-
बुध, 29 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- India Vs New Zealand 2026 Why Jasprit Bumrah Rested Ind Vs Nz 2nd T20 Playing Xi World Cup Preparations
क्या फिर लौट आई बुमराह की पुरानी चोट? न्यूजीलैंड सीरीज के बीच आराम ने बढ़ाई फैंस की धड़कन, जानें इनसाइड स्टोरी
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
Jasprit Bumrah: भारत और न्यूजीलैंड के बीच चल रही पांच मैचों की टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में दो अहम बदलाव किए गए हैं, जिसमें तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को आराम दिया।

जसप्रीत बुमराह (फोटो-सोशल मीडिया)
IND vs NZ 2nd T20I: टी20 वर्ल्ड कप 2026 की तैयारियों के लिहाज से न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली जा रही पांच मैचों की टी20 सीरीज टीम इंडिया के लिए बेहद अहम मानी जा रही है। सीरीज के पहले मुकाबले में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन किया था और हर विभाग में दबदबा दिखाया। हालांकि दूसरे टी20 मैच से पहले प्लेइंग इलेवन में किए गए एक बड़े बदलाव ने सभी को चौंका दिया। टीम मैनेजमेंट ने स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को आराम देने का फैसला लिया, जिस पर अब सवाल उठने लगे हैं।
बुमराह को अचानक आराम देने पर उठे सवाल
दूसरे टी20 मुकाबले में जसप्रीत बुमराह को आराम दिए जाने का फैसला इसलिए भी चर्चा में है क्योंकि टी20 वर्ल्ड कप से पहले टीम इंडिया को अपने प्रमुख गेंदबाजों को लगातार मैच खिलाकर लय में रखना जरूरी माना जा रहा है। बुमराह जितना ज्यादा मैच खेलेंगे, उतना ही उनका फायदा भारतीय टीम को मिलेगा। ऐसे में पूरी तरह फिट होने के बावजूद उन्हें बाहर बैठाना फैंस और क्रिकेट एक्सपर्ट्स के लिए हैरान करने वाला फैसला रहा।
पिछले 50 दिनों में बेहद कम मैच
अगर जसप्रीत बुमराह के हालिया वर्कलोड पर नजर डालें तो तस्वीर और भी चौंकाने वाली नजर आती है। पिछले करीब 50 दिनों में बुमराह ने सिर्फ चार टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं। इन चार मैचों में उन्होंने कुल मिलाकर केवल 14 ओवर्स की गेंदबाजी की है। न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मैच के टॉस के दौरान भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने साफ किया कि बुमराह को फिटनेस के कारण नहीं, बल्कि रोटेशन पॉलिसी के तहत आराम दिया गया है। इससे यह स्पष्ट हो गया कि बुमराह पूरी तरह फिट थे।
सम्बंधित ख़बरें
इंडियन पैडल टूर 2026-27 का ऐलान: देश के 10 शहरों में होंगे 19 टूर्नामेंट्स, मुंबई से होगी शुरुआत
SL vs IND: 15 अगस्त से भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज का आगाज, जानिए WTC पॉइंट्स टेबल और ICC रैंकिंग का पूरा गणित
2027 World Cup से पहले वैभव सूर्यवंशी को मिले टीम इंडिया में मौका? पूर्व चयनकर्ता ने BCCI से की बड़ी मांग
CWG 2026 Day 7: मुरली श्रीशंकर से गोल्ड की उम्मीद, आज भारत के लिए दांव पर 9 मेडल इवेंट्स
एक साल में सीमित रहा टी20 अनुभव
जनवरी 2025 से अब तक के आंकड़ों पर नजर डालें तो जसप्रीत बुमराह ने इस दौरान केवल 14 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं, जबकि इसी अवधि में टीम इंडिया ने कुल 23 टी20 मैच खेले। इन 14 मुकाबलों में बुमराह ने 44.1 ओवर्स की गेंदबाजी करते हुए 23 के औसत से 14 विकेट अपने नाम किए हैं। इस दौरान उनका इकॉनमी रेट 7.29 रहा है, जो टी20 फॉर्मेट के लिहाज से संतुलित माना जा सकता है।
ये भी पढ़ें: भारत में टीम इंडिया का ऐतिहासिक कारनामा, T20I में ऐसा करने वाली एशिया की पहली टीम बनी
दूसरे टी20 मैच के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग 11
संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव और वरुण चक्रवर्ती।
India vs new zealand 2026 why jasprit bumrah rested ind vs nz 2nd t20 playing xi world cup preparations
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Dilip Ram Murder Case: TMC नेता दिलीप राम हत्याकांड में बड़ा फैसला, कोर्ट ने 7 दोषियों को सुनाई उम्रकैद की सजा
Jul 29, 2026 | 08:57 PMपुराना PF खाता भूल गए? सरकार का नया E-PRAAPTI पोर्टल करेगा मिनटों में काम, ऐसे मिलेगा फंसा हुआ पैसा
Jul 29, 2026 | 08:55 PMमराठवाड़ा की जीवनरेखा जायकवाड़ी बांध में बढ़ा पानी, 67% हुआ जल भंडारण; किसान और उद्योग हुए निहाल
Jul 29, 2026 | 08:53 PMGen-Z विवाद में कूदे सोनू सूद, कंगना रनौत को दी नसीहत, बोले- युवा ही आपको स्टार बनाते हैं
Jul 29, 2026 | 08:44 PMभोपाल में 2 घंटे चली सरकार-किसान वार्ता बेनतीजा! टी-ब्रेक के बाद फिर शुरू होगी दूसरे दौर की बातचीत
Jul 29, 2026 | 08:43 PMSawan 2026: सावन में भोलेनाथ को चढ़ाएं ये खास भोग, बरसेगी शिव कृपा, धन-धान्य और खुशियों से भर जाएगा घर
Jul 29, 2026 | 08:43 PMसंभाजीनगर में खंभे से टकराई कार, डिक्की से मिला 400 किग्रा गोमांस; एक गिरफ्तार, चालक फरार
Jul 29, 2026 | 08:40 PMवीडियो गैलरी

राज्यसभा में तिरंगे पर संजय सिंह का बड़ा हमला; RSS पर लगाए ऐसे गंभीर आरोप कि मच गया हड़कंप, देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 07:14 PM
भोपाल में फूटा किसानों का भयंकर गुस्सा; पुलिस और प्रशासन के उड़े होश, नेताओं की एंट्री पर लगा बैन? देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 06:54 PM
लोकसभा में डॉ. श्रीकांत शिंदे का बड़ा बयान, नीट परीक्षा प्रणाली में बताए बड़े सुधार-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:45 PM
भोपाल में किसान आंदोलन से जनजीवन अस्त-व्यस्त, लोगों ने प्रशासन से की बेहतर व्यवस्था की मांग-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:13 PM
‘युवाओं को हाशिए पर मत डालिए’… लोकसभा में ओवैसी की मोदी सरकार को खुली चेतावनी-VIDEO
Jul 29, 2026 | 12:44 PM
मामा बचा लो…बर्बाद हो गए! मूंग की मांग पर भोपाल में सड़क पर उतरे किसान, CM हाउस घेरने की तैयारी, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 10:16 PM














