- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Icc Releases New Rule For Concussion And Wide Know About It
कन्कशन से लेकर बाइड और बाउंड्री कैच तक, ICC ने इन नियमों में किया बड़ा बदलाव
आईसीसी ने क्रिकेट में नए नियम लागू किए हैं, जिनमें कनकशन पर 7 दिन का ब्रेक, वाइड बॉल की नई परिभाषा, बाउंड्री कैच और घायल खिलाड़ी की जगह बदलाव की अनुमति शामिल है।
- Written By: उज्जवल सिन्हा

आईसीसी (फोटो- सोशल मीडिया)
दुबई: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने शुक्रवार को क्रिकेट के सभी प्रारूपों (टेस्ट, वनडे और टी20) के लिए कुछ अहम नए नियमों की घोषणा की है। इन नियमों का मकसद खिलाड़ियों की सुरक्षा बढ़ाना और खेल को और ज्यादा संतुलित बनाना है। अब अगर किसी खिलाड़ी को मैच के दौरान सिर पर चोट (कन्कशन) लगती है, तो वह खिलाड़ी तुरंत ठीक होकर भी कम से कम 7 दिन तक मैदान पर नहीं लौट सकेगा।
यह नियम खिलाड़ियों की सुरक्षा और सेहत को ध्यान में रखकर बनाया गया है। यह फैसला आईसीसी की चिकित्सा सलाहकार समिति की सिफारिश पर लिया गया है। इसके अलावा सीमित ओवरों के क्रिकेट में वाइड गेंद के नए नियम का ट्रायल और बाउंड्री पर कैच के संबंध में बदलाव शामिल हैं।
आईसीसी ने अपनी वेबसाइट पर कहा कि टेस्ट के लिए नए नियम 2025-2027 डब्ल्यूटीसी चक्र से लागू होंगे। जिसकी शुरुआत श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच गॉल में पहले टेस्ट के साथ हुई थी। इन दोनों देशों के बीच आगामी सीमित ओवरों की सीरीज वनडे और टी20 अंतरराष्ट्रीय के लिए नए खेलने के नियमों की शुरूआत करेगी। श्रीलंका और बांग्लादेश दो जुलाई से तीन मैच की एकदिवसीय श्रृंखला खेलेंगे जिसके बाद 10 जुलाई से तीन मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज शुरू होगी।
सम्बंधित ख़बरें
T20 World Cup में विल जैक्स ने रचा इतिहास, ऐसा कारनामा करने वाले दुनिया के…
T20 World Cup Super-8: साउथ अफ्रीका ने जीता टॉस, भारत इन खिलाड़ियों के साथ उतरा मैदान में; देखें प्लेइंग-11
वैभव सूर्यवंशी ने फिर मचाई धूम, पूर्व BCA अध्यक्ष ने की जमकर तारीफ…तो नीतीश कुमार ने कर दी 50 लाख की बारिश
T20 World Cup: सुपर-8 में जिम्बाब्वे करेगा उलटफेर? जानिए वेस्टइंडीज के खिलाफ कैसा रहा है रिकॉर्ड
कन्कशन के लिए बदला नियम
‘कन्कशन’ (सिर पर चोट) प्रोटोकॉल के संदर्भ में आईसीसी ने कहा कि इसमें दो बदलाव किए गए हैं। पहला तो टीमों को अब हर मैच के लिए ‘कनकशन’ स्थानापन्न खिलाड़ी को नामांकित करना होगा। आईसीसी ने साथ ही घोषणा करते हुए कहा कि किसी भी खिलाड़ी को ‘कनकशन’ होने की स्थिति में न्यूनतम सात दिन तक खेल से बाहर (स्टैंड डाउन) रहना होगा।
ICC ने स्लो ओवर रेट से निपटने के लिए लागू किया ये नियम, अंपायर्स को मिली और ताकत
आईसीसी ने कहा कि मैच के दौरान कनकशन होने की स्थिति में खिलाड़ी को खेलने के लिए वापस आने से पहले कम से कम सात दिन की न्यूनतम ‘स्टैंड डाउन’ अवधि का पालन करना होगा। यह बदलाव आईसीसी की चिकित्सा सलाहकार समिति की सिफारिश के बाद किया गया ताकि खिलाड़ियों की सुरक्षा और भलाई का ध्यान रखा जाए।
नए नियमों का ट्रायल अक्टूबर से
आईसीसी ने कहा कि पूर्ण सदस्यों देशों द्वारा इन दोनों नए नियमों का ट्रायल अक्टूबर 2025 से शुरू होकर छह महीने तक किया जाएगा। इसमें वनडे और टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों के लिए एक नया ‘वाइड-बॉल’ नियम भी शामिल है जिसे गेंदबाज की मदद के लिए लाया जा रहा है। ट्रायल में गेंद डालते समय बल्लेबाज के पैरों की स्थिति को अब वाइड गेंद के लिए ‘संदर्भ बिंदु’ (रेफरेंस प्वाइंट) के रूप में इस्तेमाल किया जाएगा, भले ही बल्लेबाज बाद में ऑफ साइड की ओर मुड़ जाए।
अब बल्लेबाजों का क्या होगा! ICC ने टी20 क्रिकेट में लागू कर दिया ये नियम
आईसीसी ने कहा कि कोई भी लेग साइड वाली गेंद जो बल्लेबाज के पैरों के पीछे से होकर जाती है और लाइन से बाहर होती है, उसे भी वाइड कहा जा सकता है। इस बदलाव का मकसद गेंदबाजों को थोड़ी और राहत देना है, खासकर जब बल्लेबाज क्रीज़ में इधर-उधर घूमते हैं।
फर्स्ट क्लास क्रिकेट में लागू होंगे ये रूल
एक और नियम का ट्रायल घरेलू प्रथम श्रेणी क्रिकट में किया जाना है जिसमें टीमें अंतिम एकादश में चुने के बाद किसी खिलाड़ी के गंभीर रूप से चोटिल होने के बाद उसकी जगह किसी अन्य खिलाड़ी को शामिल कर सकती हैं। आईसीसी ने कहा कि मैच शुरू होने के बाद किसी भी समय (किसी भी मैच पूर्व अभ्यास सहित) अगर खेल के मैदान पर कोई खिलाड़ी गंभीर रूप से चोटिल हो जाता है तो मैच के बचे हुए हिस्से में खेलने के लिए उसके समान किसी भी खिलाड़ी द्वारा उसे बदला जा सकता है।
Icc releases new rule for concussion and wide know about it
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
ऑपरेशन मुस्कान: आश्रय गृह से 4 बच्चे फरार, पुलिस ने रेस्क्यू कर नानावली के सुधार गृह में कराया था दाखिल
Feb 22, 2026 | 09:26 PMअकोला में किसानों और दूध उत्पादकों को योजनाओं का लाभ दिलाने जिलाधिकारी कार्यालय में होगी अहम बैठक
Feb 22, 2026 | 09:22 PMकौन है देवजी उर्फ तिरुपति…क्यों इस पर एक करोड़ रुपए का था इनाम? तेलंगाना में अब रहेगी शांति!
Feb 22, 2026 | 09:21 PMबांद्रा टर्मिनस पर आरपीएफ का ‘ऑपरेशन नार्कोस’, अवध एक्सप्रेस से जब्त किया 13.83 करोड़ का चरस
Feb 22, 2026 | 09:13 PMठाणे-घोडबंदर सड़क चौड़ीकरण पर अनिश्चितता, जिम्मेदारी फिर पीडब्ल्यूडी को सौंपने का निर्णय
Feb 22, 2026 | 09:00 PMमहाराष्ट्र के तकनीकी शिक्षकों को बड़ी सौगात: CAS के तहत पदोन्नति का मार्ग साफ, PG-PhD की अनिवार्यता खत्म
Feb 22, 2026 | 08:59 PMIND vs SA 1st Inning Highlight: साउथ अफ्रीका ने भारत के सामने खड़ा किया 188 रन का लक्ष्य, मिलर ने ठोकी फिफ्टी
Feb 22, 2026 | 08:57 PMवीडियो गैलरी

रीवा में पोस्टर वार: ‘ब्रेनलेस और स्टुपिडिटी’ शब्दों से BJP ने कांग्रेस को घेरा; राहुल गांधी पर सीधा हमला
Feb 22, 2026 | 01:07 PM
BHU में ठांय-ठांय, बिरला हॉस्टल के पास छात्र गुटों में भिड़ंत; उठी चीफ प्रॉक्टर के इस्तीफे की मांग
Feb 22, 2026 | 12:54 PM
मां के प्यार को तरसा नन्हा बंदर: खिलौने को बनाया सहारा, जापान के ‘पंच’ की रुला देने वाली कहानी हुई वायरल
Feb 21, 2026 | 08:32 PM
AI Summit 2026: दिल्ली की सड़कों पर पैदल चलने को मजबूर विदेशी मेहमान, अव्यवस्था देख बोले- ‘तभी टैलेंट देश…’
Feb 21, 2026 | 08:23 PM
हाथरस के इस पिता को सलाम! दिव्यांग बेटी के सपनों के लिए अपनी पीठ को बनाया कंधा, देखें यह वायरल VIDEO
Feb 21, 2026 | 03:35 PM
ग्रेटर नोएडा के रयान स्कूल में शर्मनाक लापरवाही! 1 घंटे तक बाथरूम में बंद रही छात्रा, उल्टा लिखवाया माफीनामा
Feb 21, 2026 | 03:29 PM














