महाराज ने 37 रन देकर दो बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा।

इस हार के साथ टीम इंडिया की वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2025-27 पॉइंट्स टेबल में स्थिति भी बिगड़ गई। दक्षिण अफ्रीका से लगातार दो टेस्ट मैच हारने के बाद भारत चौथे से फिसलकर पांचवें स्थान पर पहुंच गया है। अब उसका PCT% घटकर 48.15 हो गया है।

साउथ अफ्रीका अंक तालिका में दूसरे नंबर पर

वहीं, साउथ अफ्रीका ने शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए WTC तालिका में अपनी दूसरी पोजीशन और मजबूत कर ली। प्रोटियाज के अब 75.00 PCT% हो गए हैं। ऑस्ट्रेलिया फिलहाल WTC 2025-27 पॉइंट्स टेबल में शीर्ष पर बना हुआ है। 2023 WTC विजेता ऑस्ट्रेलिया ने मौजूदा चक्र में अब तक खेले गए सभी चार मुकाबलों में जीत हासिल की है और उसका PCT% 100 है।

अपडेटेड WTC 2025-27 पॉइंट्स टेबल

स्थान टीम मैच जीत हार ड्रॉ अंक पेनल्टी प्रतिशत (%)
1 ऑस्ट्रेलिया 4 4 0 0 48 0 100.00
2 साउथ अफ्रीका 4 3 1 0 36 0 75.00
3 श्रीलंका 2 1 0 1 16 0 66.67
4 पाकिस्तान 2 1 1 0 12 0 50.00
5 भारत 9 4 4 1 52 0 48.15
6 इंग्लैंड 6 2 3 1 26 2 36.11
7 बांग्लादेश 2 0 1 1 4 0 16.67
8 वेस्ट इंडीज 5 0 5 0 0 0 0
9 न्यूज़ीलैंड 0 0 0 0 0 0 0

मुकाबले का हाल

गुवाहाटी में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए साउथ अफ्रीका ने 489 रन बनाए। जिसमें सेनुरन मुथुसामी ने शतकीय पारी खेली। सेनुरम मुथुसामी ने 109 रन बनाए। इसके जवाब में भारतीय टीम केवल 201 रनों पर सिमट गई है। भारत के लिए सबसे ज्यादा रन यशस्वी जायसवाल ने बनाए। यशस्वी ने 58 रनों की पारी खेली।

साउथ अफ्रीका को पहली पारी के आधार पर 288 रनों की बढ़त मिली। उसके बाद दूसरी पारी में साउथ अफ्रीका ने 5 विकेट के नुकसान पर 260 रन बनाकर पारी को घोषित कर दिया। ट्रिस्टन स्टब्स ने 94 रनों की पारी खेली। साउथ अफ्रीका ने भारत को जीत के लिए 549 रनों का लक्ष्य दिया था। लेकिन भारतीय टीम 140 रनों पर ही ढेर हो गई और साउथ अफ्रीका ने 408 रनों से इस मुकाबले को जीत लिया।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com