-
गुरु, 30 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- India Vs Pakistan Match May Ban Forever Pcb Give Its Decision To Icc Champions Trophy 2025
अब कभी नहीं देख पाएंगे भारत-पाक मैच का रोमांच? PCB ने ICC को सुना दिया फरमान
- Written By: मृणाल पाठक
2025 चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के पाकिस्तान ना आने पर पीसीबी अब आईसीसी से कहने वाला है कि भविष्य में किसी भी आईसीसी टूर्नामेंट के लिए भारत और पाकिस्तान को एक ही ग्रुप में न रखा जाए।

भारत बनाम पाकिस्तान (सौजन्यः सोशल मीडिया)
स्पोर्ट्स डेस्क, नवभारत: 2025 चैंपियंस ट्रॉफी अब केवल एक चर्चा का विषय नहीं अब एक मुद्दा बन गया है। जहां मानों एक बार फिर भारत-पाकिस्तान के बीच जंग देखने मिल रही है। ऐसे में अब क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक निराश करने वाली खबर सामने आई है। जिसे जानकर यकीनन आपका दिल टूट जाएगा। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में ये कहा जा रहा है कि अब कभी फैंस को भारत-पाकिस्तान का मुकाबला देखने नहीं मिलेगा।
दरअसल, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन पाकिस्तान में ही कराने पर अड़ा हुआ है। हालांकि, बीसीसीआई ने हाइब्रिड मॉडल की पेशकश की है, लेकिन पाकिस्तान इस पर राजी नहीं है।
पाकिस्तान के एक प्रतिष्ठित अखबार में छपी रिपोर्ट के मुताबिक, पीसीबी आईसीसी से साफ तौर पर कहेगा कि भविष्य में 2025 चैंपियंस ट्रॉफी समेत किसी भी आईसीसी टूर्नामेंट के लिए भारत और पाकिस्तान को एक ही ग्रुप में न रखा जाए। पाकिस्तान तब तक भारत के खिलाफ नहीं खेलना चाहता, जब तक भारत पाकिस्तान का दौरा करने के लिए राजी नहीं हो जाता।
सम्बंधित ख़बरें
यौन शोषण मामले में Karim Khan ICC के अभियोजक पद से हटाए गए, 82 देशों ने किया मतदान
ICC ने 2027 वनडे वर्ल्ड कप के लिए 8 टीमों की एंट्री पक्की की, वेस्टइंडीज फिर क्वालिफायर खेलने को मजबूर
BCCI और ललित मोदी को बड़ी राहत, ट्रिब्यूनल ने पलटा ED का फैसला; IPL 2009 से जुड़ा है मामला
BCCI ने बॉम्बे हाई कोर्ट में रखा अपना पक्ष, OCI कार्डधारकों को नहीं मिलेगी घरेलू क्रिकेट में एंट्री
यह भी पढ़ें- संजू के सर पर सजेगा रोहित शर्मा का ताज, इस मामले में इंडियन कैप्टन से आगे निकल जाएंगे सैमसन
इससे पहले खबर आई थी कि पीसीबी ने आईसीसी को एक पत्र लिखा है, जिसमें साफ तौर पर कहा गया है कि टीम इंडिया टूर्नामेंट में खेले या नहीं, लेकिन पाकिस्तान किसी भी हालत में चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी नहीं छोड़ेगा। एक रिपोर्ट में यह भी कहा जा रहा है कि बीसीसीआई ने अपनी टीम को सीमा पार भेजने का कोई कारण नहीं बताया है। कारण जानने के बाद ही पीसीबी इस समस्या का समाधान निकालने पर विचार करेगा। पाकिस्तान के मेजबानी अधिकार खोने की भी खबर आई थी
एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि अगर पीसीबी हाइब्रिड मॉडल के प्रस्ताव को खारिज करता है, तो पाकिस्तान 2025 चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी के अधिकार खो देगा। ऐसी स्थिति में पूरा टूर्नामेंट साउथ अफ्रीका में आयोजित किया जाएगा। वहीं अगर पीसीबी हाइब्रिड मॉडल को स्वीकार करता है, तो टीम इंडिया अपने मैच दुबई में खेलेगी।
जानकारी के लिए बता दें कि 2025 चैंपियंस ट्रॉफी की शुरुआत 19 फरवरी से होनी है। इसका फाइनल मैच 9 मार्च को खेला जाना है। टूर्नामेंट का पूरा शेड्यूल अभी घोषित नहीं किया गया है, लेकिन पीसीबी ने आईसीसी को ड्राफ्ट शेड्यूल भेज दिया है।
India vs pakistan match may ban forever pcb give its decision to icc champions trophy 2025
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
CWG 2026: जैसमीन की जीत के साथ भारत का बड़ा धमाका, बॉक्सिंग में 6 और पदक हुए पक्के
Jul 30, 2026 | 08:49 AMमणिपुर में अचानक क्यों होने लगी ताबड़तोड़ गोलीबारी? गांव के वॉलंटियर की मौत, CRPF जवान भी घायल
Jul 30, 2026 | 08:48 AMभूकंप के खतरे से कांप रहा जापान! टोक्यो के बाद अब दूसरी राजधानी बनाने की तैयारी, जानें कौन सा शहर है सबसे आगे
Jul 30, 2026 | 08:41 AMAadhaar Card Service: यूपी वालों को योगी सरकार का बड़ा तोहफा, अब गांव में मिलेगी आधार कार्ड सर्विस
Jul 30, 2026 | 08:35 AMNavabharat Nishanebaaz: धर्मेंद्र प्रधान का शानदार सत्कार, NDA सांसदों ने दिखाया दुलार
Jul 30, 2026 | 08:32 AMराजा रघुवंशी हत्याकांड: मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी ने शिलॉन्ग कोर्ट में किया सरेंडर, अब ट्रायल होगा तेज
Jul 30, 2026 | 08:29 AMबांकीपुर उपचुनाव में फर्जी वोटिंग का आरोप! BJP ने RO को लिखा पत्र, EPIC ID की सख्त जांच की मांग
Jul 30, 2026 | 08:26 AMवीडियो गैलरी

जबलपुर में ताश के पत्तों की तरह भरभराकर गिरी 60 साल पुरानी इमारत, 7 मजदूरों ने भागकर बचाई जान; VIDEO वायरल
Jul 29, 2026 | 09:51 PM
भोपाल किसान आंदोलन का असर! 2 से 3 किलोमीटर पैदल चलने को मजबूर हुए छात्र, राजधानी में मचा हड़कंप, देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:46 PM
काशी में टूटी मजहब की दीवारें, गुरु पूर्णिमा पर मुस्लिम समाज ने आरती उतारकर गुरु दीक्षा ली; देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:34 PM
गटर छाप हरकतों को नॉर्मलाइज नहीं होने दूंगी…प्रदर्शनकारियों की अश्लील हरकतों पर कंगना रनौत की दो टूक- VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:21 PM
बारिश में डूबा नागपुर का ‘रामजी श्यामजी पोहावाला’! दुकान का बुरा हाल, देखें Ground Report
Jul 29, 2026 | 09:14 PM
राज्यसभा में तिरंगे को लेकर संजय सिंह का बड़ा हमला; RSS पर लगाए ऐसे गंभीर आरोप कि मच गया हड़कंप, देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 07:14 PM














