विराट कोहली और रोहित शर्मा की टीम इंडिया में वापसी पर बड़ा अपडेट, जानिए कब जुड़ेंगे RO-KO

Indian Cricket Team: भारत 19 अक्टूबर से ऑस्ट्रेलिया में तीन वनडे खेलेगा। बीसीसीआई ने टीम घोषित की है, जिसमें रोहित शर्मा और विराट कोहली की भी वापसी हुई है।
विराट कोहली और रोहित शर्मा की टीम इंडिया में वापसी पर बड़ा अपडेट, जानिए कब जुड़ेंगे RO-KO
रोहित शर्मा और विराट कोहली (सौजन्यः एक्स)
Published on: 
Updated on: 

Rohit Sharma and Virat Kohli: टीम इंडिया इस समय वेस्टइंडीज के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेल रही है, जिसका दूसरा और अंतिम मुकाबला 10 अक्टूबर से दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। इस सीरीज के समाप्त होते ही भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होना है, जहां उसे तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलनी है। इस दौरे का पहला वनडे मुकाबला 19 अक्टूबर को पर्थ के मैदान पर खेला जाएगा। बीसीसीआई की ओर से वनडे सीरीज के लिए टीम का ऐलान पहले ही किया जा चुका है, जिसमें शुभमन गिल को पहली बार वनडे फॉर्मेट में कप्तानी की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, सीनियर खिलाड़ी रोहित शर्मा और विराट कोहली भी इस दौरे का हिस्सा रहेंगे।

दो चरणों रवाना होगी टीम इंडिया

टीम इंडिया की ऑस्ट्रेलिया यात्रा इस बार दो जत्थों में होगी। बीसीसीआई सूत्रों के मुताबिक, 15 अक्टूबर को वनडे स्क्वाड के खिलाड़ी दो अलग-अलग ग्रुप में ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना होंगे। पहला जत्था सुबह की फ्लाइट से उड़ान भरेगा, जबकि दूसरा जत्था शाम को रवाना होगा। लंबी दूरी की यात्रा को ध्यान में रखते हुए खिलाड़ियों के बिजनेस क्लास टिकटों की उपलब्धता के आधार पर यह व्यवस्था की गई है। वहीं, जानकारी के मुताबिक विराट कोहली और रोहित शर्मा ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना होने से एक या दो दिन पहले दिल्ली पहुंच जाएंगे ताकि प्रस्थान से पहले टीम से जुड़ सकें।

शुभमन गिल पर होंगी सबकी निगाहें

वनडे कप्तान के तौर पर शुभमन गिल के लिए यह एक बड़ा अवसर होगा। चयनकर्ताओं ने साल 2027 में होने वाले वनडे विश्व कप को ध्यान में रखते हुए युवा नेतृत्व को मौका देने का फैसला लिया है। गिल अब टीम इंडिया की कमान संभालते हुए अपनी कप्तानी का आगाज ऑस्ट्रेलिया जैसी मजबूत टीम के खिलाफ करेंगे। इस सीरीज में गिल की रणनीति, कप्तानी के फैसले और बल्लेबाजी प्रदर्शन पर सभी की नजरें टिकी रहेंगी।

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच यह वनडे सीरीज विश्व क्रिकेट के लिहाज से भी काफी अहम मानी जा रही है, क्योंकि दोनों टीमें 2025-26 के व्यस्त अंतरराष्ट्रीय कैलेंडर से पहले अपनी तैयारी को मजबूत करना चाहेंगी। पहले वनडे से ठीक पहले टीम इंडिया ऑस्ट्रेलियाई परिस्थितियों में अभ्यास सत्र भी करेगी, ताकि खिलाड़ियों को पर्थ के तेज पिचों का अनुभव मिल सके। अब देखना दिलचस्प होगा कि शुभमन गिल की कप्तानी में टीम इंडिया इस नई चुनौती का सामना कैसे करती है।

Navbharat Live
navbharatlive.com