क्या हार्दिक पांड्या ने माहिका शर्मा के साथ की सगाई? VIDEO के जरिए सामने आई सच्चाई

Hardik and Mahika Engagement: हार्दिक पांड्या ने माहिका शर्मा के साथ सगाई कर ली है। वीडियो में दोनों पूजा करते नजर आए। हाल ही में माहिका की अंगूठी ने सगाई की चर्चा को बढ़ावा दिया।
क्या हार्दिक पांड्या ने माहिका शर्मा के साथ की सगाई? VIDEO के जरिए सामने आई सच्चाई
हार्दिक पांड्या और माहिका शर्मा (फोटो-सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Hardik Pandya and Mahika Sharma Engagement: भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पांड्या अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं। हार्दिक पांड्या का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में हार्दिक पांड्या और उनकी कथित गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा एक साथ बैठे नजर आ रहे हैं, जबकि उनके चार पंडितों द्वारा पूजा की जा रही है। इसे सगाई का समारोह माना जा रहा है।

वीडियो को माई वडोदरा नामक एक एक्स अकाउंट से पोस्ट किया गया है, जो अब वायरल हो चुका है। इससे पहले भी माहिका शर्मा की उंगली में एक हीरे की अंगूठी देखी गई थी, जिसके बाद सगाई की अफवाहें उड़ने लगी थीं, लेकिन उस समय पांड्या और माहिका ने इन चर्चाओं को खारिज कर दिया था।

कुछ महीनों से एक साथ नजर आ रहे हैं पांड्या और माहिका

हार्दिक पांड्या और माहिका शर्मा पिछले कुछ महीनों से साथ नजर आ रहे हैं। दोनों को पहली बार मुंबई एयरपोर्ट पर एक साथ स्पॉट किया गया था और उसके बाद दोनों को एक लंबी छुट्टी पर जाते हुए भी देखा गया था। सोशल मीडिया पर पांड्या और माहिका ने एक-दूसरे के साथ कई फोटो और वीडियो पोस्ट किए, जिनसे उनके रिश्ते का खुलासा हुआ।

इस दौरान पांड्या और माहिका ने एक-दूसरे के साथ अपनी तस्वीरों और वीडियो के जरिए पूरी दुनिया को बताया कि वे एक रिश्ते में हैं। अब, जिस तरह से वीडियो वायरल हो रहा है और उनके सगाई के क़दम की चर्चा हो रही है, लगता है उन्होंने अब रिश्तों को नया नाम देने का फैसला कर लिया है। अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

हालांकि इस समय सगाई की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन वीडियो और तस्वीरों से यह साफ़ हो रहा है कि पांड्या और माहिका का रिश्ता एक नए स्तर पर पहुंच चुका है। अगर यह सगाई है, तो पांड्या का यह कदम उनके जीवन में एक नया अध्याय हो सकता है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि दोनों इस रिश्ते को किस दिशा में आगे बढ़ाते हैं और क्या भविष्य में इस रिश्ते के बारे में कोई और अपडेट आता है।

पिछले साल हुआ था पांड्या का तलाक

यह सब तब हो रहा है जब हार्दिक पांड्या का पिछले साल तलाक हो चुका है। पांड्या ने 2020 में कोविड लॉकडाउन के दौरान अपनी पत्नी नताशा स्टांकोविक से शादी की थी। दोनों का एक बेटा भी है, जिसका नाम अगस्त्य है। इसके बाद 2023 में पांड्या और नताशा ने उदयपुर में एक बार फिर से शादी की, लेकिन अगले साल यानी 2024 में उनका तलाक हो गया। तलाक के बाद पांड्या का नाम सिंगर जैसमिन वालिया से भी जुड़ा था, जो अक्सर आईपीएल मैचों के दौरान स्टेडियम में पांड्या को सपोर्ट करने के लिए पहुंचती थीं। लेकिन अब इस वीडियो के बाद कई अफवाहों पर ब्रेक लगा है।

Navbharat Live
navbharatlive.com