-
शुक्र, 10 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- India A Squad For England Tour Likely By May 13
इंग्लैंड दौरे के लिए इस दिन होगा इंडिया ए टीम का ऐलान, IPL के चलते BCCI की बढ़ सकती है माथापच्ची
- Written By: उज्जवल सिन्हा
इंग्लैंड में इंडिया ए को दो अनाधिकारिक टेस्ट मैच के साथ इंट्रा स्क्वाड मैच भी खेलना है। भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव के चलते आईपीएल को एक सप्ताह स्थगित कर दिया गया है। ऐसे में बीसीसीआई की परेशानी बढ़ गई है।

इंडिया ए (फोटो-सोशल मीडिया)
स्पोर्ट्स डेस्क: भारतीय टीम को इंग्लैंड में पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है। वहीं भारत ए को भी इंग्लैंड का दौरा करना है। भारत ए को इंग्लैंड लॉयंस के साथ दो अनाधिकारिक टेस्ट खेलने हैं। उसके बाद भारत की सीनियर टीम के साथ इंट्रा स्क्वाड मुकाबला खेला जाएगा। भारत ए और इंग्लैंड लॉयंस की सीरीज 30 मई से शुरू होनी थी, लेकिन अब यह कार्यक्रम कुछ दिन आगे बढ़ सकता है।
भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के चलते आईपीएल को एक सप्ताह तक स्थगित कर दिया गया है। ऐसे में जब तक बीसीसीआई जल्द ही नया शेड्यूल जारी करेगा। अभी इस टूर्नामेंट में 16 मैच और खेले जाने हैं। अब बीसीसीआई इस टूर्नामेंट को 16 या 17 से फिर से शुरू कर सकती है।
13 मई को होगा टीम का ऐलान
इस दौरान बीसीसीआई भारत ए टीम का ऐलान भी करेगी। खबरों की मानें तो भारत ए के लिए टीम का ऐलान 13 मई को किया जाएगा। इस टीम का चयन पहले ही किया जा चुका है। 6 मई को हुए बैठक में चयनकर्ताओं ने भारत ए टीम को अंतिम रूप दे दिया है। भारत ए का नेतृत्व अभिमन्यु ईश्वरन करेंगे।
सम्बंधित ख़बरें
IND vs ENG: 17वें ओवर का वो ‘ब्लंडर’, जिसने भारत के हाथ से छीनी जीत; श्रेयस अय्यर ने बताया हार का असली कारण
ओल्ड ट्रैफर्ड में आया जैकब बेथेल का तूफान! इंग्लैंड ने भारत को 4 विकेट से रौंदा, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त
IND vs ENG 2nd T20: भारत ने इंग्लैंड को दिया 191 रनों का लक्ष्य, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा की तूफानी बल्लेबाजी
बारिश में धूल गया इंडिया vs इंग्लैंड T20 सीरीज का पहला मुकाबला, अभिषेक-अय्यर की मेहनत पर फिरा पानी!
चयनकर्ताओं ने चुन ली है भारत ए की टीम
6 मई को मुंबई के क्रिकेट सेंटर में चयनकर्ताओं की एक बैठक हुई थी, और चयनकर्ताओं ने उस दिन भारत ए टीम को अंतिम रूप दे दिया होगा। हालांकि इस टीम में कुछ बदलाव देखने को मिल सकता है। क्योंकि आईपीएल एक सप्ताह के लिए स्थगित हो गया है। ऐसे में चयनकर्ता कुछ बदलाव के बारे में विचार कर सकते हैं। क्योंकि अधिकतर खिलाड़ी आईपीएल खेल रहे हैं। ऐसे में जो खिलाड़ी उपलब्ध होंगे, उन्हें भी मौका दिया जा सकता है।
ऐसी हो सकती है भारत ए की टीम
अभिमन्यु ईश्वरन की कप्तानी में ही टीम की घोषणा की जाएगी। वहीं इस टीम करुण नायर को भी शामिल किया जाएगा। इसके बाद तनुष कोटियन, बाबा इंद्रजीत, आकाश दीप, ध्रुव जुरेल, नीतीश रेड्डी भी अपना जगह बनाने में कामयाब रहेंगे। वहीं इसके अलावा मुकेश कुमार, यश दयाल और खलील अहमद के नाम को लेकर भी चर्चा चल रही है। जबकि इशान किशन और श्रेयस अय्यर के बारे को कई खबर नहीं आई है। दोनों को भारतीय टेस्ट टीम से बाहर हुए एक साल से ज्यादा हो गए हैं।
India a squad for england tour likely by may 13
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 10 July 2026: कर्क और मकर समेत इन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, जानें शुक्रवार का राशिफल
Jul 10, 2026 | 12:10 AMशाजापुर: ‘जूते-चप्पल छोड़ने की जरूरत नहीं, सरकार देगी 17 सड़कें’, विधायक की जिद पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान
Jul 09, 2026 | 11:35 PMHariyali Amavasya: हरियाली अमावस्या 2026: सावन की सबसे पुण्यदायी अमावस्या कब है? जानिए सही तिथि, शुभ समय
Jul 09, 2026 | 11:25 PMMP वक्फ बोर्ड पुनर्गठन विवाद: काजी मोहम्मद मआज खान ने दिया इस्तीफा, गैर-मुस्लिम सदस्यों की नियुक्ति से नाराज
Jul 09, 2026 | 11:21 PMयोगिनी एकादशी 2026: श्रीहरि को चढ़ा दें ये दिव्य भोग, खुल सकते हैं सुख-समृद्धि और सौभाग्य के बंद द्वार
Jul 09, 2026 | 11:08 PMस्कूलों से लेकर लाइब्रेरी तक…, कश्मीर में राष्ट्रविरोधी कंटेंट पर कसा शिकंजा; DSEK ने दिया जांच का निर्देश
Jul 09, 2026 | 11:07 PMआर्चर का ब्रह्मास्त्र फिर चला, वैभव सूर्यवंशी लगातार तीसरे मैच में सस्ते में आउट, देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 11:07 PMवीडियो गैलरी

मेरठ IPS थप्पड़ कांड: पुलिस वैन में बंद शख्स को सरेआम पीटा, बेइज्जती पर खुदकुशी की कोशिश, VIDEO वायरल
Jul 09, 2026 | 10:05 PM
UP सियासत में तख्तापलट! अखिलेश यादव का ‘ब्राह्मण कार्ड’ उड़ाएगा BJP की नींद? देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 09:30 PM
सांसद के सामने ही सपा नेताओं में चले लात-घूंसे! आगरा में बीच सड़क पर हुई जूतम पैजार; VIDEO वायरल
Jul 09, 2026 | 09:15 PM
गाड़ी में पेट्रोल नहीं, पानी मिला था… गडकरी ने बिना नाम लिए मनीष कश्यप पर बोला तीखा हमला
Jul 09, 2026 | 02:38 PM
कौन थीं ललिता गौतम, जिनकी हत्या पर एक हुआ दलित समाज, मेरठ में विरोध प्रदर्शन कर मचा बवाल, देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 01:10 PM
Agra School Teacher: स्कूल में नशे में मिला शिक्षक, VIDEO वायरल होते ही BSA का बड़ा एक्शन
Jul 08, 2026 | 10:46 PM














