- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- India Vs Australia 3rd T20i Match Timings Live Streaming Details
IND vs AUS 3rd T20: कब, कहां और कैसे देखें मैच, प्लेइंग XI में होगा बदलाव? यहां है पूरी जानकारी
IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा टी20 मुकाबला 2 नवंबर को होबार्ट में खेला जाएगा। पहला मैच बारिश से रद्द हुआ था, जबकि दूसरा ऑस्ट्रेलिया ने जीता। इस मैच मे भारतीय टीम के लिए जीत जरूरी है।
- Written By: संजय बिष्ट

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया (फोटो- सोशल मीडिया)
India vs Australia: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच चुकी है। दोनों टीमों के बीच तीसरा और अंतिम मुकाबला 2 नवंबर को बेलेरीव ओवल, होबार्ट में खेला जाएगा। दूसरे मैच में मिली हार से भारतीय टीम की मुश्किलें जरूर बढ़ी हैं, लेकिन यह मैच टीम इंडिया के लिए सीरीज बचाने का सुनहरा मौका भी है। फैंस के बीच इस मैच को लेकर जबरदस्त उत्साह है, और अब सभी को इसके प्रसारण और समय की जानकारी भी मिल चुकी है।
कब और कहां देखें मुकाबला?
टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा टी20 मुकाबला 2 नवंबर को दोपहर 1:45 बजे से खेला जाएगा। मैच का टॉस 1:15 बजे होगा। फैंस इस रोमांचक मुकाबले को टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर लाइव देख सकते हैं।
डिजिटल दर्शकों के लिए यह मैच जिओसिनेमाज या हॉटस्टार पर स्ट्रीम किया जाएगा। वहीं, जो दर्शक इसे फ्री में देखना चाहते हैं, उनके लिए यह मुकाबला डीडी स्पोर्ट्स चैनल पर उपलब्ध रहेगा। इसके अलावा, कई वेबसाइट्स पर भी यह मैच लाइव स्ट्रीम के रूप में देखा जा सकेगा।
सम्बंधित ख़बरें
सफेद गेंद के राजा की अब लाल गेंद पर नजर… सूर्यकुमार यादव ने जताई टेस्ट क्रिकेट खेलने की दिली ख्वाहिश
आज ही के दिन सचिन तेंदुलकर ने रचा था इतिहास, 2012 में पूरा किया था शतकों का शतक
संजू सैमसन ने केएल राहुल से गले मिलने के लिए तोड़ा लाइन, BCCI अवॉर्ड्स में दिखी खास केमिस्ट्री; देखें VIDEO
‘लगातार तीन बार क्यों नहीं?’ T20 World Cup का खिताब जीतने के बाद सूर्यकुमार यादव की नजरें अब एक नए मुकाम पर
टीम इंडिया के लिए मैच जीतना जरूरी
दूसरे टी20 में भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा था, जिससे सीरीज का रोमांच और बढ़ गया है। अब तीसरा मुकाबला जीतकर टीम इंडिया सीरीज में वापसी करना चाहेगी। कप्तान सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली टीम से इस बार मजबूत प्रदर्शन की उम्मीद है। मेलबर्न टी20 में भारतीय बल्लेबाजी बुरी तरह से फ्लॉप रही थी, जबकि गेंदबाजों ने टीम को मैच में बनाए रखा।
जसप्रीत बुमराह और वरुण चक्रवर्ती ने शानदार गेंदबाजी से प्रभावित किया, वहीं युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने बल्ले से दम दिखाया। हालांकि, कप्तान सूर्यकुमार यादव और विकेटकीपर संजू सैमसन की खराब फॉर्म टीम के लिए चिंता का विषय बनी हुई है। तीसरे मुकाबले में दोनों खिलाड़ियों से बड़ी पारी की उम्मीद रहेगी।
Jasprit Bumrah stunners are back on the menu 😮💨 #AUSvIND pic.twitter.com/EkbdbPZiMH — cricket.com.au (@cricketcomau) November 1, 2025
पिच और परिस्थितियां बल्लेबाजों के अनुकूल
होबार्ट का बेलेरीव ओवल मैदान आमतौर पर बल्लेबाजों के लिए अनुकूल माना जाता है। मौसम विभाग के अनुसार, मैच के दिन बारिश की संभावना बेहद कम है और तापमान करीब 25-26 डिग्री सेल्सियस रहेगा। यानी दर्शक पूरे मैच का लुत्फ बिना किसी रुकावट के उठा पाएंगे।
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग XI
भारत: शुभमन गिल, अभिषेक शर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह।
ये भी पढ़ें: करुण नायर ने ठोका बैक टू बैक शतक, फिर होगी टीम इंडिया में वापसी?
ऑस्ट्रेलिया: मिचेल मार्श (कप्तान), ट्रेविस हेड, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), टिम डेविड, मिचेल ओवेन, मार्कस स्टोइनिस, ग्लेन मैक्सवेल, जेवियर बार्टलेट, नाथन एलिस, मैथ्यू कुहनेमन, सीन एबॉट।
India vs australia 3rd t20i match timings live streaming details
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
HBD Saina Nehwal: बैडमिंटन में भारत का परचम लहराने वाली महिला चैंपियन, ओलंपिक पदक जीत बनीं करोड़ों की प्रेरणा
Mar 17, 2026 | 05:20 AMसस्ती इलेक्ट्रिक SUV लाने की तैयारी, Hyundai की नई EV से मिडिल क्लास होगा खुश
Mar 17, 2026 | 05:04 AMकान से बार-बार गिरते हैं AirPods? जानें क्या है पहनने का सही तरीका, साउंड भी होगा जबरदस्त
Mar 17, 2026 | 03:52 AMAaj Ka Rashifal 17 March 2026: मंगलवार को इन 5 राशियों पर बरसेगी बजरंगबली की कृपा, जानें मेष से मीन तक का हाल
Mar 17, 2026 | 12:05 AMअपने खाने में 2 हरी मिर्च ज़रूर करें शामिल, इसके फ़ायदे जानकर चौंक जाएंगे! Nutritionist की राय तो जानिए
Mar 16, 2026 | 11:22 PMगुड़ी पड़वा के दिन तेल से क्यों करते हैं स्नान? जानिए असली वजह और इसका महत्व
Mar 16, 2026 | 10:13 PMबंगाल में नया सियासी समीकरण, सीपीआई-एमएल ने लेफ्ट फ्रंट से मिलाया हाथ, 10 सीटों पर उतरेंगे उम्मीदवार
Mar 16, 2026 | 10:11 PMवीडियो गैलरी

स्मार्ट मीटर का झटका! दो कमरों के घर का आया 40,000 का बिजली बिल, बेबस बुजुर्ग की आंखों में आए आंसू- VIDEO
Mar 16, 2026 | 10:05 PM
यूपी में ब्राह्मणों की सुरक्षा पर अविमुक्तेश्वरानंद का बेबाक बयान, योगी सरकार और जातिवाद पर कही ये बड़ी बात
Mar 16, 2026 | 09:41 PM
मुरैना में गैस सिलेंडर नहीं मिला तो महिला को आई ‘माता’! बीच सड़क पर किया ऐसा ड्रामा कि सहम गए लोग- VIDEO
Mar 16, 2026 | 09:20 PM
बिहार की राजनीति में बड़ा धमाका! ‘छोटे सरकार’ ने चुनाव न लड़ने का किया ऐलान; अब कौन संभालेगा मोकामा का कमान
Mar 16, 2026 | 09:12 PM
देश तुम्हारे बाप का नहीं…खामेनेई का नाम लेकर PM मोदी पर भड़के ओवैसी, बोले- ईरान की याद तब आई जब…
Mar 16, 2026 | 01:53 PM
थूक जिहाद, वोट जिहाद…मीडिया चैनलों पर भड़के राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी, जमकर लताड़ा
Mar 16, 2026 | 01:37 PM














