
India vs Pakistan Highlights, T20 Asia Cup 2025 (India National Cricket Team vs Pakistan National Cricket Team): भारत ने एशिया कप के चर्चित मुकाबले में रविवार को पाकिस्तान को सात विकेट से हरा दिया।
पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान की शुरुआत अच्छी नहीं रही। सैम अयूब पहले ही गेंद पर आउट हो गए। उन्होंने अपना खाता भी नहीं खोला। उसके बाद मोहम्मद हारिस को 3 रन पर जसप्रीत बुमराह ने आउट किया। 6 के स्कोर पर पाकिस्तान ने 2 विकेट गंवा दिया। यहां से साहिबजादा फरहान और फखर जमान ने पारी को आगे बढ़ाया।
हालांकि फखर जमान 17 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। फखर जमान के आउट होने के बाद सलमान आगा भी 3 रन बनाकर चलते बने। 10 ओवर के बाद पाकिस्तान ने 4 विकेट खोकर 49 रन बनाए। उसके बाद हसन नवाज 5 रन बनाकर आउट हो गए। हसन के बाद मोहम्मद नवाज पहले ही गेंद पर आउट हो गए। पाकिस्तान ने 64 रन पर अपना 6ठा विकेट गंवाया।
यह भी पढ़ें: साहिबजादा-ए-पाकिस्तान बने फरहान, जसप्रीत बुमराह को छक्का जड़ने वाले पहले पाकिस्तानी बने
यहां से साहिबजादा फरहान ने और फहीम अशरफ ने कुछ रन जोड़े। 40 के निजी स्कोर पर फरहान आउट हो गए। उसके बाद फहीम अशरफ भी 11 रन बनाकर आउट हो गए। अंत में शाहीन शाह अफरीदी ने 33 रनों की पारी खेली और पाकिस्तान को 127 रनों तक पहुंचाया। पाकिस्तान ने 20 ओवर में 9 विकेट गंवा दिए। भारत के लिए कुलदीप यादव ने 3, जसप्रीत बुमराह ने 2, अक्षर पटेल ने 2 विकेट चटकाए।
जवाब में इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की तेज शुरुआत की। अभिषेक शर्मा ने पहले ही गेंद पर चौका लगाकर पारी का आगाज किया। हालांकि 10 रन पर शुभमन गिल आउट हो गए। 22 के स्कोर पर पहला विकेट गिरा। उसके बाद 31 रन बनाकर अभिषेक शर्मा भी आउट हो गए। अभिषेक ने मात्र 13 गेंदों का सामना करते हुए 4 चौके और 2 छक्के लगाए।
सलामी बल्लेबाज के आउट होने के बाद कप्तान सुर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा ने बागडोर संभाली। दोनों के बीच अर्धशतकीय साझेदारी हुई। हालांकि तिलक वर्मा 31 रन बनाकर आउट हो गए। उसके बाद सूर्यकुमार यादव और शिवम दुबे ने मिलकर मुकाबले को जीत लिया। भारतीय टीम ने मुकाबले को 15.5 ओवर में 7 विकेटों से जीत लिया। सूर्यकुमार यादव ने नाबाद 47 रन बनाए। वहीं शिवम दूबे ने नाबाद 10 रनों की पारी खेली। पाकिस्तान के लिए सैम अयूब ने 3 विकेट चटकाए।
भारतीय टीम ने 15.5 ओवर में मुकाबले को 7 विकेट से जीत लिया। सूर्यकुमार यादव ने नाबाद 47 रनों की पारी खेली। वहीं शिवम दुबे ने नाबाद 10 रनों की पारी खेली। एशिया कप में भारतीय टीम ने लगातार दूसरा मुकाबला जीत लिया है। भारत के लिए शुभमन गिल ने 10, अभिषेक शर्मा ने 31 और तिलक वर्मा ने 31 रन बनाए।
2⃣ wins on the bounce for #TeamIndia! 🙌
— BCCI (@BCCI) September 14, 2025
A dominating show with bat & ball from Surya Kumar Yadav & Co. to bag 2 more points! 👏 💪
Scorecard ▶️ https://t.co/W2OEWMTVaY#AsiaCup2025 pic.twitter.com/hM7iin7AAq
भारतीय टीम को शुभमन गिल और अभिषेक शर्मा के रूप में दो झटका लगा। शुभमन गिल 10 रन बनाकर स्टंप हो गए। वहीं अभिषेक शर्मा ने 31 रनों की पारी खेली। पाकिस्तान के लिए दोनों विकेट सैम अयूब ने 2 विकेट चटकाए।
पहली पारी में बल्लेबाजी का फैसला करने के बाद पाकिस्तान की बल्लेबाजों ने खराब शुरुआत की। पहले दो ओवर में दो विकेट गंवाने के बाद एक साझेदारी हुई। लेकिन 10 ओवर पूरा होने के बाद पाकिस्तान ने 4 विकेट के नुकसान पर 49 रन बनाए। उसके बाद अंतिम 10 ओवरों में बाकी के बल्लेबाजों ने कुछ अच्छे शॉट्स खेलकर स्कोर को 127 रनों तक पहुंचाया। पाकिस्तान के लिए शाहीन अफरीदी ने नाबाद 33 रन बनाए। उसके अलावा फरहान ने 40 और फखर जमान ने 17 रनों की पारी खेली। भारत के लिए कुलदीप यादव ने 3, अक्षर पटेल ने 2, जसप्रीत बुमराह ने 2, हार्दिक पांड्या ने एक और वरुण चक्रवर्ती ने 1 विकेट चटकाए।
पाकिस्तान को 97 के स्कोर पर 8वां झटका लगा। वरुण चक्रवर्ती को इस मुकाबले का पहला विकेट मिला। वरुण ने फहीम अशरफ को आउट करके भारतीय टीम को सफलता दिलाई।
कुलदीप यादव ने पाकिस्तान के बल्लेबाजों को रन बनाने का कोई मौका नहीं दिया। उन्होंने फरहान को आउट करके पाकिस्तान की सारी उम्मीदें खत्म कर दी है। फरहान 40 रन बनाकर आउट हो गए। 83 के स्कोर पर पाकिस्तान को 7वां झटका लगा।
कुलदीप यादव ने दो गेंद पर दो विकेट लेकर पाकिस्तान की कमर तोड़ दी। अब उनकी नजर हैट्रिक लेने पर है। 64 के स्कोर पर ही पाकिस्तान का छठा विकेट गिरा। कुलदीप ने नवाज को पहली ही गेंद पर चलता किया।
पाकिस्तान को पांचवां झटका हसन नवाज के रूप में लगा। कुलदीप ने हसन को 64 के स्कोर पर चलता किया। हसन 5 रन बनाकर आउट हो गए।
भारतीय टीम को सलमान अली आगा के रूप में चौथी सफलता मिली है। अक्षर पटेल ने अभिषेक शर्मा के हाथों कैच करवाकर आउट किया। 10 ओवर के बाद पाकिस्तान की टीम ने 49 रन पर चार विकेट गंवा दिए हैं।
Asia Cup T20 2025. WICKET! 9.6: Agha Salman 3(12) ct Abhishek Sharma b Axar Patel, Pakistan 49/4 https://t.co/W2OEWMTVaY #INDvPAK #AsiaCup2025
— BCCI (@BCCI) September 14, 2025
8वें ओवर में अक्षर पटेल ने शानदार गेंदबाजी करते हुए फखर जमान को चलता किया। फखर जमान 15 गेंदों पर 17 रन बनाकर आउट हुए। 45 के स्कोर पर पाकिस्तान को तीसरा झटका लगा।
पावरप्ले की समाप्ति के बाद पाकिस्तान ने 2 विकेट गंवाकर 42 रन बना लिए। दोनों विकेट पहले दो ओवर में ही गंवा दिया। उसके बाद फखर जमान और फरहान ने शानदार क्रिकेट खेलते हुए वापसी कराई। फखर 16 और फरहान 19 रन बनाकर खेल रहे हैं।
पाकिस्तान को दूसरा झटका मोहम्मद हारिस के रूप में लगा। पाकिस्तान की टीम ने दो ओवर में दो विकेट गंवा दिए हैं। 7 के स्कोर पर पाकिस्तान ने दूसरा विकेट गंवाया। जसप्रीत बुमराह ने हार्दिक पांड्या के हाथों कैच करवा कर मोहम्मद हारिस को चलता किया।
पाकिस्तान की बल्लेबाजी शुरू हो चुकी है। लेकिन पहले ही गेंद पर पाकिस्तान को सैम अयूब के रूप में पहला झटका लगा है। हार्दिक पांड्या ने पहली ही गेंद पर सफलता दिलाई। बुमराह ने कैच पकड़ा।
सूर्यकुमार ने कहा कि वह भी पहले गेंदबाज़ी ही करना चाहते थे। सूर्यकुमार ने कहा कि आज उमस भी है और उन्हें उम्मीद है कि आज ओस भी पड़ेगी। भारतीय टीम में कोई बदलाव नहीं है।
साहिबजादा फरहान, सईम अयूब, मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर), फखर जमान, सलमान आगा (कप्तान), हसन नवाज, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, सुफियान मुकीम, अबरार अहमद।
अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती।
पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। आग़ा ने कहा कि विकेट आगे चलकर धीमी रह सकती है इसलिए उनकी टीम स्कोरबोर्ड पर अधिक से अधिक रन बनाना चाहती है।
पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले से पहले शुभमन गिल को अभ्यास के दौरान चोट लगी थी। हालांकि अब ताजा खबर के अनुसार वो पूरी तरह से फिट और पाकिस्तान का सामना करने के लिए तैयार हैं।
भारत और पाकिस्तान के बीच दुबई में चौथी बार टी20 इंटरनेशनल मैच होने जा रहा है। भारत को सिर्फ एक मैच में पाकिस्तान से इस मैदान पर टी20 फॉर्मेट में जीत मिली है, जबकि दो बार पाकिस्तान ने मुकाबला जीता है। ऐसे में ये मैच भारतीय टीम के पास बदला लेने का पूरा मौका है।
टीम इंडिया और पाकिस्तान के बीच अब तक 13 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले गए हैं। इनमें से 10 मैचों में भारतीय टीम ने बाजी मारी है, जबकि सिर्फ और सिर्फ 3 मैच ही पाकिस्तान जीत पाया है। हालांकि, इनमें से दो मैच पिछले पांच मैचों में से पाकिस्तान ने जीते हैं, जो एक टी20 विश्व कप 2021 और एशिया कप 2022 का मुकाबला था।
सलमान आगा (कप्तान), साहिबज़ादा फरहान, साइम अयूब, फखर ज़मान, मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर), हसन नवाज़, शाहीन शाह अफरीदी, हारिस रऊफ, अबरार अहमद, सुफ़ियान मुकीम।
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, संजू सैमसन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव।
AccuWeather के अनुसार 14 सितंबर को दुबई का तापमान 40°C तक पहुंच सकता है, यानी शरीर को महसूस होने वाला तापमान 45°C तक जा सकता है। हवा, नमी और तेज धूप इस गर्मी को और बढ़ा सकते हैं। हवा की गुणवत्ता अस्वस्थ श्रेणी में रहने की संभावना है, जबकि आर्द्रता स्तर लगभग 38% के आसपास रहेगा। ऐसे में खिलाड़ियों की फिटनेस और रणनीति दोनों की कड़ी परीक्षा होगी।
दुबई की पिच आमतौर पर बैट और बॉल दोनों के बीच संतुलन बनाए रखती है। शुरूआती ओवरों में तेज गेंदबाज़ों को उछाल और स्विंग मिल सकती है, जबकि जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ेगा, स्पिन गेंदबाज़ों का दबदबा बढ़ सकता है। अब तक इस मैदान पर खेले गए 112 टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में पहली पारी का औसत स्कोर 139 और दूसरी पारी का औसत स्कोर 121 रहा है। यहां पीछा करने वाली टीमों को थोड़ी बढ़त मिली है। 59 बार लक्ष्य का पीछा करने वाली टीमें विजेता रही हैं, जबकि 52 बार पहले बल्लेबाज़ी करने वाली टीमों ने मैच जीता है।
भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप का छठा मुकाबला खेला जाएगा। यह मुकाबला दुबई के दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। मुकाबले की शुरुआत रात 8 बजे से होगी।