-
बुध, 29 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Icc Made New Rule For T20 Powerplay
अब बल्लेबाजों का क्या होगा! ICC ने टी20 क्रिकेट में लागू कर दिया ये नियम
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने टी20 फॉर्मेट के लिए नया नियम लागू किया है। ये नियम पावरप्ले को लेकर है। अब मैच में ओवर्स की कटौती के हिसाब से पावरप्ले कैसे लागू होगा, इनके लिए नए रूल बनाए गए हैं।

आईसीसी ने टी20 में पावरप्ले के लिए लागू किया नया नियम (फोटो- सोशल मीडिया)
इंटरनेशनल क्रिकेट काउंलिस (ICC) में पिछले कुछ समय के क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में बदलाव को लेकर चर्चाओं का जोर था। अब खबर आ रही है कि आईसीसी ने टी20 इंटरनेशनल में पावरप्ले को लेकर एक नए नियम का ऐलान किया है। ये नया नियम उस स्थिति में लागू किया जाएगा, जब मुकाबले में ओवर कम किए जाएंगे।
इसमें बल्लेबाजी करने वाली टीम के ओवर कम होने पर पावरप्ले के ओवर कम कर दिए जाएंगे। आमतौर पर 20 ओवर के टी20 मुकाबले में 6 ओवर का पावरप्ले होता है। यदि बारिश या किसी अन्य कारण से मुकाबले के ओवर्स में कटौती होती है, तो फिर ऐसे में पावरप्ले के ओवर या गेंद की संख्या कम की जाएगी।
आईसीसी के नए नियम के तहत यदि कोई टी20 मुकाबला 19 ओवर का होता है, तो फिर ऐसी स्थिति में पावरप्ले के ओवर्स 5.4 किया जाएगा। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल की तरफ से हर ओवर के हिसाब से पावरप्ले के ओवर्स की संख्या निर्धारित करने का फैसला किया गया है।
सम्बंधित ख़बरें
SL vs IND: 15 अगस्त से भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज का आगाज, जानिए WTC पॉइंट्स टेबल और ICC रैंकिंग का पूरा गणित
2027 World Cup से पहले वैभव सूर्यवंशी को मिले टीम इंडिया में मौका? पूर्व चयनकर्ता ने BCCI से की बड़ी मांग
KKR ने फिर थामा रयान टेन डोशेट का हाथ, टीम इंडिया छोड़ने के बाद मिली बड़ी जिम्मेदारी
भारतीय स्टार ओपनर प्रतिका रावल इंग्लैंड में खेलेंगी काउंटी क्रिकेट, Warwickshire Women से किया करार
पहले नियम था कि यदि कोई टीम 8 ओवर बल्लेबाजी कर रही है तो ऐसी स्थिति में 2 ओवर का पावरप्ले किया जाता था। वहीं, 9 ओवर के खेल में 3 ओवर का पावरप्ले होता था।
पावरप्ले के लिए ICC का नया नियम
| ओवर की संख्या | पावरप्ले ओवर्स का नियम |
|---|---|
| 5 ओवर | 1.3 |
| 6 ओवर | 1.5 |
| 7 ओवर | 2.1 |
| 8 ओवर | 2.2 |
| 9 ओवर | 2.4 |
| 10 ओवर | 3 |
| 11 ओवर | 3.2 |
| 12 ओवर | 3.4 |
| 13 ओवर | 3.5 |
| 14 ओवर | 4.1 |
| 15 ओवर | 4.3 |
| 16 ओवर | 4.5 |
| 17 ओवर | 5.1 |
| 18 ओवर | 5.2 |
| 19 ओवर | 5.4 |
आईसीसी ने टी20 इंटरनेशनल के लिए ये नया नियम बनाकर इसे लागू किया है। ये नियम इंग्लैंड में खेली जाने वाली घरेलू टी20 टूर्नामेंट टी20 ब्लास्ट में पिछले कई सालों से प्रयोग किया जा रहा है। हो सकता है कि आईसीसी ने इसी नियम को ध्यान में रखते हुए टी20 इंटरनेशनल के लिए ये रूप बनाया हो।
AUS vs WI: बारबाडोस में तेज गेंदबाजों का कहर, दो दिन में गिर गए दो दर्जन विकेट
आईसीसी के इस नियम के तहत जब भी पावरप्ले खत्म होगा, उस वक्त फील्ड अंपायर फील्डिंग कर रही टीम को इशारा देकर समझा देगा। ऐसे में उस टीम के कप्तान को समझ में आ जाएगा कि अब पावरप्ले खत्म हो चुका है।
Icc made new rule for t20 powerplay
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Birthday Horoscope: आज जन्मे जातकों को बढ़ेगा सौभाग्य, रिश्ते होंगे मजबूत, साल के अंत में धन लाभ के योग
Jul 29, 2026 | 09:55 PMबॉलीवुड एक्ट्रेस कीर्ति कुल्हारी का क्रेडिट कार्ड हैक, मिनटों में खाते से उड़े ₹2.43 लाख; पुलिस में मामला दर्ज
Jul 29, 2026 | 09:55 PMजबलपुर में ताश के पत्तों की तरह भरभराकर गिरी 60 साल पुरानी इमारत, 7 मजदूरों ने भागकर बचाई जान; VIDEO वायरल
Jul 29, 2026 | 09:51 PMKamika Ekadashi 2026: कामिका एकादशी पर ऐसे करें पूजा, खुलेगा सौभाग्य का द्वार, जानें तिथि और शुभ मुहूर्त
Jul 29, 2026 | 09:50 PMभोपाल किसान आंदोलन का असर! 2 से 3 किलोमीटर पैदल चलने को मजबूर हुए छात्र, राजधानी में मचा हड़कंप, देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:46 PMअपराध होने का इंतजार कर रही सरकार? एंटी पेपर लीक बिल पर CJP का बया बयान, पैलेट गन मामले पर भी मांगा जवाब
Jul 29, 2026 | 09:45 PMअंधेरी वेस्ट मेट्रो स्टेशन पर बनेगा कैप्सूल होटल, यात्रियों को मिलेगी स्लीप पॉड्स में आराम की नींद
Jul 29, 2026 | 09:43 PMवीडियो गैलरी

काशी में टूटी मजहब की दीवारें, गुरु पूर्णिमा पर मुस्लिम समाज ने आरती उतारकर गुरु दीक्षा ली; देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:34 PM
गटर छाप हरकतों को नॉर्मलाइज नहीं होने दूंगी…प्रदर्शनकारियों की अश्लील हरकतों पर कंगना रनौत की दो टूक- VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:21 PM
बारिश में डूबा नागपुर का ‘रामजी श्यामजी पोहावाला’! दुकान का बुरा हाल, देखें Ground Report
Jul 29, 2026 | 09:14 PM
राज्यसभा में तिरंगे को लेकर संजय सिंह का बड़ा हमला; RSS पर लगाए ऐसे गंभीर आरोप कि मच गया हड़कंप, देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 07:14 PM
भोपाल में फूटा किसानों का भयंकर गुस्सा; पुलिस और प्रशासन के उड़े होश, नेताओं की एंट्री पर लगा बैन? देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 06:54 PM
लोकसभा में डॉ. श्रीकांत शिंदे का बड़ा बयान, नीट परीक्षा प्रणाली में बताए बड़े सुधार-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:45 PM














