- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Icc Rankings Hardik Pandya Retains Top All Rounder Spot In T20is
ICC Rankings: हार्दिक पांड्या ने टी20आई में जमाई धाक, नंबर-1 का स्थान रखा बरकरार; अभिषेक और वरुण भी चमके
आईसीसी ने आज बुधवार को ताजा रैंकिंग जारी कर दी है। आईपीएल शुरू होने के बाद जारी हुई आईसीसी रैंकिंग में हार्दिक पांड्या ने टी20 आई में ऑलराउंडरों की सूची में शीर्ष स्थान बरकरार रखा है।
- Written By: उज्जवल सिन्हा

हार्दिक पांड्या (फोटो-सोशल मीडिया)
स्पोर्ट्स डेस्क: आईसीसी ने आज बुधवार को ताजा रैंकिंग जारी कर दी है। आईपीएल के दौरान भारतीय टीम अभी कोई टी20आई मैच नहीं खेलेगा। आईपीएल शुरू होने के बाद जारी हुई आईसीसी रैंकिंग में हार्दिक पांड्या ने टी20 आई में ऑलराउंडरों की सूची में शीर्ष स्थान बरकरार रखा है।
इसके अलावा अभिषेक शर्मा टी20 में बल्लेबाजों की रैंकिंग में दूसरे पायदान पर बने हुए हैं। वहीं वरुण चक्रवर्ती टी20 आई के गेंदबाजी में दूसरे स्थान पर बरकरार हैं। इस समय भारतीय टीम के खिलाड़ी आईपीएल में अलग-अलग टीमों से खेल रहे हैं। अभिषेक शर्मा सनराइजर्स हैदराबाद, वरुण चक्रवर्ती कोलकाता नाइट राइडर्स और हार्दिक पांड्या मुंबई इंडियंस के लिए खेल रहे हैं।
न्यूजीलैंड के जैकब डफी ने लगाई छलांग
इसके अलावा न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच इंटरनेशनल क्रिकेट में पांच मैचों का टी20 सीरीज खेला गया। जिसमें न्यूजीलैंड के जैकब डफी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए टी20 आई में गेंदबाजों की लिस्ट में पहली बार शीर्ष पांच में जगह बनाई है। उन्होंने माउंट माउंगानुई में शानदार चार विकेट लिए, जिससे उन्हें ताजा रैंकिंग में और ऊपर आने में मदद मिली। उनके योगदान ने न्यूजीलैंड की पाकिस्तान पर 115 रन की शानदार जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। न्यूजीलैंड की टीम ने पाकिस्तान को 4-1 से हराया।
सम्बंधित ख़बरें
साउथ अफ्रीका के खिलाफ हार के लिए भारत के बल्लेबाज जिम्मेदार, इस विश्व कप में सामने आया ओपनर्स का घटिया रिकॉर्ड
रिश्ता टूटा पर प्यार नहीं…हार्दिक ने नताशा और अगस्त्य को दिया 4 करोड़ का सरप्राइज, गिफ्ट में दी आलीशान गाड़ी
इरफान पठान ने अभिषेक शर्मा की खराब फॉर्म पर दिया बयान, बताया कैसे खत्म होगा ये बुरा दौर
T20 World Cup: सुपर-8 में जिम्बाब्वे करेगा उलटफेर? जानिए वेस्टइंडीज के खिलाफ कैसा रहा है रिकॉर्ड
न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों की भी रैंकिंग सुधरी
न्यूजीलैंड के कई बल्लेबाजों ने भी पाकिस्तान सीरीज में अपने प्रदर्शन के बाद महत्वपूर्ण सुधार किया है। जिसमें फिन ऐलन शामिल हैं। ऐलन ने 20 गेंदों में 50 रन बनाए और 16वें स्थान पर पहुंच गए, जबकि मार्क चैपमैन ने ऑकलैंड में 94 रनों की शानदार पारी खेलकर 51वें से 41वें स्थान पर 10 पायदान की छलांग लगाई।
खेल जगत से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
पाकिस्तान के हसन नवाज ने किया प्रभावित
पाकिस्तान के लिए युवा बल्लेबाज हसन नवाज ने बड़ा प्रभाव डाला। ऑकलैंड में नाबाद 105 रनों की पारी के बाद वे 77वें स्थान पर पहुंच गए हैं। रैंकिंग अपडेट में हाल ही में विंडहोक में नामीबिया और कनाडा के बीच संपन्न पांच मैचों की टी20 सीरीज को भी ध्यान में रखा गया है, जहां मेजबान टीम ने 5-0 से सीरीज में क्लीन स्वीप किया।
Icc rankings hardik pandya retains top all rounder spot in t20is
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 23 February: सोमवार को मेष और धनु राशि वालों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल!
Feb 23, 2026 | 12:05 AMसाउथ अफ्रीका ने Team India को दिखाया आईना, आसानी से जीता सुपर-8 का मैच, ‘मैन इन ब्लू’ की हार का कौन जिम्मेदार?
Feb 22, 2026 | 11:47 PMसाउथ अफ्रीका के खिलाफ हार के लिए भारत के बल्लेबाज जिम्मेदार, इस विश्व कप में सामने आया ओपनर्स का घटिया रिकॉर्ड
Feb 22, 2026 | 11:26 PMIND vs SA: अहमदाबाद में टीम इंडिया की शर्मनाक हार, साउथ अफ्रीका ने 76 रन के बड़े अंतर से जीता मुकाबला
Feb 22, 2026 | 10:37 PMएडेन मार्करम के लिए ‘काल’ बने अर्शदीप सिंह! टी20 वर्ल्ड कप में भी नहीं चला बल्ला, बनाया 7वीं बार शिकार
Feb 22, 2026 | 10:19 PMशादी के मंडप से सीधे परीक्षा केंद्र पहुंची 10वीं की छात्रा, वीडियो वायरल
Feb 22, 2026 | 10:14 PMराज्यसभा पर उद्धव ठाकरे का बड़ा दांव, शरद पवार किनारे, कांग्रेस से सीधी बात
Feb 22, 2026 | 10:04 PMवीडियो गैलरी

रीवा में पोस्टर वार: ‘ब्रेनलेस और स्टुपिडिटी’ शब्दों से BJP ने कांग्रेस को घेरा; राहुल गांधी पर सीधा हमला
Feb 22, 2026 | 01:07 PM
BHU में ठांय-ठांय, बिरला हॉस्टल के पास छात्र गुटों में भिड़ंत; उठी चीफ प्रॉक्टर के इस्तीफे की मांग
Feb 22, 2026 | 12:54 PM
मां के प्यार को तरसा नन्हा बंदर: खिलौने को बनाया सहारा, जापान के ‘पंच’ की रुला देने वाली कहानी हुई वायरल
Feb 21, 2026 | 08:32 PM
AI Summit 2026: दिल्ली की सड़कों पर पैदल चलने को मजबूर विदेशी मेहमान, अव्यवस्था देख बोले- ‘तभी टैलेंट देश…’
Feb 21, 2026 | 08:23 PM
हाथरस के इस पिता को सलाम! दिव्यांग बेटी के सपनों के लिए अपनी पीठ को बनाया कंधा, देखें यह वायरल VIDEO
Feb 21, 2026 | 03:35 PM
ग्रेटर नोएडा के रयान स्कूल में शर्मनाक लापरवाही! 1 घंटे तक बाथरूम में बंद रही छात्रा, उल्टा लिखवाया माफीनामा
Feb 21, 2026 | 03:29 PM













