- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- India U19 Scored 352 Run Against Zimbabwe In Under 19 World Cup Super Six
Under-19 World Cup के सुपर-6 में विहान मल्होत्रा का शतक, भारत ने जिम्बाब्वे को दिया 353 रनों का बड़ा टारगेट
IND U19 vs ZIM U19: ग्रुप-2 के सुपर सिक्स मुकाबले में भारतीय क्रिकेट टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए विहान मल्होत्रा के शतक की बदौलत जिम्बाब्वे को जीत के लिए 353 रनों का बड़ा टारगेट दिया।
- Written By: उज्जवल सिन्हा

विहान मल्होत्रा (फोटो-सोशल मीडिया)
Zimbabwe U19 vs India U19, 6th Match, Super Six Group 2: आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप के सुपर सिक्स का मुकाबला शुरू हो चुका है। सुपर-6 का छठा मुकाबला भारत और जिम्बाब्वे के बीच खेला जा रहा है। ग्रुप-2 के सुपर सिक्स मुकाबले में भारतीय क्रिकेट टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए विहान मल्होत्रा के शतक की बदौलत जिम्बाब्वे को जीत के लिए 353 रन का लक्ष्य दिया है।
क्वींस स्पोर्ट्स क्लब, बुलावायो में खेले जा रहे छठे मुकाबले में जिम्बाब्वे ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय के सलामी बल्लेबाज आरोन जॉर्ज और वैभव सूर्यवंशी ने तेज शुरुआत दी। दोनों ने पहले विकेट के लिए महज 4.1 ओवर में ही 44 रन जोड़ दिए। हालांकि, 44 के स्कोर पर आरोन जॉर्ज 16 गेंदों में 23 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।
उसके बाद वैभव सूर्यवंशी का साथ देने कप्तान आयुष म्हात्रे क्रीज पर आए। दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 56 रनों की साझेदारी हुई। आयुष म्हात्रे 21 रन बनाकर आउट हो गए। इसी बीच वैभव सूर्यवंशी ने अपना अर्धशतक पूरा किया। लेकिन वो भी 101 के स्कोर पर पवेलियन लौट गए। वैभव ने 30 गेंदों में 52 रन बनाए। उसके बाद वेदांत त्रिवेदी 15 रन बनाकर आउट हो गए।
सम्बंधित ख़बरें
T20 World Cup 2026 के मेगा इवेंट से पहले कितने मैच खेलेगी टीम इंडिया? यहाँ देखें पूरा शेड्यूल
World Cup दहलीज पर, फिर भी बुमराह को ODI सीरीज से रेस्ट? समझिए BCCI के इस सीक्रेट प्लान की इनसाइड स्टोरी
क्रिकेट में बिश्नोई गैंग की एंट्री? टी-20 वर्ल्ड कप मैच फिक्सिंग मामले में आईसीसी की जांच
Afghanistan के खिलाफ टेस्ट मैच में कई नए खिलाड़ियों को मिलेगा मौका, गिल और बुमराह को मिल सकता है आराम
विहान मल्होत्रा और अभिज्ञान कुंडू के बीच शतकीय साझेदारी
यहां से विहान मल्होत्रा और अभिज्ञान कुंडू ने पांचवें विकेट के लिए शतकीय साझेदारी की। इस दौरान दोनों बल्लेबाजों ने अपना अर्धशतक पूरा किया। अभिज्ञान कुंडू 61 रन बनाकर आउट हो गए। वहीं एक छोर पर विहान जमे रहे। अभिज्ञान के बाद कनिष्क चौहान भी 3 रन बनाकर वापस लौट गए। अंत में विहान का अमब्रिश और खिलन पटेल ने दिया। अमब्रिश और विहान के बीच सातवें विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी की। अमब्रिश 21 रन बनाकर आउट हो गए।
यह भी पढ़ें: Under-19 World Cup: सुपर-6 में श्रीलंका ने जीत के साथ किया आगाज, अफगानिस्तान को 4 विकेट से हराया
विहान मल्होत्रा का शतक
अंत में विहान ने खिलन पटेल के साथ मिलकर अपना शतक पूरा किया। विहान ने 107 गेंदों का सामना करते हुए 7 चौके की मदद से नाबाद 109 रन बनाए। वहीं खिलन पटेल 30 रन बनाकर आउट हो गए। भारत ने 50 ओवर में 8 विकेट खोकर 352 रन बनाए। जिम्बाब्वे की तरफ से तातेंडा चिमुगोरो सबसे सफल गेंदबाज रहे। चिमुगोरो ने 8 ओवर में 49 रन देकर 3 विकेट लिए। सिम्बाराशे मुडजेंगरेरे ने 10 ओवर में 51 रन देकर 2 विकेट लिए। पनाशे मजाई को भी 2 विकेट मिले, लेकिन उन्हें 8 ओवर में 86 रन लुटाने पड़े। ध्रुव पटेल को 1 विकेट मिला।
India u19 scored 352 run against zimbabwe in under 19 world cup super six
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Mumbai Operation Khatara Update: BMC ने 10 हजार से ज्यादा स्क्रैप किए, अभियान जारी
Apr 27, 2026 | 11:10 AMराघव चड्ढा के BJP में विलय पर बवाल, मुंबई में AAP नेताओं पर FIR, रुबेन मस्करेन्हास हिरासत में
Apr 27, 2026 | 11:09 AMपीएम मोदी ने खाई झालमुरी तो ममता बनर्जी पहुंचीं सब्जी मंडी, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा VIDEO
Apr 27, 2026 | 11:00 AMपाकिस्तान के बाद अब रूस पहुंचे अब्बास अराघची, पुतिन से करेंगे बंद कमरे में मीटिंग, ट्रंप की बढ़ी टेंशन
Apr 27, 2026 | 10:58 AMFBI मतलब फडणवीस ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन, AC हॉल में छूटे अफसरों के पसीने, जब CM ने खोला फाइलों का कच्चा चिट्ठा
Apr 27, 2026 | 10:57 AMराघव चड्ढा समेत 7 आप सांसदों के बीजेपी में शामिल होने को सभापति की मंजूरी, अब राज्यसभा में BJP के 113 सांसद
Apr 27, 2026 | 10:52 AMMahim Bandra Flyover Project: मुंबई में नया फ्लाईओवर प्रोजेक्ट, 220 करोड़ की योजना से 25 मिनट कम होगा सफर
Apr 27, 2026 | 10:51 AMवीडियो गैलरी

छत्रपति शिवाजी महाराज पर बयान से मचे बवाल पर बागेश्वर बाबा ने मांगी माफी, देखें VIDEO
Apr 26, 2026 | 10:48 PM
क्रिप्टो करेंसी के ‘काले खेल’ में नपे तीन वर्दीधारी; इंदौर के 3 पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज
Apr 26, 2026 | 10:28 PM
Asaduddin Owaisi: क्या 18 करोड़ मुसलमानों से नाइंसाफी कर बनेगा ‘विकसित भारत’? ओवैसी ने मोदी सरकार को ललकारा!
Apr 26, 2026 | 10:07 PM
AIMIM नेता सैयदा फलक के बिगड़े बोल, PM मोदी और अमित शाह पर अभद्र टिप्पणी; योगी आदित्यनाथ को बंदर कहा- VIDEO
Apr 26, 2026 | 10:00 PM
बीकॉम में हुआ फेल, फिर भी बन गया सरकारी बाबू! खण्डवा के मोहन काजले के फर्जीवाड़े पर कोर्ट का बड़ा फैसला- VIDEO
Apr 26, 2026 | 09:58 PM
बंगाल चुनाव 2026: कोलकाता की जनता के बीच पहुंंचा ‘नवभारत’, जानें ममता के गढ़ में क्या है चुनावी मिजाज- VIDEO
Apr 26, 2026 | 09:54 PM














