Women's Asia Cup Rising Stars के सेमीफाइनल में पहुंची भारत 'ए' की टीम, नेपाल को 7 विकेट से हराया

NEP Women vs IND-A Women: भारत ए महिला टीम ने नेपाल को 7 विकेट से हराकर विमेंस एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 के सेमीफाइनल में जगह बनाई। तनुजा कंवर और दिनेश वृंदा जीत की नायिका रहीं।
Women's Asia Cup Rising Stars 2026
राधा यादव (फोटो-सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Women's Asia Cup Rising Stars 2026: विमेंस एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 में भारतीय ए महिला टीम सेमीफाइनल में पहुंच गई है। भारत ए की टीम ने नेपाल को 7 विकेट से हराकर सेमीफाइनल का टिकट पक्का किया। यूएई से हारने के बाद भारतीय टीम ने वापसी करते हुए पाकिस्तान ए को हराया और उसके बाद अब नेपाल को हराकर ग्रुप ए में टॉप पर पहुंच गई है।

बैंकॉक में खेले जा गए विमेंस एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 के 9वें मुकाबले में भारत ए ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। गेंदबाजी करने उतरी भारत ए की टीम ने नेपाल को 18 ओवर में सिर्फ 78 रन पर समेट दिया। न्यूजीलैंड की शुरुआत ज्यादा अच्छी नहीं रही। बिंदु रावल 11 रन बनाकर 23 के स्कोर पर आउट हो गई। उसके बाद समजना खड़का 22 रन बनाकर आउट हो गई। नेपाल ने दूसरा विकेट 38 के स्कोर पर गंवा दिया।

तनुजा कंवर और मिन्नु मणि की घातक गेंदबाजी

दो विकेट गंवाने के बाद पूजा महतो 10 रन और रुबि पोद्दार 12 रन बनाकर आउट हो गई। अंत में कविता जोशी ने 12 रनों का योगदान दिया। नेपाल के लिए इन बैटरों के अलावा कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा पार नहीं कर सका। भारत ए के लिए गेंदबाजी करते हुए बाएं हाथ की स्पिनर तनुजा कंवर ने 12 रन देकर 4 विकेट झटके, जबकि मिन्नू मणि ने 8 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किए। राधा यादव ने भी 17 रन देकर 2 विकेट लेकर टीम की जीत में अहम योगदान दिया।

8 ओवर के अंदर जीती भारत ए की टीम

79 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ए ने महज 7.5 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 82 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। दिनेश वृंदा ने 18 गेंदों पर नाबाद 39 रन की तूफानी पारी खेली, जिसमें 9 चौके शामिल थे। उनकी आक्रामक बल्लेबाजी की बदौलत भारत ने लगभग 12 ओवर शेष रहते जीत दर्ज कर ली।

पाकिस्तान और यूएई में होगा टक्कर

अब ग्रुप ए से सेमीफाइनल में पहुंचने वाली दूसरी टीम का फैसला यूएई और पाकिस्तान ए के बीच मुकाबले के बाद होगा। यूएई के फिलहाल चार अंक हैं। यदि पाकिस्तान जीतता है तो दोनों टीमों के चार-चार अंक हो जाएंगे और नेट रन रेट के आधार पर सेमीफाइनल की तस्वीर साफ होगी। वहीं, यूएई की जीत की स्थिति में वह छह अंकों के साथ ग्रुप में शीर्ष पर पहुंच जाएगा और भारत दूसरे स्थान पर खिसक जाएगा।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com