IND vs NZ: भारत में टीम इंडिया का ऐतिहासिक कारनामा, T20I में ऐसा करने वाली एशिया की पहली टीम बनी

Indian Team: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला रायपुर में खेला जा रहा है। यह मुकाबला भारतीय टीम के लिए काफी खास है। टीम इंडिया भारत में अपना 100वां मैच खेल रही है।
Indian Team 100 T20Is at Home Venues
भारतीय टीम (फोटो-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Indian Team 100 T20Is at Home Venues: भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला 23 जनवरी को रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है। रायपुर में खेला जा रहा यह मुकाबला भारतीय टीम के लिए काफी खास है। टीम इंडिया भारत में अपना 100वां टी20 मुकाबला खेल रही है। भारतीय टीम अपने घरेलू मैदानों पर 100वां टी20 इंटरनेशनल मुकाबला खेलने वाली पहली एशियाई टीम बन गई है।

अपने घर में सबसे ज्यादा टी20 इंटरनेशनल मैच खेलने का रिकॉर्ड न्यूजीलैंड के नाम है। न्यूजीलैंड ने अब तक अपने घर में 113 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं। इसके बाद इस लिस्ट में वेस्टइंडीज की टीम शामिल है, जो अपने घर में सबसे ज्यादा टी20 आई मैच खेली है। दो बार की टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली वेस्टइंडीज की टीम ने अपने घर पर कुल 108 टी20 आई मुकाबला खेली है। वहीं अब इस लिस्ट में भारतीय टीम तीसरे नंबर पर है। भारत में अब तक खेले गए 99 T20I मैचों में से मेन इन ब्लू ने 67 मैच जीते हैं और सिर्फ़ 29 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है।

घरेलू मैदान पर सबसे ज़्यादा T20I मैच खेलने वाली टीमें

टीम मैच जीत हार टाई/नो रिजल्ट
न्यूजीलैंड 113 58 40 8/7
वेस्ट इंडीज़ 108 53 48 0/7
भारत 100* 67 29 1/2
साउथ अफ़्रीका 84 42 41 1/0
ज़िम्बाब्वे 84 29 53 0/2
बांग्लादेश 82 43 38 0/1
ऑस्ट्रेलिया 74 44 24 1/5
इंग्लैंड 72 40 28 0/4
श्रीलंका 70 27 40 2/1
मलेशिया 69 45 20 0/4

हार्दिक ने कोहली को पीछे छोड़ा

रायपुर में चल रहा T20I मैच हार्दिक पांड्या का भारत के लिए 126वां T20I मैच है। वह अब इस 20-ओवर फॉर्मेट में भारत के दूसरे सबसे ज़्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। वडोदरा के 32 साल के इस ऑलराउंडर ने विराट कोहली को पीछे छोड़ दिया है, जिन्होंने 2010 से 2014 तक मेन इन ब्लू के लिए 125 T20I मैच खेले थे। अब हार्दिक पांड्या की नजरें रोहित शर्मा को पीछे छोड़ने पर है। रोहित शर्मा ने भारत के लिए 159 मुकाबले खेले हैं। वो टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दुनिया के दूसरे बल्लेबाज भी है। अब रोहित शर्मा ने टी20 आई से संन्यास ले लिया है।

भारत के लिए सबसे ज़्यादा T20I मैच खेलने वाले खिलाड़ी

खिलाड़ी का नाम मैच रन विकेट
रोहित शर्मा 159 4231 1
विराट कोहली 125 4188 4
हार्दिक पांड्या 125* 2002* 101*
सूर्यकुमार यादव 100* 2788* 2*
एमएस धोनी 98 1617
भुवनेश्वर कुमार 87 67 90
अक्षर पटेल 86* 681* 82*
जसप्रीत बुमराह 84* 8* 103*
युजवेंद्र चहल 80 6 96
सुरेश रैना 78 1605 13
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com