Syed Mushtaq Ali Trophy के सुपर लीग राउंड में पहुंची ये 8 टीमें, कब होगा फाइनल; देखें पूरा शेड्यूल

Syed Mushtaq Ali T20 Trophy: सैयद मुश्ताक अली T20 ट्रॉफी 2025-26 में नया पोस्ट-लीग फॉर्मेट लागू हुआ। सुपर लीग के लिए टॉप आठ टीमें पुणे में भिड़ेंगी, विजेता 18 दिसंबर को टाइटल के लिए खेलेंगे।
Syed Mushtaq Ali Trophy के सुपर लीग राउंड में पहुंची ये 8 टीमें, कब होगा फाइनल; देखें पूरा शेड्यूल
सैयद मुश्ताक अली (फोटो-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Syed Mushtaq Ali Trophy Super League Format: बीसीसीआई द्वारा आयोजित सैयद मुश्ताक अली टी20 ट्रॉफी में इस सीजन 2025-26 से ग्रुप स्टेज के बाद एक नया पोस्ट लीग फॉर्मेट लागू किया गया है। इस सीजन से पहले टॉप-8 के बाद नॉकआउट को मुकाबला होता था। जो टीम हारती थी, वो बाहर हो जाती थी लेकिन इस बार टॉप-8 में पहुंचने के बाद सभी टीमों को लीग फॉर्मेट के आधार पर तीन-तीन मैच मिलेंगे।

32 टीमों के एलीट ग्रुप चरण सोमवार को समाप्त हो गया और सुपर लीग के लिए टॉप आठ टीमों की पुष्टि हो चुकी है। अब सभी की निगाहें अगले राउंड की मेजबानी करने वाले पुणे पर हैं। सुपर लीग स्टेज में चारों एलीट ग्रुप की टॉप दो टीमें क्वालिफाई करेंगी। कुल आठ टीमों को फिर दो ग्रुप में चार-चार टीमों के रूप में बांटा गया है और हर टीम तीन-तीन मैच खेलेगी।

इन टीमों ने सुपर लीग के लिए किया क्वालीफाई

32 टीमों के एलीट ग्रुप वाले मुकाबले में मुंबई, हैदराबाद, हरियाणा, राजस्थान, पंजाब, झारखंड, आंध्र प्रदेशन और मध्य प्रदेश की टॉप-8 में जगह बना सकी है। वहीं इस लीग राउंड में झारखंड की टीम ने सभी 7 मुकाबले जीतकर इतिहास रच दिया है। वो इस सीजन में ऐसा कारनामा करने वाली पहली टीम बनी।

सुपर लीग ग्रुप का बंटवारा इस प्रकार किया गया

  • ग्रुप 1: A1, B1, C2, D2 (मुंबई, हैदराबाद, हरियाणा, राजस्थान)
  • ग्रुप 2: C1, D1, A2, B2 (पंजाब, झारखंड, आंध्र, मध्य प्रदेश)

ग्रुप ए में मुंबई को हैदराबाद, हरियाणा और राजस्थान के खिलाफ मुकाबले खेलने होंगे। वहीं इस ग्रुप में सभी टीमें एक दूसरे से खेलेगी। वहीं ग्रुप बी में पंजाब को झारखंड, आंध्र प्रदेश और मध्य प्रदेश से मुकाबला खेलना होगा। जबकि बाकी टीमें आपस में भिड़ेगी। सुपर लीग स्टेज का ग्रुप विनर के बीच फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। फाइनल मुकाबला 18 दिसंबर को पुणे के MCA स्टेडियम में होगा।

यह नया फॉर्मेट खिलाड़ियों और टीमों के लिए ज्यादा प्रतिस्पर्धात्मक और रोमांचक मुकाबले सुनिश्चित करेगा, क्योंकि हर टीम को सुपर लीग ग्रुप में तीन मैच जीतने की चुनौती का सामना करना होगा।

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के सुपर लीग का शेड्यूल

दिनांक समय (IST) मुकाबला स्टेडियम
12 दिसंबर 9:00 AM आंध्र प्रदेश vs मध्य प्रदेश डीवाई पाटिल एकेडमी, अंबी
12 दिसंबर 11:00 AM हरियाणा vs राजस्थान MCA क्रिकेट स्टेडियम, पुणे
12 दिसंबर 1:30 PM पंजाब vs झारखंड डीवाई पाटिल एकेडमी, अंबी
12 दिसंबर 4:30 PM मुंबई vs हैदराबाद MCA क्रिकेट स्टेडियम, पुणे
14 दिसंबर 9:00 AM मुंबई vs हरियाणा डीवाई पाटिल एकेडमी, अंबी
14 दिसंबर 11:00 AM आंध्र प्रदेश vs पंजाब MCA क्रिकेट स्टेडियम, पुणे
14 दिसंबर 1:30 PM हैदराबाद vs राजस्थान डीवाई पाटिल एकेडमी, अंबी
14 दिसंबर 4:30 PM मध्य प्रदेश vs झारखंड MCA क्रिकेट स्टेडियम, पुणे
16 दिसंबर 9:00 AM मध्य प्रदेश vs पंजाब डीवाई पाटिल एकेडमी, अंबी
16 दिसंबर 11:00 AM मुंबई vs राजस्थान MCA क्रिकेट स्टेडियम, पुणे
16 दिसंबर 1:30 PM आंध्र प्रदेश vs झारखंड डीवाई पाटिल एकेडमी, अंबी
16 दिसंबर 4:30 PM हैदराबाद vs हरियाणा MCA क्रिकेट स्टेडियम, पुणे
18 दिसंबर 4:30 PM ग्रुप 1 विजेता vs ग्रुप 2 विजेता (फाइनल) MCA क्रिकेट स्टेडियम, पुणे
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com